कैंसर बीमारियां

कैंसर कैसे फैलता है

कैंसर कैसे फैलता है

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कैंसर की शुरुआत कोशिकाओं से होती है। आपको बता दें कि हमारा शरीर एक लाख मिलियन कोशिकाओं से बना है। कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त  होने के कारण कैंसर रोग होता है। कैंसर शरीर के एक भाग में नहीं बल्कि अलग-अलग भागों में भी हो सकता है। कैंसर एक कोशिका या कोशिकाओं के एक छोटे समूह में परिवर्तन से शुरू होता है। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल यह है कि कैंसर कैसे फैलता है ? अर्थात शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में कैंसर कैसे फैलता है।

कैंसर कैसे फैलता है

शरीर में जिस स्थान से कैंसर शुरू होता है उसे प्राइमरी कैंसर या प्राइमरी साइट कहा जाता है। प्राथमिक साइट से कैंसर कोशिकाएं निकलकर शरीर के अन्य भागों में फैलती है। ये कोशिकाएं जब बढ़ने लगती है तब यह ट्यूमर का रूप लेने लगती है जिसे हम सेकेंडरी कैंसर या मेटास्टेसिस कहते हैं। कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में ब्लडस्ट्रीम या लिम्फेटिक सिस्टम के माध्यम से फैलती हैं जहां वह नए ट्यूमर बढ़ाना शुरू कर देती है।

अब आइए इसे हम उदाहरण के जरिए समझते हैं। यदि किसी को बाउल कैंसर (आंत्र कैंसर) है तो ये कैंसर आपके शरीर के दूसरे अंग जैसे लिवर तक फैल सकता है। इसे हम लिवर कैंसर की बजाय बाउल कैंसर के नाम से जानेंगे। इसका कारण यह है कि लिवर में कैंसरयुक्त कोशिकाएं वास्तव में कैंसरयुक्त बाउल कोशिकाएं हैं। ये लिवर की कोशिकाएं नहीं हैं जो कैंसरग्रस्त हो गई हैं।  – ब्रेन कैंसर लक्षण, कारण और उपचार

कैंसर की रोकथाम के लिए टिप्स

कैंसर की रोकथाम के लिए टिप्स

1. अपने वजन पर पूरी तरह से ध्यान दीजिए। अगर आपको मोटापे की समस्या है तो उसे कम करने की कोशिश कीजिए।

2. नियमित रूप से 30 मिनट व्यायाम जरूर कीजिए। यह आपको हमेशा फिट रखेगा और बीमारियों से दूर रखेगा।

3. जिन खाद्य पदार्थों में ज्यादा फैट, कैलोरी और कम फाइबर है उसका सेवन मत कीजिए।

4. इसके अलावा आप कार्बोनेटेड ड्रिंक या शुगर ड्रिंक का परहेज कीजिए।

5. अपने आहार में अलग-अलग तरह की सब्जियां, फल और साबूत आनाज को शामिल कीजिए।

6. प्रोसेस्ड मीट या रेड मीट से दूरी बनाकर रखिए। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

7. शराब और सिगरेट का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को पूरी तरह से खराब कर सकता है। यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो शराब या सिगरेट से या तो दूरी बनाएं या फिर इन्हें सीमित करें।

8. प्रोसेस्ड फूड जैसे आहारों में नमक ज्यादा होता है इसलिए इसका सेवन बहुत ही कम मात्रा में कीजिए। 9. महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान जरूर कराना चाहिए। यह उन्हें कैंसर से बचाने में बहुत ही सहायता करेगा।

10. अगर आपको किसी भी तरह का कोई लक्षण दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज करने की कोशिश मत कीजिए बल्कि जल्द से जल्द डॉक्टर से मीलिए। –  पुरुषों में कैंसर के 10 लक्षण

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment