हेल्थ टिप्स हिन्दी

स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या करें

स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या करें

डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यॉर्कशायर डांस और लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन से यह बात सामने आई है कि जो लोग किसी ना किसी कला से जुड़े होते हैं वो आसानी से तनाव को दूर या कम कर सकते हैं। वह कला सिंगिंग, डासिंग या कुछ भी हो सकता है। शोध में बात सामने आई है कि इससे शरीर का स्टेमिना तो बढ़ता ही है, साथ ही तनाव भी दूर होता है।

2 साल तक किए इस शोध में 10 से 20 साल के ऐसे बच्चों को शामिल किया गया, जिनको अपने घर की जरूरतों को पूरी करने में भी समस्या का सामना करता पड़ता है।

रिसर्च में इनको वीकली डांस सेशन में शामिल किया जाता है और इसके बाद उनसे एक इंफॉर्मल इंटरव्यू और पेपर के जरिए कुछ सवाल किए जाते हैं। इनके जवाब से पता चला कि डांस की मदद से माता-पिता, समाज और टीचर्स के प्रति इनके व्यवहार में सकारात्मकता आई है।

डांस के फायदे

1. डांस से शारीरिक मजबूती मिलती है। यह आपके शरीर को मजबूत करने और दिल को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। डांस उन गतिविधियों में से एक है जो शरीर को शक्ति प्रदान करता है। डांस करने से एक साथ पैरों, कोर और हाथों को मजबूत करने में सहायता मिलती है।

2. डांस से शरीर में लचीलापन आता है। यह लचीलापन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की कठोरता को भी कम करता है। लचीलापन बढ़ने से जोड़ों में दर्द और व्यायाम के बाद दर्द में कमी आती है।

3. डांस आपके दिल के स्वास्थ्य और फेफड़ों की क्षमता में भी सुधार करता है। डांस करते समय आपकी हृदय गति और सांस लेने की दर दोनों बढ़ जाती है। अपने शरीर को सक्रिय रखने से आप हमेशा युवा दिखेंगे और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने में सहायता मिल सकती है।

4. जो लोग नियमित रूप से डांस की क्लास में जाते हैं वह जल्दी से सही बॉडी शेप में आ जाते हैं।

5. डांस के सबसे बड़े लाभों में से एक लाभ यह है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। एक नए कौशल को सीखना और मास्टर करना, सामान्य रूप से, आपके आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छा है। यह आपको उपलब्धि और गर्व की भावना दे सकता है।

6. डांस आपको तनाव से राहत दे सकता है। आपको बता दें कि शरीर में कोर्टिसोल लेवल के बढ़ने से बॉडी में फैट और स्ट्रे स बढ़ता है। इसे तनाव हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है। डांस कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में सहायता करता है।

7. डांस के लाभ सिर्फ भौतिक नहीं हैं। यह मानसिक कसरत के लिए भी जरूरी है। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करने से डांसरों को मानसिक चुनौती भी मिलती है।

8. डांस उन सर्वोत्तम तरीकों में से एक है जिसके जरिए आप ऑस्टियोपोरोसिस को रोक सकते हैं और यहां तक कि इलाज भी कर सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने के प्रभावी तरीको में से एक है।

9. वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज का एक उत्कृष्ट विकल्प है, इसलिए नियमित रूप से डांस कीजिए। इसके अलावा डांस नए दोस्तों को बनाने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के लिए एकदम सही चीज है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment