हेल्थ टिप्स हिन्दी

मूंगफली के दाने भिगोकर खाने के फायदे

मूंगफली के दाने भिगोकर खाने के फायदे

मूंगफली के दाने के फायदे बहुत है, लेकिन जब आप इसे भिगोकर खाते हैं, तो यह आपको कई बड़े लाभ देता है। स्वाद से लेकर पोषण संबंधी मूल्य में वृद्धि करने के लिए मूंगफली के दाने को भिगोकर खाना चाहिए। इससे एंजाइम गतिविधि में वृद्धि, पोषक तत्वों का अधिक से अधिक अवशोषण और पाचन क्षमता में सुधार देखने को मिलता है। इसके अलावा यह कैंसर से लड़ने में भी मदद करत है।

मूंगफली के दाने भिगोकर खाने के फायदे

मसल्स करे टोंड

मसल्स वाला शरीर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप अपने शरीर के आढ़ी-टेढ़ी मसल्स से परेशान हैं या फिर ये आपका लुक खराब कर रहे हैं, तो नियमित रूप से भीगी हुई मूंगफली खाएं। मसल्स बनाने के मूंगफली बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे धीरे-धीरे आपकी मसल्स टोंड होंगी।

गैस और एसिडिटी करे ठीक मूंगफली

गैस और एसिडिटी करे ठीक मूंगफली 

एसिडिटी तब होती है जब पेट के गैस्ट्रिक ग्रंथियों में एसिड का अधिक स्राव होता है। इससे गैस उत्पन्न होता है तथा बैड ब्रेथ, पेट में दर्द और अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं। एसिडिटी में मूंगफली बहुत ही फायदेमंद साबित होता। आप रोज रात एक मुठ्ठी मूंगफली के दाने भिगोएं और सुबह उठकर खा लें।

कैंसर सेल्स बढ़ने से रोके मूंगफली

कैंसर ट्यूमर घातक होते हैं। कई कैंसर ठोस ट्यूमर बनाती हैं, जो ऊतक के द्रव्यमान हैं। रक्त के कैंसर, जैसे कि ल्यूकेमिया, आम तौर पर ठोस ट्यूमर नहीं बनाते हैं। एक स्वस्थ सेल्स रातोरात कैंसर सेल्स में नहीं बदलता है। एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए नियमित रूप से मुठ्ठीभर भीगी हुई मूंगफली खाइए।

जोड़ो और कमर दर्द से दे राहत

जोड़ो और कमर दर्द से दे राहत

जोड़ों, मांसपेशियों या हड्डियों को प्रभावित करने वाले गठिया पीठ में दर्द, कठोरता और सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जोड़ों में दर्द, या आर्थरालिया, चोट या बीमारी के कारण हो सकता है। सर्दियों में कमर और जोड़ों के दर्द की समस्या बहुत ही देखने को मिलती है। ऐसे में मूंगफली इस रोग से आपको राहत दे सकती है। इसके लिए आपको भीगी हुई मूंगफली को थोड़े गुड़ के साथ खाना चाहिए।

खांसी करे ठीक

एक पुरानी खांसी अस्थमा का एक असामान्य लक्षण हो सकता है। अस्थमा के मरीजों में, हंसते या व्यायाम से खांसी हो जाती है। सर्दी या रेसपेरी ट्रैक इंफेक्शन में खांसी सबसे पहला लक्षण हैं। आपको बता दें कि मूंगफली खाने से शरीर में गर्मी और उर्जा मिलती है। इसीलिए इसे ‘गरीबों का बादाम’ भी कहा जाता है। जो फायदे बादाम देता है वही फायदे मूंगफली से भी मिल जाती हैं। इसका रोजाना सेवन खांसी में आराम दिलाता है।

ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर मूंगफली

ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर मूंगफली

रक्त परिसंचरण या ब्लड सर्कुलेशन आपके शरीर के समग्र कार्य और स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में रक्त प्रवाह या ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है तो यह हृदय और शरीर की मांसपेशियों और धमनियों को लाभ में मदद कर सकता है। मूंगफली का सेवन करने से शरीर में गर्माहट आती है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना होता है और इससे हृदय स्वस्थ्य बना रहता है जिससे हार्ट अटैक या दिल संबधियों रोगों का खतरा कम हो जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment