हेल्थ टिप्स हिन्दी

शतावरी के नुकसान

विस्तार में जाने शतावरी के नुकसान आपकी सेहत के लिए ताकि आप रहें हमेशा स्वस्थ, shatavari side effects in hindi for your health and wellness

शतावरी एक चमकदार औषधि होती है, जिसका उपयोग कई रोगों को को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन आज हम आपको इसके नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। इसकी जड़ों को अमृत का दर्जा दिया जाता है शतावरी मुख्य रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है, लेकिन यह पुरुषों के लिए भी लाभकारी होती है। शतावरी का स्वाद भले ही बहुत कडवा होता है लेकिन, फिर भी इसमें वो पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं।

शतावरी एक जादुई औषधि होती है जो चुटकी में ही शरीर को रोग रहित कर देती है। शतावरी की जड़ों के ऊपर का छिलका उतार कर सुखा कर औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शतावरी गुणों में भारी, स्वाद में कडवी और मधुर, रसायन गुणों से भरपूर होती है। जहां शतावरी आपको एक फायदा प्रदान करती है वहीं दूसरी ओर यह आपको नुकसान भी पहुंचाती है। किसी भी चीज का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। भले ही वो प्राकृतिक ही क्यों न हो, शतावरी का सेवन भी सही मात्रा और ध्यानपूर्वक हो करना चाहिए। आइये विस्तार से जाने शतावरी के नुकसान के बारे में।

शतावरी के नुकसान – Shatavari side effects in hindi

मोटापे का कारण

अगर आप शतावरी का सेवन अधिक मात्रा में करते हो, तब आप मोटापे की पकड़ में आ सकते हो। जी हैं, शतावरी का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। इसलिए जो लोग मोटे होते हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर शतावरी का सेवन करना चाहिए।

दिल संबंधी समस्या होने पर

जिन लोगों को दिल से जुडी हुई किसी प्रकार की भी कोई समस्या होती है। उन्हें शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।

किडनी की समस्या

अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं, तो आप शतावरी से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

एलर्जी का कारण

शतावरी का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए यदि आप पहली बार शतावरी का सेवन कर रहे हो तो उसके खाने के बाद यदि आप त्वचा या सांस संबंधी कोई परेशानी होती है। तब आपको हम इससे दुरी बनाकर रखने की सलाह देते हैं।

पेट में गडबडी, जी मचलने जैसी समस्याएँ

जब अप शतावरी का सेवन अधिक मात्रा में करते हो, तब आपको कई परेशानियां हो सकती हैं, जैसे जी मचलना, पेट में गडबडी, पेट में गैस होना, चक्कर आना, सिर घुमाना आदि। इसलिए शतावरी का सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

उच्च रक्तचाप

जो लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित होते हैं उन्हें शतावरी से दुरी बनाकर रखनी चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भावस्था में शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दिनों में महिलाओं को शतावरी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment