हेल्थ टिप्स हिन्दी

मानसून के लिए 10 हेल्थ टिप्स

मानसून के लिए हेल्थ टिप्स

जब मानसून की पहली बारिश होती है तो हर जगह उत्साह का माहौल होता है, लेकिन मानसून की बारिश वायरल बुखार, लेप्टोस्पायरोसिस, एलर्जी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे बताएंगे जिसकी मदद से आप मानसून के दौरान खुद को फिट रख सकते हैं।

मानसून के दौरान सही फूड

मानसून के दौरान सबसे पहले आपको जिस चीज की परवाह करनी चाहिए वह खाना है। बरसात के मौसम के दौरान कई लोग सड़क के किनारे खाद्य पदार्थ जैसे चाट, पकोडा, वाडा-पाव और कई अन्य चीजें खाने लगते हैं।

ये खाद्य पदार्थ स्वाद में अच्छे लगते हैं; लेकिन इन्हें पकाने के दौरान उचित स्वच्छता बनाए रखा नहीं जाता, इसलिए ये जीवाणु और बैक्टीरिया को उत्पन्न करते हैं। इसलिए, जितना संभव हो सके इन खाद्य पदार्थों से बचना बेहतर है।

हर्बल टी का कीजिए सेवन

हर्बल टी का कीजिए सेवन

बरसात के मौसम में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप स्वयं को हाइड्रेटेड रखें। आप हर्बल चाय पी सकते हैं, खासतौर पर उन हर्बल चाय का सेवन कीजिए जिसमें जीवाणुरोधी गुण है। मानसून के दौरान ग्रीन टी पीना भी एक अच्छा विचार है।

मसालेदार भोजन से कीजिए परहेज

मानसून के दौरान मौसम न तो बहुत ठंड़ा होता है और न ही गर्म। ऐसे में आपका मन मसालेदार भोजन की ओर ज्यादा होता है, लेकिन यह आपके लिए बिल्कुल गलत कदम होगा। मानसून के मौसम में आपको मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। यह त्वचा एलर्जी और जलन का कारण बन सकता है।

शक्तिशाली कीट प्रतिरोधी का उपयोगी

मानसून के दौरान शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए और मच्छरों को दूर रखने तथा काटने से रोकने के लिए एक शक्तिशाली कीट प्रतिरोधी (insect repellent) का उपयोग करना बेहतर होता है। आप इस दौरान मच्छरदानी लगाकर सोये और घर में कहीं भी पानी नहीं जमा होने दे।

दूध के दूसरे रूप का करें इस्तेमाल

दूध के दूसरे रूप का करें इस्तेमाल

विशेष रूप से बरसात के मौसम के दौरान दूध अपचन का कारण बन सकता है। इसलिए, इससे बचने के लिए आप दूध के अन्य रूपों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। आप दही या छाछ का उपभोग कर सकते हैं, जो पचने में आसान है।

यदि अभी भी आपको दूध पीना पसंद हैं, तो पहले इसे 100 डिग्री सेल्सियस तक उबालें और फिर इसे पीएं। यह आपको हानिकारक रोगाणुओं से दूर रहने में मदद करेगा।

स्थिर पानी से दूरी

मानसून के दौरान स्थिर पानी एक आम दृश्य हैं। यह आपके घर के आसपास भी दिख सकता है। यह पुराने बर्तन और टायरों या घर के बगल में मौजूद गड्ढे में हो सकता है। ये जगह मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल है।

ये पानी मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए, सावधानी पूर्वक उपाय के रूप में, यह सलाह दी जाती है कि आपको जहां भी खुल्ला पानी दिखे उसे खाली कर दीजिए।

गर्म पानी का उपयोग

मानव शरीर के लिए पानी सबसे आवश्यक घटक है। हालांकि, बरसात के मौसम के दौरान अशुद्ध पानी एक बहुत ही बड़ी समस्या है। मानसून के दौरान पानी की कई बीमारियां आम हैं। इसलिए, पानी के कारण बीमार पड़ने से बचने के लिए, उबला हुआ पानी पीना बेहतर होता है, क्योंकि इससे पानी में मौजूद सभी रोगाणु और जीवाणु मर जाते हैं।

इम्यूनिटी में वृद्धि करें

इम्यूनिटी में वृद्धि करें

मानसून मौसम के दौरान बहुत से लोग बीमार पड़ते हैं और इसलिए, बरसात के मौसम में प्रतिरक्षा या इम्यूनिटी में वृद्धि करना आवश्यक है। इसके लिए आप घरेलू उपचार का प्रयास करें जैसे सूप में लहसुन मिलाकर पीएं और इम्यूनिटी में वृद्धि के लिए अदरक को चाय में डालकर पीएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment