हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह व्यायाम करने के फायदे

सुबह व्यायाम करने के फायदे आपकी सेहत के लिए, Morning exercise health benefits in hindi.

खुद को फिट रखने के लिए और कई तरह बीमारियों से खुद को दूर रखने के लिए व्यायाम बहुत ही जरूरी है। वैसे पूरे दिन में सुबह का व्यायाम सबसे सही माना गया है। शोध में यह पाया गया है कि सुबह व्यायाम करने वाले लोगों का दिमाग वर्कआउट करने के 10 घंटों तक सक्रिय रहता है। इसका मतलब यह हुआ कि आप सुबह के व्यायाम से आप पूरे दिन सक्रिय रहते हैं। आइए जानते सुबह के व्यायाम के फायदों के बारे में….

सुबह व्यायाम करने के फायदे

तनाव से दिलाए छुटकारा

इस भागती हुए जिंदगी में तनाव ने लोगों को जकड़ लिया है। ऐसे में व्यायाम ही एक ऐसी चीज है जिससे जल्द तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। व्यायाम में यदि आप सुबह का व्यायाम करते हैं तो उससे न केवल तनाव से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपको मानसिक तौर पर फायदा भी मिलेगा। यदि आप उच्च तनाव क्षेत्र में काम करते हैं तब तो बहुत जरूरी है कि आप सुबह की एक्सरसाइज करें।

फेफड़ों में शुद्ध ऑक्सीिजन

प्रदूषण और आपकी जीवनशैली ने फेफड़ों को कमजोर बना दिया है। इसे सेहतमंद रखने के लिए आप सुबह की एक्सरसाइज कीजिए। दरअसल सुबह के समय मिलने वाली ऑक्सीजन ताजगी से भरी होती है, जो सारा दिन में मिलने वाली ऑक्सी जन से बेहतर और ज्यादा होती है। इसलिए सुबह की व्यायाम ताजी हवा फेफड़ों को मजबूती प्रदान करती है।

पाचन शक्ति को बढ़ाए

जो लोग नियमित रूप से सुबह का व्यायाम करते हैं उनका पेट अच्छी तरह से साफ होता है। उन्हें न तो गैस की समस्या रहती है न ही एसिडिटी की और जब आपका पेट अच्छी तरह से साफ होता है तो आपका दिन भी सही से गुजरता है।

अच्छी नींद आती है

सुबह व्यायाम करने के फायदे - Morning exercise Benefits in hindi

सुबह व्यायाम करने का एक बहुत बड़ा फायदा यह है कि इससे रात को नींद बहुत ही अच्छी आती है। आप बिना उठे 7 से 8 घंटा नींद ले सकते हैं। यह देखा गया है कि रोजाना व्यायाम करने वाले महिलाएं और पुरुष शाम को व्याायाम करने वालों की तुलना में अच्छी नींद लेते हैं।

ताजगी से भर देता है

यदि आपको पूरे दिन उर्जा से भरपूर रहना है और आप चाहते हैं कि आपके चेहरे ताजगी बने रहे तो सुबह का व्यायाम करना न भूलें। सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर में हार्मोंस बैंलेस में रहते है। सुबह की ताजी हवा और वातावरण आपको पूरा दिन उर्जा प्रदान करता और ताजगी देता है।

कैलोरी को करे कम

आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो अपने व्यायाम करने के समय को बदल दीजिए। आप रात को एक्सरसाइज करने की बजाय सुबह व्यायाम कीजिए। सुबह व्यायाम करने से आपके चयापचय क्रिया संतुलित होने लगती है, कई बार तो यह 24 घंटे तक बनी रहती है।

भूख बढ़ती है

जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या है उन्हें सुबह नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इससे आपके शरीर को उर्जा भी मिलती है।

भूख बढ़ाने के उपाय – करें यह योग

आत्म विश्वास से भरपूर रहना

Subah ki exercise confident - आत्म विश्वास से भरपूर रहना

जो लोग सुबह व्यायाम करने को अपने रुटीन में शामिल करते हैं उनके व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिलता है। सुबह एक्सरसाइज के दौरान आपकी शरीर से ‘फील गुड’ नामक हार्मोन निकलता हैं जो स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और आपको पूरे दिन अच्छा फिल करवाते हैं। सुबह के व्यायाम करने से आप बहुत ही ज्यादा आत्म विश्वास से भरे रहते हो तथा आपकी सोच रचनात्मक रहती है।

इम्यूसन सिस्टाम को बढ़ाए

सुबह का व्यायाम करने से इम्यूमन सिस्टाम को मजबूती मिलती है और आप कम बीमार होते हो। व्यायाम करने से पूरा शरीर संतुलित रहता है रक्तसंचार ठीक रहता है और इम्यूमन सिस्टिम का विकास होता है।

मेटाबॉलिज्म का सही रहना

मेटाबॉलिज्म ना हो तो हमारी बॉडी सिर्फ हड्डियों का ढांचा कहलाएगी। हर रोग आपको अटैक करने के लिए तैयार रहेगा। कई तरह के शोधों से पता चला है सुबह के समय व्यायाम करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है तथा शरीर को अतिरिक्त उर्जा भी मिलती है।

प्रोडक्टिविटी को बढ़ाए

यह देखा गया है कि जो लोग सुबह का व्यायाम नियमित रूप से करते है। वह अन्य लोगों को अपेक्षा ज्यादा उर्जावान रहते हैं और अपने काम में ज्यादा प्रयास भी करते हैं। ऐसे लोग किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए सजग रहते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment