ब्यूटी टिप्स

क्या है प्लास्टिक सर्जरी और उसका इलाज

What is plastic surgery - read in Hindi

सुंदर दिखने की चाहत ने प्लास्टिक सर्जरी के कारोबार को देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। प्लास्टिक ग्रीक शब्द “प्लास्टिको” से आया है। ग्रीक में “प्लास्टिको” का अर्थ होता है बनाना या तैयार करना। प्लास्टिक सर्जरी में सर्जन शरीर के किसी हिस्से के उत्तकों को लेकर दूसरे हिस्से में जोड़ता है। मेडिकल इतिहास में प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को ठीक करने में किया गया। इसका श्रेय हैराल्ड गिलीज को जाता है। हैराल्ड गिलीज ने प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार करके विश्व मेडिकल इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया।

प्लास्टिक सर्जरी के आविष्कार का सबसे ज्यादा फायदा ऐसे लोगों को मिलता है, जो किसी दुर्घटना में अपना कोई अंग क्षतिग्रस्त कर बैठते है। इसके साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी एक वरदान साबित हुआ है। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का दायरा अब यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन दिनों प्लास्टिक सर्जरी का सबसे ज्यादा प्रयोग अपने को सुंदर दिखने के लिए किया जाता है। कई हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। सुंदर दिखने की चाहत रखने वालों की संख्या भारत में भी कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2010 में भारत प्लास्टिक सर्जरी की मामले में चौथे स्थान पर है। प्लास्टिक सर्जरी 18 साल से ज्याद उम्र का कोई भी व्यक्ति इलाज करा सकता है।

क्या है प्लास्टिक सर्जरी

क्या है प्लास्टिक सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी के इलाज में जांघो के पास की स्किन को निकालकर ऐसी जगह पर लगाया जाता है जिसे सुंदर बनाना होता है। प्लास्टिक सर्जरी की इस विधि को स्किन ग्राफ्टिंग कहते हैं। प्लास्टिक सर्जरी का एडवांस ट्रीटमेंट सिलीकॉन एम्प्लांट टेरड में है. इसमें इसमें इंजेक्शन की मदद से सिलीकॉन बॉडी पार्ट मे इंजेक्ट किया जाता है। इसमें किसी तरह का ऑपरेशन नहीं करना पड़ता है।

सर्जरी कराने से पहले बरते सावधानी

प्लास्टिक सर्जरी एक सस्ता इलाज बिल्कुल भी नही है, और आप ऐसा भी नहीं कर सकते है कि बजट में को कटौती कर लें। क्यों कि थोड़ी सी सस्ती सर्जरी से आपका चेहरा खराब हो सकता है। कभी-कभी योग्य डॉक्टर की कमी से भी प्लास्टिक सर्जरी के दौरान चेहरा खराब हो सकता है। चीन और साउथ कोरिया जैसे देश प्लास्टिक सर्जरी में काफी आगे हैं। लेकिन अगर आपका चेहरा खराब हो गया तो आपके पास डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का कोई विकल्प नहीं होत है।

सर्जरी करवाने से पहले रखे ध्यान

प्लास्टिक सर्जरी कराने से 10 दिन पहले हवाई यात्रा बंद कर देनी चाहिए। सर्जरी वाले दिन खाली पेट जाएं। अगर स्किन एलर्जी है तो डॉक्टर को बताएं। किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। सर्जरी कराने से पहले मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट होना चाहिए। सर्जरी किसी विशेषज्ञ से ही कराएं। इसके साथ ही दवाइयों को समय पर लें। सर्जरी करवाने के कई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो कि समय बीतने के साथ बढ़ते रहते हैं।

प्लास्टिक सर्जरी की सामान्य जटिलताएं

प्लास्टिक सर्जरी की सामान्य जटिलताएं

अंग नुकसान

सर्जरी से अंग नुकसान हो सकता है। लिपोसक्शन आंतरिक अंगों के लिए दर्दनाक हो सकता है। जब सर्जिकल जांच आंतरिक अंगों के संपर्क में आते हैं आंतिक छिद्र या विचलन हो सकता है। इन चोटों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है छेद भी घातक हो सकता है।

खून की भारी हानि

प्लास्टिक सर्जरी करवाने से खून की भारी हानि हो सकती है। किसी भी सर्जरी के साथ, कुछ खून की कमी की उम्मीद हो सकती है हालांकि, अनियंत्रित रक्त हानि संभावित खतरनाक परिणामों के साथ रक्तचाप में गिरावट का कारण बन सकता है।

हेमेटोमा

हेमेटोमा खून की एक पॉकेट है जो एक बड़े, दर्दनाक चोट के समान है।यह 1-6 प्रतिशत स्तन वृद्धि प्रक्रियाओं में होता है और यह एक नया रूप देने के बाद सबसे आम जटिलता है। हेमेटोवा लगभग सभी सर्जरी में एक जोखिम है।

नर्व डैमेज

कई विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में तंत्रिका क्षति की संभावना मौजूद है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद आम तौर पर नंबनेस और टिंगलिंग होती है और यह तंत्रिका क्षति का संकेत हो सकता है। ज्यादातर महिलाओं को स्तन वृद्धि सर्जरी के बाद संवेदनशीलता में बदलाव का अनुभव होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment