हेल्थ टिप्स हिन्दी

खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए

जाने खाना खाने के बाद हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ताकि आप अपनी सेहत और दॉंतों की कर पाएं देखभाल, do's and dont's after eating food in hindi

अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छी जीवन शैली बनाए रखना महत्वपूर्ण है। जैसे की नाश्ता एक महत्वपूर्ण डेली मील है, उसी तरह रात के खाने का भी अपना महत्व है। रात का खाना या डिनर आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। इसकी वजह से आप रात में सही से सो पाते हैं। एक स्वस्थ, हल्का रात्रिभोज आपको आरामदायक नींद का आनंद लेने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए।

खाना खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी पीना चाहिए

खाना खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी पीना चाहिए

गर्म पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यह न केवल शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है बल्कि वजन को भी कम करने में मददगार है। गर्म पानी का सेवन करने से खाना सही से पचता भी है। खाना खाने के आधा से एक घंटे बाद आपको एक ग्लास गर्म पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

खाना खाने के बाद टहलना चाहिए

अगर आपने रात का डिनर किया है तो सोने से पहले आपको 30 मिनट टहलना चाहिए। आपको लंबा वॉक करने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके लिए आपको 15 से 20 मिनट अपने घर के बाहर टहलना चाहिए। आपको बता दें कि वॉकिंग करना पूरे शरीर के लिए अच्छा व्यायाम है। यह आपके भोजन को पचाने में आपकी मदद करता है और पेट की समस्या को दूर करता है। यदि आपको वॉकिंग पसंद नहीं करते हैं, तो आप कोई पालतू जानवर रख लें, वो रात के खाने के बाद चलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। नंगे पैर चलने के फायदे

खाना खाने के बाद ब्रश करें

दांतों को सेहतमंद रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। एक सुबह और दूसरा रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना चाहिए। खाने के तुरंत बाद अपने दांतों को ठीक से ब्रश करना ज़रूरी है, लेकिन तुरंत नहीं, बल्कि 30 मिनट रुकिए और फिर ब्रश करना चाहिए।
संपूर्ण मौखिक स्वास्थ्य के लिए, अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन बेड पर जाने से पहले अपने दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं। इससे प्लाक हटाने में मदद मिलेगी और आपके दांत स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगे। दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार

खाना खाने के बाद ढीले कपड़े पहनें

रात का खाना खाने के बाद आपको ढीले कपड़े पहनना चाहिए। अर्थात यदि आप घर पर रात का भोजन कर रहे हैं, तो ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें। तंग कपड़े आपके पेट पर दबाव डालते हैं जो हर्टबर्न में योगदान कर सकते हैं। यदि आप डिनर बाहर कर रहे हैं, तो घर आने के बाद आरामदायक कपड़े पहनें।

नोट – खाने के सही समय पर ध्यान दीजिए। रात का खाना जल्दी कर लीजिए ताकि उसे पचाने के लिए भरपूर समय मिल सके और कोशिश कीजिए कि आप 10 बजे तक सो सके। ज्यादा देर तक सोना आपके पूरे टाइम टेबल को बिगाड़ सकता है।
इसके अलावा रात के खाने में लाइट फूड को शामिल करें। हेवी फूड पचने में समस्या पैदा करते है और आपके दिमाग को भी भारी करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment