हेल्थ टिप्स हिन्दी

शरीर की चर्बी बढ़ाए ये 4 वाइट फूड

शरीर की चर्बी बढ़ाने के लिए बहुत से आहार जिम्मेदार है जिसमें ये वाइट फूड भी शामिल है, weight gain from white food.

अमरीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, संयुक्त राज्य में 35 प्रतिशत वयस्क मोटापे के शिकार हैं और 17 प्रतिशत बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं। आज देखा जाए तो लोगों के सामने अपने वजन को स्वस्थ स्तर रखना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। वजन के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खानपान है। आज हम आपको बताएंगे वजन को बढ़ाने वाले 4 वाइट फूड के बारे में…

चर्बी को बढ़ाने का काम करे मक्खन

चर्बी को बढ़ाने का काम करे मक्खन

मक्खन उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो अच्छे भोजन को मास्टरपीस में बदल सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दशकों में, मोटापे से लेकर हृदय रोग तक सब कुछ के लिए इसे दोषी ठहराया गया है।

हम खाना पकाने और कई व्यंजन पकाने में मक्खन का उपयोग करते हैं और इसे विभिन्न रूपों में आनंद लेते हैं। यद्यपि यह दूध उत्पाद ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। इसका ज्यादा सेवन से पाचन संबंधित हो सकती है। इसके अलावा यह चर्बी को बढ़ाने का भी काम करता है। सफेद मक्खन खाने को खासकर रात को खाने से बचना चाहिए। यह गरिष्ट होता है और वजन बढ़ाता है।

चर्बी कम करने वाले मैदा खाने से बचे

चर्बी कम करने वाले मैदा खाने से बचे

मैदा, जिन्हें परिष्कृत आटा के रूप में भी जाना जाता है, गेहूं के आटे का एक उत्कृष्ट किस्म है। मैदा आमतौर पर गेहूं अनाज से बना होता है। इसको सफेद और नरम बनाने के लिए ब्लीच और मिश्रित रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। यदि

आपको पेट की चर्बी को कम करना है तो जितना हो सके रात में मैदे से बनी चीजें जैसे पूरी, पराठा, बिस्किट्स आदि खाने से बचना चाहिए। चर्बी के अलावा यह रक्त ग्लूकोज के स्तर में वृद्धि करता है। इसके अलावा यह गठिया जैसी सूजन की बीमारी और शरीर के भीतर अम्लता और क्षारीयता में असंतुलन के लिए भी जिम्मेदार है।

चर्बी को बढ़ाए व्हाइट ब्रेड

चर्बी को बढ़ाए व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड का सेवन सेहत के लिए नुकसान हो सकता है। इसमें अतिरिक्त कैलोरी होता है जो चर्बी को बढ़ाने का काम करता है। व्हाइट ब्रेड ब्लड शुगर बढ़ाती है। इसमें फाइबर बिल्कुइल न के बाराबर मिलता है। यह अपके शरीर में फैट बढ़ाने का काम करता है। यह वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होने के साथ-साथ यह अवसाद को भी जन्म देती है।

खबरों की मानें तो ब्रिटेन में प्रति 100 में से 3 लोग तो ज़रूर से डिप्रेशन के शिकार होते हैं, जो कि सफेद ब्रेड और पास्ता जैसे खतरनाक कार्बोहाइड्रेट्स की वजह से भी होते हैं। यही नहीं, इन कार्बोहाइड्रेट्स की वजह से मोटापा, थकान और अनिद्रा जैसी बीमारियों के खतरे काफी तेज़ी से बढ़ जाते हैं

चर्बी के लिए जिम्मेदार क्रीम

चर्बी के लिए जिम्मेदार क्रीम

अपनी रंगत निखारने कई लोग खाने का क्रीम जरूर ट्राई करते हैं। क्रीम एक डेयरी उत्पाद है जो होमोलाइजेशन से पहले दूध के शीर्ष से स्किम्ड, उच्च-मक्खन परत से बना है। आइस्क्रीम, कई सॉस, सूप्स, केक, स्टॉज, और पुडिंग सहित कई खाद्य पदार्थों में क्रीम का एक घटक के रूप में प्रयोग किया जाता है। अक्सर लोग दाल या सब्जी की सजावट के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आपको पता है कि क्रीम में फैट की मात्रा बहुत होती है जिसके रात में सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment