लाइफस्टाइल

कैंसर के खतरे को कम करना है तो चलाएं साइकिल

कैंसर के खतरे को कम करना है तो चलाएं साइकिल

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए साइकिल चलाना बहुत ही फायदेमंद है। यह बात हाल के शोध में सामने आई है। शोध के मुताबिक, नियमित रूप से साइकिल चलाने से कैंसर का खतरा कम होता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि ऑफिस तक साइकिल से जाना पैदल जाने से भी ज्यादा गुणकारी है। नियमित रूप से साइकिल चलने से कैंसर का खतरा 45 फीसदी तक कम होता है।

शोध की मानें तो मोटाप कम करने के लिए आपको व्यायाम के जरिए एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलरी बर्न करनी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि स्थिर और नियमित रूप से साइकिल चलाने से हर घंटे 300 कैलरी बर्न होती है।

इससे यह बात सिद्ध होती है कि आप जितना अधिक साइकिल चलाएंगे आपकी कैलरी उतनी ज्यादा बर्न होगी और शरीर से वसा भी कम होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ की माने तो साइकिल चलाने से न केवल आपका हार्ट रेट सही रहता है बल्कि कैलरीज भी बर्न होती है। साइकिल चलाने का एक फायदा यह है कि इससे शरीर के सभी हिस्सों से फैट कम होता है जिसमें बेली फैट भी शामिल है।

साइकिल चलाने के अन्य फायदे

साइकिल चलाने के अन्य फायदे

1. साइकिल चलाना आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह अनिवार्य रूप से एक एरोबिक व्यायाम है। यदि आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी हृदय को अधिक ऑक्सीजनयुक्त रक्त की आपूर्ति करने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे यह तेजी से काम कर सके। साइकिल चलाने से आपके रक्त वाहिका और फेफड़े अच्छी तरह से काम करते हैं, जो आपके दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायता करते हैं।

2. साइकिल चलाने से वास्तव में जोड़ों के दर्द, विशेष रूप से घुटने के दर्द में कमी आती है। नियमित रूप से साइकिल चलाना जोड़ों के दर्द में सुधार करने में सहायता मिलती है।

3. साइकिलिंग आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत कर सकता है। यह आपकी ताकत को भी बढ़ाने में सहायता करता है। साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

4. आप कल्पना कर सकते हैं तनाव आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। यह अस्थमा, मधुमेह, पाचन समस्याओं, समय से पहले उम्र बढ़ने, चिंता, सिरदर्द, उच्च रक्तचाप, अवसाद, हृदय रोग, और अल्जाइमर रोग जैसी समस्या को जन्म दे सकता है। साइकिल चलाना तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।

5. साइकल चलाने से मस्तिष्क का फंक्शन सही रहता है। यह मांसपेशियों के कार्यों के समन्वय और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

6. नियमित रूप से साइकिल चलाना आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से प्रभावी है। नींद में सुधार करने के लिए साइकिल चलाने का सबसे प्रभावी समय शाम का होता है।

7. नियमित रूप से व्यायाम करने से कई सकारात्मक पक्ष होते हैं, और उनमें से एक प्रोडक्विटी है। साइकिल चलाना मांसपेशियों को बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है, मस्तिष्क के कार्य और ध्यान में सुधार करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment