डाइट प्लान

खाना खाने का सही तरीका

How to eat food in right way in hindi.

जैसा कि हम जानते हैं कि एक व्यक्ति उतना ही काम कर सकता है जितना उसके अंदर उर्जा हो। अर्थात उसके पेट में भोजन के रूप में पर्याप्त उर्जा हो। यह ठीक उसी तरह है जैसे एक गाड़ी की टंकी में पेट्रोल। जिस तरह गाड़ी चलने से पेट्रोल की खपत होती है उसी तरह हमारे शरीर में मौजूद उर्जा भी खपत होती है। इसलिए जरूरी है कि समय पर हमें यह उर्जा उपल्बध हो। अगर ऐसा नहीं होता तो शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

समय पर भोजन लेना और सही भोजन लेना कितना जरूरी है आप इसको ऐसे समझ सकते हैं। जिस तरह इंजन तेल के बिना हम गाड़ी चलाएंगे तो वह गाड़ी बहुत ही जल्दी खराब हो जाएगी। इसलिए गाड़ी अधिक दिनों तक चलाने के लिए उसमें सही इंजन ऑइल डालना बहुत ही जरूरी है। उसी तरह अपने शरीर को पूरे दिन चलाने के लिए समय-समय पर सही भोजन लेना बहुत ही जरूरी है।

आइए जानते हैं खाने का सही तरीका

भूख लगने से पहले खाएं
अक्सर देखा गया है कि लोग तब पेट पूजा करते हैं जब उन्हें भूख लगती है। यह खाना खाने का तरीका बिलकुल ही गलत है। इससे आपको पेट संबंधित बीमारी हो सकती है। हालांकि यह बात केवल भोजन के मामले में नहीं है बल्कि जब आपको प्यास भी लगे तो उससे पहले ही पानी पी लें।

थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए
खाना कभी भी ऐसे नहीं खाना चाहिए जैसे ये लगे कि आप पेट पर एहसान कर रहे हो। कहने का अर्थ है कि खाना कभी भी जल्दबाजी में नहीं सेवन करना चाहिए। खाने को छोटे-छोटे कौर में खाएं, इससे खाने के साथ सैलाइवा पेट में पहुंचेगी और पाचन क्रिया दुरूस्तए होगी। उसी तरह पानी भी आप छोटे-छोटे घूंट भरकर पिएं।

खाना चबाकर खाएं
खाना खाते समत अन्न को गले से सीधे पेट में न उतारें बल्कि हर कौर को अच्छी तरह से चबाकर खाएं। इससे भोजन शरीर में तो लगेगा ही साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।

रंग नहीं पौष्टिकता है जरूरी
कई बार देखा गया है कि लोग खाने का रंग देखकर उसके स्वाद या फिर उसके अच्छे या खराब होने का अंदाजा लगा लेते हैं। यह गलत है, बहुत से ऐसे व्यंजन है जिनका रंग भले ही अच्छा न हो लेकिन वह कई पौष्टिक तत्वों से भरे रहते हैं। इसलिए भोजन को रंग से नहीं बल्कि उसकी पौष्टिकता से पहचान करें।

सुबह का नाश्ता जरूर करें
यह बात सिद्ध है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते उन्हें कई तरह की बीमारी घेर लेती है। सुबह का नाश्ताक करने से न केवल शरीर को भरपूर ताकत मिलती है बल्कि शरीर का मेटाबोल्जिम भी दुरूस्तक रहता है। इसलिए कभी भी सुबह का नाश्ता मिस मत कीजिए।

वसा और जंक फूड को कम करें
जिन खाद्य पदार्थों में वसा हो उनका कम से कम सेवन करना चाहिए। वसा शरीर के लिए उपयोगी है, किंतु इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकती है। इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा फास्ट फूड या जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। यह आपके शरीर के लिए जहर जैसा है। इसमें वसा, शुगर व अन्य हानिकारक तत्व उपस्थित रहते हैं जो अनेक रोगों का कारण है।

मैदा और चीनी से दूरी बनाएं
जिस तरह आप जिम जाते हैं और अपने शरीर को मजबूत बनाते हैं उसी तरह आपको अपने डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। यह ध्यान रखें कि कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में न खाएं। खासकर चीनी, नमक और मैदा कम ही खाएं।

फलो का सेवन करें
आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए फलों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आप कौन से फल कब खाते हैं, कितनी मात्रा में खाते हैं जैसी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो फलों के सेवन से आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment