लाइफस्टाइल

अपनी याद शक्ति बढ़ाने के तरीके

अपनी याद शक्ति बढ़ाने के तरीके

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग बात-बात पर चीजें भूलने लगते हैं। भूलने की बीमारी किसी-किसी के लिए गंभीर होती चली जाती है। कई बार ऐसा इसलिए होता है कि उनका दिमाग कोई काम करने के लिए सक्रिय नहीं होता। आज हम आपको याद शक्ति बढ़ाने के कुछ तरीकों के बारे बताएंगे।

ब्रेकफास्ट को स्किप न करें

ब्रेकफास्ट को लेकर हम सबसे ज्यादा लापरवाही बरतते हैं। क्या‍ आपको पता है कि सुबह ब्रेकफास्टह ना करने की वजह से आपकी सेहत से संबन्धिसत कितनी सारी बीमारियां हो सकती हैं। सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन को उर्जावान बनाएं रखने में सहायता करता है। यह याद शक्ति बढाने का सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। आप अपने नाश्ते में अंडे को जरूर शामिल करें।

अंडे में विटामिन बी होता हैं, जो को ग्लूकोज को बर्न करने में तंत्रिका कोशिकाओं मदद करता है। वहीं दूसरी ओर इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स न्यूरॉन्स की रक्षा करता हैं, और ओमेगा -3 फैटी एसिड जो तंत्रिका कोशिकाओं के लिए अच्छा होता है। – ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सही समय

पजल, रीड, और प्ले कार्ड जैसी गतिविधियों में भाग लें

पजल, रीड, और प्ले कार्ड जैसी गतिविधियों में भाग लें

याददाश्त तेज करने के उपाय में एक उपाय यह है कि पजल, रीड, और प्ले कार्ड जैसी गतिविधियों में शामिल हो जाएं। अध्ययनों से पता चला है कि इन गतिविधियों में शामिल होने से न केवल आपका मस्तिष्क सक्रिय रहेगा बल्कि मेमोरी लॉस से भी आप बच सकते हैं। खासतौर पर उन लोगों में जो डिमेंशिया विकसित करते हैं।

गाने सुनना भी है फायदेमंद

शोध से पता चलता है कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक रोगों के शिकार लोगों के लिए गाना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। लोग गाना गाने के बाद अच्छा महसूस करते हैं। इसके अलावा यह स्मरण शक्ति बढ़ाने के अच्छे उपायों में से एक है। शोध से पता चलता है कि याददाश्त के लिए कुछ प्रकार के संगीत बहुत उपयोगी होते हैं। गाने और संगीत विशेष यादों को खींचने के लिए संकेत के रूप में काम कर सकते हैं।

नियमित रूप से कीजिए व्यायाम

नियमित रूप से कीजिए व्यायाम

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से हमें सारा दिन ताजगी महसूस रहती है और हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है तथ ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। रोज सुबह व्यायाम करने से हमारा शरीर तंदुरुस्त और सेहतमंद रहता है।

व्यायाम केवल शरीर को फिट नहीं करता बल्कि यह आपके दिमाग को अभ्यास करने में भी सहायता करता है। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं तो ब्लड के जरिए ऑक्सीजन और पोषक तत्व आपके ब्रेन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप हर दिन व्यायाम करेंगे। यह आपके मानसिक शक्ति को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करेगा। ब्रिस वाकिंग, स्वीमिंग और डांस सभी ब्रेन के लिए उत्कृष्ट गतिविधियां हैं। – शारीरिक व्यायाम के स्वास्थ्य फायदे

कुछ लिखना शुरू कीजिए

कुछ लिखना शुरू कीजिए

दिमाग तेज करने के उपाय या याद शक्ति बढ़ाने के तरीके में आपकी रायटिंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। लिखना आपके मस्तिष्क के क्षेत्रों में ऑक्सीजनयुक्त रक्त प्रवाह बनाता है जो आपकी यादों के लिए ज़िम्मेदार है। इसके लिए आप ब्लॉग लिख सकते हैं या फिर कुछ कविताएं भी लिख सकते हैं।

नींद लीजिए पूरी

बुद्धि बढ़ाने के उपाय में आपकी नींद भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लीजिए। इससे आपके ब्रेन को आराम मिलता है और कुछ याद करने के लिए तैयार रहता है।

तनाव को करें कम

तनाव को करें कम

जीवन के तनाव के चलते भूलने की बीमारी होने का ख़तरा बढ़ रहा है। यह बात शोध से भी पता चलता है। चिंता, डिप्रेशन और तनाव का सबसे गहरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है जिससे मेमोरी पावर कमजोर होने का भी खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें जीवन में कम से कम तनाव हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment