हेल्थ टिप्स हिन्दी

खाना चबाकर खाने के फायदे

खाना चबाकर खाने के फायदे

चबाकर खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे आप न केवल अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं बल्कि अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह लार के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए खाना खाते समय आप जल्दबाजी न दिखाएं बल्कि खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।

खाना चबाकर खाने के फायदे

यह आपके पाचन शक्ति को बढ़ाए

यह आपके पाचन शक्ति को बढ़ाए

खाना चबाकर खाने से खाना जल्दी पचता है। जब आप खाना चबाकर खाते हैं तब उसे आप बड़ों कणों से छोटे कणों में तोड़ते हैं। इस तरह से आप खाने को और सही तरीके से डाइजेस्ट कर पाते हैं। इसके अलावा यह पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए आंत के कार्य को आसान बनाता है।

इससे आप खाते हैं कम

खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे ठीक तरीके से चबाना। ऐसा देखा गया है कि बिना चबाए जल्दी-जल्दी खाकर व्यक्ति आहार का ज्यादा सेवन कर लेता है। अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आप कम खाते हैं और आपका पेट भी जल्दी भर जाता है।

आपके वजन को कम करने में करे मदद

आपके वजन को कम करने में करे मदद

जब आप खाना चबाकर खाते हैं तब अप अपने खाने या निवाला लेने पर पूरा ध्यान देते हैं। अध्ययन बताता है कि जब आप धीरे-धीरे खाते हैं, तब आप बहुत ही कम आहार का सेवन करते हैं। इस तरह आप अपने आप को वजन बढ़ाने से रोक पाते हैं।

पेट भर गया है यह सोचने में ब्रेन को लगभग 20 मिनट लगते है। इसलिए अगर आप जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो आप अधिक खाना खा लेते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि जब आप धीरे-धीरे चबाकर खाने खाते हैं, तब आप 10 फीसदी कम केलोरी का सेवन करते हैं।

लार का निर्माण

जब हम सुबह सो कर उठते हैं, उस समय जो हमारे मुहं की लार होती है उसके अनेक लाभ हैं इसे बासी मुंह की लार भी कहते हैं। खाना पचाने के लिए लार का बहुत ही बड़ा योगदान रहता है। लार में पाचन एंजाइम होते हैं जिससे खाना बहुत ही जल्दी पचता है। ठीक तरीके से खाना चबाने से, भोजन कई टुकड़ों में बंटकर लार के साथ मिलकर, बेहतर पाचन के लिए तैयार हो जाता है। इसलिए अब आप खाना चबाते हैं, तो यह आपके पेट और छोटी आंत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। लार आपके भोजन को लुब्रिकेट करने में मदद करता है, इसलिए यह आपके अन्नप्रणाली को आसान बनाता है।

पाचन को बनाता है आसान

आपके समग्र कल्याण के लिए स्वस्थ पाचन महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्य से, कई लोगों में कब्ज, गैस, दस्त या सूजन जैसी पाचन समस्याएं होती हैं। जब आप चाबाकर खाते हैं तो इससे खाना बहुत ही आसानी से पच जाता है। वास्तव में पाचन तंत्र आपके शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी चीज है और इसका स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। ऐसा देखा गया है कि जब आप चबा-चबाकर खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र, पाचन के लिए खुद को तैयार करता है। इस तरह से आप जितना चबा-चबाकर खाते हैं, उतना ही बेहतर आपका पाचनतंत्र काम करता है।

यह आपके दांतों के लिए भी रहता है सही

यह आपके दांतों के लिए भी रहता है सही

खाना चबाकर खाने से दांत सेहतमंद रहता है और इससे दांतों की हड्डियों को मजबूती भी मिलती है। इसके अलावा खाना चबाकर खाने से लार का उत्पादन होता है जिससे मुंह से भोजन कणों को साफ करने में मदद मिलती है। इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और प्लाक का निर्माण नहीं होता।

खाने के स्वाद को बढ़ाए

अच्छी तरह चबाकर खाने का एक फायदा यह भी है, कि आप भोजन का ठीक तरह से स्वाद ले पाते हैं और देर तक उसका आनंद भी उठा सकते हैं। जब आप अपना भोजन ठीक से चबाने के लिए समय लेते हैं, तो यह आपको खाना खाने की आदत को धीमा करने के लिए मजबूर करता है और आप प्रत्येक मसाले का स्वाद लेते हैं तथा अपने भोजन के सभी स्वादों का आनंद उठाते हैं।

चबाकर खाने के अन्य लाभ

जब आप खाना चबाकर नहीं खाते हैं, तब भोजन के बड़े कण आपके पेट में प्रवेश करते हैं। यह आपके आंतों में प्रवेश करने के बाद सही तरह से पचते नहीं है। यह पेट में गड़बड़ी करना शुरू कर देते हैं और सूजन, दस्त, कब्ज, पेट में दर्द, ऐंठन और अन्य पाचन समस्याओं को जन्म देते हैं। इसके अलावा धीरे-धरे चबाकर खाने पर आपके शरीर को जरूरी हार्मोन स्त्रवण के लिए काफी समय मिल जाता है, जैसे लेप्टिन, ग्रेलिन आदि। इनका पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण योगदान है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment