हेल्थ टिप्स हिन्दी

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले रोग

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले रोग जाने

खाने के तुरंत बाद पानी पीना अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने जैसा है। हम में से बहुत लोगों को पता नहीं है, लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के समान है। यहां जहर शब्द का इसलिए प्रयोग किया गया है, क्योंकि हमारी यह आदत वास्तव में हमारे शरीर में जहरीली पदार्थ पैदा करती है। आइए जानते हैं ये किस तरह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले रोग

यूरिक एसिड

यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो वह जहर बन जाता है। सबसे पहले जहर यूरिक एसिड स्तरों में वृद्धि करता है। यूरिक एसिड स्तरों में वृद्धि के लक्षण निम्न हैं:
1. घुटने, कंधे और कमर जोड़ों में दर्द
2. घुटनों, पैर, कलाई या कोहनी में सूजन और दर्द

कब्ज की समस्या

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले रोग - Constipation

खाना खाने के साथ या तुरंत पानी पीने से पेट को कई तरह के नुकसान होते हैं। इस तरह से आंतें ठोस भोजन को पचाने में असफल होते हैं। इसके परिणामस्वरूप यह कब्ज पैदा कर सकता है।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर का बढ़ना

हम सभी जानते हैं कि जब हमारे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो हृदय के नसों के माध्यम से रक्त प्रवाह मुश्किल हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यदि यह जहर हर रोज बढ़ता रहा तो ये हृदय की नसों को अवरुद्ध करता है। अंततः यह दिल का दौरा पड़ने का कारण हो सकता है।

खाना पचने में अधिक समय

यदि आप भोजन के बाद पानी पीते हैं, गैस्ट्रिक का रस पतला हो जाता है। नतीजतन, पेट में खाना पचने के लिए अधिक समय लगाता है। इसे पचाने के लिए अधिक रस चाहिए।

बहुत कम घनत्व लेपोप्रोटीन (VLDL)

इस प्रकार के कोलेस्ट्रॉल एलडीएल प्रकार के कोलेस्ट्रॉल की तुलना में अधिक खतरनाक है। यदि इस कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो समझ लीजिए कि खतरे का संकेत है।

ब्लड शुगर का बढ़ना

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले रोग - Blood sugar

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के प्रमुख दुष्प्रभावों में से ब्लड शुगर का बढ़ जाना भी शामिक है। आपको बदा दें कि पेट में अपचलित भोजन की मात्रा रक्त में चीनी के स्तर को बढ़ा सकती है।

ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में वृद्धि

उच्च ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। बहुत अधिक ट्राइग्लिसराइड्स दिल या मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति को अवरुद्ध कर सकते हैं।

ब्लोटिंग की समस्या

खाने के तुरंत बाद जब आप पानी का सेवन करते हैं, तब खाना सही से पच नहीं पाता। इसलिए भोजन द्वारा पेट में हवा का उत्पादन होता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

उपरोक्त जानकारी से हम यह कह सकते हैं कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पेट, हृदय और रक्त संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगली बार अगर कोई कहता है कि आपके कोलेस्ट्रॉल, ट्रायग्लिसराइड्स या यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि हुई है, तो समझ लीजिए कि आपका खाना सही से पचा नहीं है।

पानी पीने के नियम

पानी पीने का सही वक्त

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करने से पहले और उसके 30 घंटे बाद एक गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप भोजन करने के आघा घंटा पहले पानी पी सकते हैं। यह ध्यान दीजिए कि भरपूर पानी पीने के लिए खाना खाने के बाद एक घंटा का समय दें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment