लाइफस्टाइल

अपना मनोबल कैसे बढ़ाये

अपना मनोबल कैसे बढ़ाये

जीवन में आगे बढ़ना है या सफलता की ऊंचाईयों को छूना है तो भरपूर उर्जा की जरूरत होती है। यह उर्जा तभी आएगी जब आपके अंदर लबालब आत्मविश्वास होगा। आज हम बात करेंगे मनोबल कैसे बढ़ाये ताकि हम बिना रुके ऊंचाईयों को छू सकें।

अपना गोल बनाएं

अपना मनोबल बढ़ाने के लिए आपको एक गोल सेट करना होगा। भले ही वह गोल छोटा हो। जब आप उस गोल को पूरा करेंगे तो आपका मनोबल जरूर बढ़ेगा। कुछ बड़े गोल के अलावा दिन में कुछ छोटे-छोटे गोल भी रख सकते हैं। जब आप उस गोल को पूरा करेंगे तो आपके चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई देगी। – सफलता पाने के जरुरी नियम

वजन को कीजिए संतुलित

अगर आप चाहते हैं कि आपका मनोबल बढ़े तो आपको अपने बॉडी पर जरूर ध्यान देना चाहिए। यह देखा गया है कि जिसकी बॉडी फिट रहती है या जो बहुत कम बीमार होता है उसका मनोबल सातवें आसपान पर होता है। इसलिए यदि आपका वजन ज्यादा या कम है तो कसरत और अच्छी डाइट लेकर अपने वजन को संतुलित कीजिए।

अपने आउटफिट पर दीजिए ध्यान

साफ और फिट कपड़े पहनने से भी व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है। ऐसी स्थिति में वह आत्मविश्वास कोई भी काम कर सकता है। इसके अलावा उसका बढ़ा हुआ मनोबल लोगों से बात करते समय भी दिखता है। इसलिए कपड़े की साफ-सफाई और फिट कपड़े पर जरूर ध्यान दीजिए। – समय का सही उपयोग कैसे करें

ग्रूमिंग पर दें ध्यान

ग्रूमिंग पर दें ध्यान

यदि आपके बाल और नाखून गंदे और बढ़े है तथा दाढ़ी बढी है तो इससे यह पता चलता है कि आपका मनोबल नीचे है। इस श्रेणी में दांत की सफाई न करना भी शामिल है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाना है तो आपको अपने ग्रूमिंग पर जरूर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से अपने बाल कटवाएं, दाढ़ी को ट्रीम करवाएं तथा नाखून को साफ रखें।

अपने पोस्चर पर दीजिए ध्यान

हम आम तौर पर हमारे शरीर की भाषा या बॉडी लैंग्वेज के बारे में सोचते हैं क्योंकि हमारे विचारों और भावनाओं का प्रतिबिंब है, लेकिन जैसा कि पता चला है, यह विपरीत भी सत्य है। हमारी मुद्रा का हमारे आंतरिक वार्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। यदि इसका सही ढंग से उपयोग किया जाता है, तो यह आपके आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

अपनी उपलब्धियों को कीजिए याद

अपनी उपलब्धियों को कीजिए याद

याद करिए जब आपने अपने बढ़े हुए मनोबल से जिंदगी में कुछ पाया हो। उन पलों को याद करिए जब आप मुसीबत में थे, लेकिन अपने दम पर उससे बाहर निकले। यह कभी भी किया हो सकता है, हो सकता है बचपन में आप काफी सक्रिय रहे हों, उसे याद करिए। उस दौर को याद करिए जब आप आसमान की ऊंचाइयों को छूने का माद्दा रखते रहे हों। ये यादें आपके मनोबल को बढ़ाने का काम करते हैं।

ध्यान लगाएं

जब आप चिंतित महसूस कर रहे हैं, तो आपको अक्सर अपने आप को शांत करने के लिए गहराई से और धीरे-धीरे सांस लेने के लिए कहा जाता है। यह चीज आपके आत्मविश्वास और मनोबल को भी बढ़ा सकता है।

अपने चेहरे पर मुस्कान लाइए

अपने चेहरे पर मुस्कान लाइए

यदि आपको अपना मनोबल बढ़ाना है तो अपने चेहरे पर मुस्कुराहट रखें। आपके इस आदत से दूसरों को भी अच्छा लगेगा और आपको भी। आपने देखा होगा, कि कामयाब लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट रहती है, बनी रहती है जिसे लोग कामयाबी की चमक कहते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment