हेल्थ टिप्स हिन्दी

प्रोटीन के स्रोत – जाने प्रोटीन से भरपूर आहार

प्रोटीन के स्रोत जिनमें शामिल हैं प्रोटीन युक्त फल, सब्जियां, आहार, शाकाहारी और मांसाहारी स्रोत हिंदी में, vistar mein jane protien ke srot hindi me

मानव शरीर के लिए प्रोटीन आवश्यक पोषक तत्व हैं। वैसे प्रोटीन के फायदे लेने के लिए उससे पहले आपको प्रोटीन के स्रोत के बारे में जानकारी होना चाहिए। आज हम प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत, मांसाहारी स्रोत और प्रोटीन युक्त आहार की बात करेंगे।

स्वस्थ मांसपेशियों के निर्माण और उसे बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही यह कण्डरा, स्नायु और शरीर के अन्य ऊतकों को भी सही करता है। इसके सेवन से न केवल आप अपने मूड को सही कर सकते हैं बल्कि इसे खाने से शरीर को उर्जा मिलती है। प्रोटीन के नियमित सेवन से आप अपने हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

इसके अलावा आप इससे उच्च रक्तचाप और ब्लड शुगर को संतुलित भी रख सकते हैं। इतने सारे फायदों के बारे जानने के बाद अब आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं प्रोटीन के स्रोतों के बारे में…

प्रोटीन के स्रोत – Protein ke srot

प्रोटीन से भरपूर है सोया

सोया अपने आप में पूर्ण प्रोटीन है। सोया प्रोटीन हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा पचास ग्राम सोया प्रोटीन का रोजाना सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

चिकन से मिलता है प्रोटीन ( मांसाहारी स्रोत )

चिकन में प्रोटीन ज्यादा होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण बहुत ही आवश्यक माना जाता है। आप तलने की बजाय ग्रिल या सेंककर करके खाएंगे तो आपको जल्दी फायदा देगा।

मछली या सी फूड ( मांसाहारी स्रोत )

यदि आप मांशाहारी है तो आपके लिए मछली बहुत ही फायदेमंद है। यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। इसके अलावा आप समुद्री मछली से भी प्रोटीन को प्राप्त कर सकते हैं। अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो आपके ह्र्दय के लिए सही है।

डेयरी प्रोडक्ट में है कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी

दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट जिनमें न केवल उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है बल्कि ये कैल्शियम के भी अच्छे स्रोत हैं। इसमें विटामिन डी भी होता है जो दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए सही माना जाता है।

अंडा

कम खर्चा करके आप प्रोटीन लेना चाहते हैं तो अंडा आपके लिए बेहतर है। एक वयस्क को रोजना एक अंडा जरूर खाना चाहिए।

बीन्स से मिलते हैं फाइबर और प्रोटीन

फाइबर से भरपूर बीन्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा बीन्स में अन्य जरुरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कि आयरन, फोलेट और विटामिन भी होते हैं। भारतीय आहारों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली फलियां हैं राजमा, लोबिया और मूंग हैं।

एवोकैडो

प्रोटीन के स्रोत - जाने प्रोटीन से भरपूर आहार

एवोकैडो सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक हैं और इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। यह शाकाहारियों के लिए एक अच्छा प्रोटीन का स्रोत है।

नट्स

काजू, बादाम और मूंगफली जैसे नट्स उच्च प्रोटीन के स्रोत हैं। बादाम में कम वसा वाले पदार्थ होते हैं और शाकाहारियों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन का एक बड़ा स्रोत होता है।

इसके अलावा मूंगफली प्रोटीन का एक उच्च स्रोत है।

खजूर से पाएं प्रोटीन

खजूर मीठे और स्वादिष्ट फल हैं जो खजूर के पेड़ पर बढ़ती हैं। खजूर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं। खजूर खाने के अनगिनत फायदे हैं, क्योंकि खजूर में कॉलेस्ट्रोल नहीं होता है और फैट भी बहुत कम होता है।

खजूर में प्रोटीन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन भी पाया जाता है।

ब्रोकोली

ब्रोकोली कम वसा वाले प्रोटीन के स्रोत में से एक है और इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी शामिल हैं। ब्रोकली के फायदे

आपको बता दें एक सामान्य स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रोजाना उसके प्रति किलोग्राम भार की तुलना में 0.8 ग्राम से एक ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वैसे हर किसी के लिए प्रोटीन की मांग अलग-अलग होती है। लेकिन इसका फायदा लेने के लिए यह जरूरी है कि आप किस तरह के प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं और कितनी मात्रा में कर रहे हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment