सब्जियों के फायदे हेल्थ टिप्स हिन्दी

कब्ज दूर करने के उपाय – खाएं ये फल और सब्जियां

Home remedies for constipation, eat these fruits and vegetables - read in hindi.

जाने कब्ज दूर करने के उपाय, खाएं ये फल और सब्जियां जिससे आप पा सकते हैं कब्ज़ से छुटकारा, home remedies for constipation fruits and vegetables.

आज की इस भागदौड़ वाली जिन्दगी में जब हम सही से खाना नहीं खा पाते या जल्दी-जल्दी खाते हैं, वो अच्छे से नहीं पच पाता, जिसके कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं परेशानियों में से एक कब्ज की समस्या भी है। कब्ज पाचन तन्त्र की उस स्तिथि को कहते हैं, जिसमें व्यक्ति का मल गाढ़ा हो जाता है तथा मल त्याग के समय में बहुत ही परेशानी होती है। कब्ज होने पर पेट के निचले भाग में दर्द होने लगता है, जिससे कभी-कभी रोगी का आंत क्षतिग्रस्त होने का डर भी बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में जानकारी देगें, जिसको अपने आहार में शामिल करने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी या आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

फाइबर
जो आहार फाइबर में ज्यादा होते हैं, वे कोलेस्ट्रोल रहित होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में घुलनशील फाइबर का सेवन करना चाहिए। जब कब्ज की समस्या पैदा होती हैं तो मल गाढ़ा हो जाता है। जब आप फाइबर का सेवन करोगें तो वह पानी को सोखेगा और फैटी एसिड के साथ यह जेल जैसा तत्व तैयार होगा। जिससे आपका मल मुलायम हो जाएगा।

आनाज
ओट, दाल, ब्राउन राइस, बाजरा और जौ ये सभी घुलनशील साबुत आनाज होते हैं, इन्हें अपनी डाइट में रोज शामिल करने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है।

सब्जियां
कब्ज होने पर पत्ता गोभी, ब्रोकली, राजमा, स्प्राउट्स, गाजर, कद्दू, मटर, पालक, और फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

फल
सिट्रस फ्रूट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें नाशपाती, खुबानी, पपीता, संतरा, अंगूर, आडू, प्लम, सेब, स्ट्राबेरी, केला और जामुन ये घुलनशील फल होते हैं, जो कि कब्ज को दूर करने में बहुत ही सहायक होते हैं।

टमाटर
टमाटर कब्ज को दूर करने की अचूक दवा के रूप में काम करता है। अमाशय आँतों में जमा मल पदार्थ निकालने और शरीर के सभी अंगों में चेतना प्रदान करने में यह बहुत ही मदद करता है। टमाटर के द्वारा शरीर के अंदरूनी अवयवों को स्फूर्ति प्रदान होती है।

पानी
पानी का सेवन न करने से डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं। इसलिए हमें हर रोज दिन में आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। पानी का सही से सेवन करने से शरीर का सारा टॉक्सिन निकल जाता है, जिससे हमारा मल सही हो जाता है। ऐसे में हमें सूप, जूसी फल, तथा सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment