हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह की थकान को दूर करने के उपाय

Tips to overcome morning tiredness in hindi.

जाने सुबह की थकान को दूर करने के उपाय ताकि आप पूरा दिन रहें तरो ताज़ा जैसे कि व्यायाम, अच्छी नींद, जल्दी नहाएं, नास्ता टिप्स आदि.

सुबह जल्दी उठना किसी को भी पसंद नहीं है, फिर भी हम अपनी इच्छा के विपरित उठते हैं। ऐसी स्थिति में हम थके हुए महसूस करते हैं। इस लेख में हम सुबह की थकान को दूर करने के उपाय बताएंगे।

मानसिक और शारीरिक थकान एक ऐसी चीज है जिससे कोई न कोई परेशान जरूर रहता है। ऐसी थकान कई बार इतने गंभीर होते हैं जिससे व्यक्ति तनाव और अवसाद की ओर बढ़ता चला जाता है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो सुबह उठने के बाद ताजगी जैसा अनुभव नहीं करते। उनको लगता है कि सुबह उठना एक बहुत ही बड़ी सजा है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सुबह की थकान को दूर किया जाए? इससे पहले जान लेते हैं कि ऐसा कारण है जिससे हमें सुबह उठते ही थकान महसूस होने लगता है। नींद का पूरा ना होना, खराब भोजन, कोई लंबी बीमारी, देर से सोना, अनियमित दिनचर्या, थायराइड, शरीर में अधिक एसिड बनना आदि ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे हमें सुबह उठने में परेशानी होती है। अब आइए जानते हैं सुबह की थकान को दूर करने के उपाय!

सुबह की थकान को दूर करने के उपाय

#1 अच्छी नींद लेना

डॉक्टरों के मुताबिक एक व्यक्ति को रात में औसतन 7-9 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। यदि आप देर रात को सोते हैं और सुबह जल्दीम उठ जाते हैं तो यह थकावट के साथ तनाव को भी जन्म देता है। इसलिए कोशिश करें कि नींद को पूरा समय मिले ताकि आपका शरीर स्वस्थ्य रहे और आप सुबह ताजा होकर उठें।

#2 नियमित रूप से व्यायाम करें

अगर आप सुबह व्यायाम नहीं करते तो एक बार सुबह उठकर कुछ दिनों के लिए व्यायाम कीजिए। आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। ऐसा देखा गया है कि जो लोग सुबह उठकर व्यायाम करते हैं उनका ब्लड सर्कुलेशन तो अच्छा रहता ही है, साथ ही वह पूरे दिन उर्जावान महसूस करते हैं और उनकी थकावट भी दूर हो जाती है।

#3 सुबह जल्दी नहाएं

खुद की थकान से दूर करने के लिए सुबह नहाना जरूरी है। कई लोगों को देखा गया है कि वह सुबह देर तक नहाना शुरू करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
इसके अलावा आपका ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से काम करे इसलिए सुबह ठंड़े पानी से नहाएं। इससे आपकी तंत्रिका तंत्र भी सही रहेगी।

#4 सुबह का नाश्ता जरूरी

सेहत के लिहाज से सुबह का नाश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। इससे थकान दूर करने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप दूध, अंड़ा और फल तथा सब्जी का सेवन कर सकते हैं। यह कोशिश कीजिए कि आपका सुबह का नाश्ता हैवी हो।

#5 फलों का रस पीएं

अगर आप सुबह जूस नहीं पीते तो पीना शुरू कर दें। जूस पीने से न केवल आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे बल्कि आपकी थकावट भी दूर हो जाएगी। जूस में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड सुबह होने वाली थकान को दूर करती है।

इसके बावजूद भी आपकी थकावट दूर नहीं होती है तो आप डॉक्टर से सलाह लीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment