हेल्थ टिप्स हिन्दी

जिंक युक्त भोजन की लिस्ट

जिंक युक्त भोजन की लिस्ट

हमारी डाइट में जिंक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके शरीर में 100 से अधिक एंजाइमिक प्रतिक्रियाओं में एक भूमिका निभाता है और आपको स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दिन इसका सेवन करना बहुत ही जरूरी है। जिंक युक्त भोजन एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो मुक्त कणों द्वारा किए गए नुकसान का मुकाबला करता है। आइए जिंक वाले आहार के बारे में जानते हैं।

अंडे की जर्दी

ऐसा देखा गया है कि अंडा खाने वाले लोग कई बार अंडे के जर्दी निकाल देते हैं। लेकिन यहां पर बता दें कि यदि आप अंडे की जर्दी नहीं खाते तो आप काफी कुछ मिस कर रहे हैं। अंडे की जर्दी (अंडे का पीला भाग) पोषक तत्वों के साथ भरपूर है। यह जिंक का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के है। इसके अलावा जर्दी ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स ल्यूटिन और ज़ेक्सैथिन होते हैं जो आपकी आंखों के लिए सही माने जाते हैं।

जिंक से भरपूर है मशरूम

जिंक से भरपूर है मशरूम

सब्जियों में, जिंक की उच्च सामग्री के कारण मशरूम को विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। मशरूम जिंक या जस्ता से भरपूर एक आश्चर्यजनक खाद्य पदार्थ हैं। एक कप पका हुआ सफेद मशरूम आपको 1.4 मिलीग्राम जिंक प्रदान करता है। यह पालक के समान है। यदि आपको पालक पसंद नहीं है, तो आप मशरूम खा सकते हैं। इसमें पालक के समान जिंक पाया जाता है।

साबुत अनाज

विटामिन बी से भरपूर साबुत अनाज एक ऐसा अनाज है, जिनकी मदद से आप जल्दीप वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई विटामिन और मिनरल भी पाया जाता है। यह जिंक में उत्कृष्ट और समृद्ध खाद्य पदार्थ हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी पाया जाता है।

जिंक वाला आहार है मूंगफली

जिंक वाला आहार है मूंगफली

भारत में मूंगफली को सस्ता बदाम कहा जाता है और इसमें स्वाद के साथ-साथ कई प्रकार के स्वास्थ्य को फायदा पंहुचाने संबंधी गुण भी होते हैं। आपको बता दें कि 146 ग्राम मूंगफली में 4.8 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। मूंगफली में नियासिन, मैग्नीशियम, तांबा, ओलिक एसिड और विभिन्न अन्य एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं। मूंगफली का सेवन पुरुषों और महिलाओं दोनों में पित्त के पथरी के विकास के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है। – मूंगफली के दाने भिगोकर खाने के फायदे

मटर

ठंड के समय में मिलने वाली सबसे लोकप्रिय सब्जियों में मटर भी शामिल है। इसका प्रयोग कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता हैं। लोग मटर की फली को खाना पसंद तो करते हैं और इसमें स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते हैं। आपको बता दें कि 160 ग्राम मटर में 1.9 मिलीग्राम मटर पाया जाता है। जिंक से भरपूर मटर में कोलेस्ट्रॉल वसा और सोडियम बहुत ही कम पाया जाता है।

जिंक का स्रोत है पालक

जिंक का स्रोत है पालक

पालक का सेवन हर किसी को करना चाहिए। कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, आयरन, खनिज लवण, प्रोटीन, श्वेतसार, विटामिन ए एवं विटामिन सी से भरपूर पालक आपके स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है। इसके अलावा इसमें जिंक भी पाया जाता है। इस आहार को डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है। विटामिन के से भरपूर यह खाद्य पदार्थ आपके हड़ियों के लिए बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। – बालों के लिए पालक के फायदे

दही

दूध से बनने वाला दही का सेवन हमारी पाचन शक्ति के लिए बहुत ही अच्छा होता है, हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी दूर होती है। यह जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ है। दही, जिंक के अलावा, कैल्शियम में भी समृद्ध है।वास्तव में, एक कप दही आपको खनिज की आवश्यकता का 49 फीसदी प्रदान करता है।

ब्राउन राइस खाने से मिलता है जिंक

ब्राउन राइस खाने से मिलता है जिंक

वाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस में फाइबर ज्यादा पाया है। यह स्वास्थ्य के दृष्टि से बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है। यदि सेहत की बात करें तो विशेषज्ञ भी मानते हैं कि वाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस खाना ज्यादा लाभकारी होता है। यदि आप पका हुआ 195 ग्राम ब्राउन राइस को उपयोग में लाते हैं तो इससे आपको 1.2 मिलीग्राम जिंक मिलता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment