हेल्थ टिप्स हिन्दी

मकर संक्राति विशेष – तिल और गुड़ के लड्डू खाने के फायदे

तिल और गुड़ के लड्डू खाने के फायदे

जनवरी महीने में तिल, गजक, रेवड़ी और मूंगफली की बहुत ही मांग बढ़ जाती है। इस महीने में लोग खूब चाव से इसे खाते हैं। इसकी दो वजह है एक तो यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ इनका धार्मिक महत्व भी है। मकर संक्राति और लोहडी जैसे त्यौहारों में इसका सेवन और दान करने के बहुत ही महत्व है।

तिल के फायदे

तिल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रसिद्ध हैं। तिल के बीज में कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा,जिंक, फाइबर, थायामिन, विटामिन बी6, फोलेट, प्रोटीन, और ट्रिप्टोफैन जैसे पोषण संबंधी तत्व पाए जाते हैं।

सीमित मात्रा में इसके सेवन से मधुमेह, लो ब्लड प्रेशर, कैंसर की एक विस्तृत विविधता को रोकने, मजबूत हड्डियों का निर्माण, रेडिएशन से बचाव, और हृदय स्वास्थ्य में बहुत ही फायदा मिलता है। इससे नींद के विकारों का इलाज, पाचन सुधारने, सूजन को कम करने, श्वसन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, और दंत चिकित्सा में भी सहायता मिलती है। ये शक्तिशाली बीज ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है तथा अवसाद और तनाव को खत्म कर सकता है।

गुड़ के फायदे

गुड़ के फायदे

जिस तरह तिल हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है उसी तरह गुड़ भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। आज भी भारत के गांव में भोजन के बाद गुड़ खाने की प्रथा है। बहुत से लोग गुड़ से बचते हैं क्योंकि यह बहुत आकर्षक नहीं है। हालांकि, आपको इसे अपने आहार का एक नियमित हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह कई आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और कई बीमारियों के लिए एक प्रभावी उपाय है।

यह न केवल अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है बल्कि इसमें कई चिकित्सीय गुण हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखते हैं। गुड़ के लाभ में आपके शरीर से गंदगी को बाहर निकालना, पाचन एजेंट के रूप में कार्य करना और उर्जा देना शामिल है।

तिल और गुड़ के लड्डू खाने के फायदे

तिल और गुड़ के लड्डू खाने के फायदे

तिल की मदद से बहुत सारी चीजें बनाई जा सकती है। उन्हीं चीजों में से एक है तिल और गुड़ का लड्डू। यह ज्यादातर सर्दियों के मौसम मकर संक्राति के समय ज्यादा खाई जाती है। मकर संक्राति का त्यौ हार हिंदुओं में बड़े त्यौेहार के रूप में मनाया जाता है। तिल और गुड़ का लड्डू इस त्यौहार में बहुत ही बड़ा महत्व रखता है।

तिल और गुड़ के लड्डू के कई फायदे है। यह न केवल दिल और दिमाग स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है बल्कि इससे हड्डियां भी मजबूत रहती है। यानी यह सेहत की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है। इसको आप स्नैक्स के रूप में कभी भी खा सकते हैं। इसको खाने से पेट देर तक भरा रहता है जिससे वजन को नियंत्रण् करने में मदद मिलती है। तिल और गुड़ के लड्डू एक फायदा यह है कि आप एक महीने तक इसे स्टोुर करके रख सकते हैं। इसे आप असानी से घर पर बना सकते हैं। यह बिल्कुल खराब नहीं होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment