फलों के गुण और फायदे सब्जियों के फायदे हेल्थ टिप्स हिन्दी

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां जाने विस्तार में ताकि आप रहें स्वस्थ और जवान, sugar free fruits and vegetables in hindi

यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने आहार में परिवर्तन कीजिए। आपको कम वसा और कम शुगर वाले आहारों का सेवन करना चाहिए। मधुमेह या मोटापे संबंधित विकार वाले लोगों के लिए शुगर फ्री खाद्य पदार्थ महत्वपूर्ण है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे शुगर फ्री फलों और सब्जियों के बारे में…

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां

#1 पपीता

पपीता सभी फलों में सबसे पसंदीदा नहीं हो सकता है, लेकिन इसमें कई ऐसे स्वास्थ्य गुण है जिससे कई रोगों को खुद से दूर किया जा सकता है। पपीता के माध्यम से पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। पपीता में जो रसायन मौजूद है वो पाचन प्रक्रियाओं को उत्तेजित करता है। यह आवश्यक विटामिनों में भी बहुत समृद्ध है।

#2 एवोकाडो

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां - Sugar free fal sabjiyan

एवोकाडो सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है, और पूरे विश्व में पोषण विशेषज्ञों द्वारा ‘पूर्ण भोजन’ का नाम दिया गया है। आपको बता दें कि एवोकाडो लो शुगर और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। फाइबर, पोटेशियम और तांबा जैसी खनिज, तथा ई, ए, के, बी 6 और सी जैसे आवश्यक विटामिन से भरपूर एवोकाडो स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

#3 ग्रैपफ्रूट्स

शुगर फ्री फलों की बात की जाये तो खांसी और ठंड के लिए ग्रैपफ्रूट्स सबसे प्रभावी उपाय है। विटामिन सी से भरपूर ग्रैपफ्रूट्स आपको स्कर्वी से भी बचाता है। यह कम वसा वाले खाद्य पदार्थों में से एक है।

#4 चुकंदर

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां - Chukander

चुकंदर कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है। पोटेशियम, लोहा, फाइबर और आहार फाइबर जैसे खनिजों से भरपूर चुकंदर में कम शुगर मौजूद है। इसके अलावा यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी है। चुकंदर खाने के 11 फायदे

#5 ब्रोकोली

शुगर फ्री वाले फल और सब्जियां - Brokali

ब्रोकोली फाइबर, पैंटोफेनीक एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन ई, मैंगनीज, फास्फोरस, कोलिन, विटामिन बी 1, विटामिन ए का एक बहुत अच्छा स्रोत है। ब्रोकोली वसा से मुक्त होता है और इसमें थोड़ा शुगर होता है। ब्रोकोली में सबसे मजबूत एंटीऑक्सिडेंट्स भी शामिल हैं और इसके स्वास्थ्य लाभों में त्वचा की समस्याओं का इलाज शामिल है।

#6 पत्तागोभी

पत्तागोभी - Sugar free sabji hindi

शुगर फ्री सब्जियों की बात की जाये तो पत्तागोभी में शून्य वसा और शुगर भी न के बराबर होता है। इसकी पौष्टिकता की वजह से लोग इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं। इस सब्जी में कई पोषक तत्व होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई से समृद्ध है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सोडियम जैसी खनिज भी शामिल है।

#7 शतावरी

शतावरी फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी, ई और के, क्रोमियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है। शतावरी में शून्य वसा और न के बराबर शुगर होता है। इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका उपयोग चयापचय को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है।

#8 टमाटर

टमाटर कम वसा वाला एक खाद्य पदार्थ हैं। इसके अलावा इसे शुगर फ्री फूड में भी गिना जाता है। इसमें विटामिन अच्छे मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के निर्माण और मजबूती बनाए रखने के लिए आवश्यक है। टमाटर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, जिससे रात की अंधापन और अन्य बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।

टमाटर के फायदे और नुकसान

#9 ब्रूसेल स्प्राऊट्स

शून्य वसा और कम शुगर वाले सब्जियों में से एक ब्रूसेल स्प्राउट्स का उपयोग कई सलाद व्यंजनों में किया जाता है। ब्रूसेल स्प्राउट्स में एंटी-कैसिनोजेनिक गुण होते हैं जो कैंसर-रोकथाम एजेंट के रूप में काम करती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment