हेल्थ टिप्स हिन्दी

नींबू के 8 गंभीर दुष्प्रभाव

नींबू के स्वास्थ्य लाभ में विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, विटामिन-ए, विटामिन-ई, फोलेट, नियासिन थाइमिन, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे कई पौष्टिक तत्व शामिल है, परन्तु, हम सभी जानते हैं कि किसी भी वस्तु की अधिकता मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। ज्यादातर लोग सुबह उठते ही नींबू पानी का सेवन, वजन कम करने या फिर शरीर को अंदर से साफ करने, के लिये करते हैं। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ स्वास्थ्य नुकसान भी हो सकता है।

यह कई रोगियों में उनकी बीमारी के लक्षणों को और भी अधिक बढ़ावा देता है। इसके अलावा ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो कि ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती है। इसलिए आज हम आपको अधिक नींबू सेवन से होने वाली 8 विभिन्न स्वास्थ्य हानियों के बारे में बताएंगे।

नींबू के 8 गंभीर दुष्प्रभाव

1. अत्यधिक नींबू पानी पीने से कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है, क्योंकि नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में सीधा और ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। इसलिए, अगर आपको नींबू पानी पीना भी है, तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पियें, जिससे पानी दांतों को न छुए।

2. कई बार लोग खाना पचाने के लिये भी नींबू के रस का सेवन करते हैं, क्योंकि इसका एसिड पाचन में मदद करता है। परन्तु, यह धारणा गलत है। क्योंकि, पेट में अधिक एसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। इसलिए, आपको नींबू को हमेशा खाने में मिला कर ही खाना चाहिए।

3. नींबू में अत्यधिक एसिडिक स्तर के अलावा ऑक्सलेट कण भी होते है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जाकर क्रिस्टल या छोटे टुकड़े बन सकते है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी में पथरी और गॉलस्टोन का रूप भी ले सकते हैं।

4. अगर आपको पहले से ही एसिडिटी की समस्या है, तो आपको नींबू का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि नींबू में अधिक एसिड का स्तर होता है।

5. बार-बार नींबू के रस और दांतों का संपंर्क होने से दांतों की ऊपरी सतह एनामल को नुकसान पहुंचता है और दांत ख़राब होने लग जाते हैँ। इससे बचने के लिए नींबू को रस को अधिक पानी में मिलाकर पिएं और अगर आपकी सेहत ठीक हो, तो आप इसमें हलकी चीनी भी मिला सकते हैं।

6. नींबू पानी का ज्यादा सेवन सीने में जलन पैदा करता है। कुछ लोगों को नींबू से एलर्जी भी होती है। इसके अलावा नींबू का रस रोगियों में अस्थमा के लक्षणों को भी बढ़ा सकता है।

7. नींबू का इस्तेमाल बड़े स्तर पर त्वचा संबंधी परेशानियों जैसे झुर्रियां, पिंपल्स और झाइयों आदि को दूर करने के लिए किया जाता है। परन्तु किसी-किसी व्यक्ति में यह त्वचा को भी नुकसान भी पहुंचा सकता है। नींबू के रस का त्वचा के लिए इस्तेमाल करते समय आपको बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी त्वचा में थोड़ी सी भी जलन या खुजली होते ही नींबू के रस का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

कुछ अन्य सावधानियां

• नींबू पानी को कभी भी किसी प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिये नहीं पीना चाहिये। अगर आपको इसे पीने के बाद कोई शारीरिक नुकसान महसूस होता है, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर देना चाहिए।

• अगर आपको इसे विटामिन-सी और अन्य तत्व प्राप्त करने के लिये पीना है, तो आप केवल आधा नींबू निचोड़कर एक गिलास पानी में अच्छी तरह से मिला कर ही पियें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment