लाइफस्टाइल

काम में फोकस करने के तरीके

काम में फोकस करने के तरीके

हर कोई चाहता है कि उसका काम समय पर खत्म हो जाए लेकिन काम में फोकस न होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बॉस से या घर पर हैं तो परिवार वालों से डांट सुननी पड़ती है। आइए काम में फोकस करने के तरीको के बारे में जानते हैं।

प्रेरणा के स्रोत को तलाशें

यह जानने की कोशिश कीजिए कि आप किससे प्रेरित होते हैं या फिर आपको किससे फन मिलता है। अगर आपको पता है और आप उसके बारे में सोचते हैं तो तब आप काम में जरूर फोकस कर पाएंगे।

फोकस रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

फोकस रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

पानी पीने से ना केवल शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है बल्कि यह डिहाईड्रेशन को दूर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय भी करता है। मेटाबॉलिज्म सक्रिय होने से शरीर को उर्जा मिलती है। पानी आपको स्वस्थ और ताज़ा करता है। अगर आप थका हुआ या भूखा महसूस कर रहे हैं तो पानी का एक गिलास आपकी सुस्ती को दूर करेगा और आप काम में फोकस कर पाएंगे। इसलिए आप हमेशा अपने साथ पानी जरूर रखें।

अपने पास स्नैक्स जरूर रखें

काम में फोकस करने के तरीकों में एक तरीका यह है कि आप हेल्दी स्नैक्स को जरूर अपने पास रखें। दिन के खाने और रात के खाने बीच लंबा गैप होता है लिहाजा हल्के-फुल्के हेल्दी स्नैक्स आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

फोकस के लिए संगीत सुनिए

फोकस के लिए संगीत सुनिए

म्यूजिक ना सिर्फ हमें सुकून देता है, बल्कि विशेषज्ञों ने माना है कि संगीत सुनने से स्ट्रेस भी कम होता है। ऐसा देखा गया है कि काम करते समय अगर बैकग्राउंड में कोई संगीत चले तो हमें बहुत ही प्रेरणा मिलती है। संगीत सुनना उनके एड्रेनालाईन हार्मोन को पंप करता है ताकि हम अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें। हालांकि सभी प्रकार के संगीत सभी के लिए सुखद नहीं होता हैं। इसलिए वही गाने सुनिए जो आपको सुकून दे।

टू डू लिस्ट

टू डू लिस्ट

क्या आपको करना है इसकी लिस्ट आप जरूर बनाएं। इससे काम को लेकर आपका दिमाग पूरी तरह से फोकस हो पाएगा और आप पूरे दिन परेशान भी नहीं रहेंगे। अगर आप काम को लेकर टू डू लिस्ट बनाते हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार सिद्ध होगा। आप टू डू लिस्ट अपने कंप्यूटर या अपने फोन में बना सकते हैं।

कार्यों को प्राथमिकता दें

लोग दिमागी तौर पर ज्यादा परेशान हो जाते हैं जब उन्हें पता ही नहीं होता कि पहले काम कौन से करने होते हैं और बाद में काम कौन से करने होते हैं। काम के पहले घंटे में लोग बहुत ही ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं। क्योंकि उस समय व्यक्ति उर्जा से भरपूर होता है। इसलिए वह काम पहले कीजिए जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। इस तरह के तरीकों से आप काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और आप तनाव से भी दूर रहते हैं।

फोकस के लिए डिस्ट्रैक्शन से दूरी

फोकस के लिए डिस्ट्रैक्शन से दूरी

काम में फोकस न कर पाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि व्यक्ति तरह-तरह की चीजों से बहुत डिस्ट्रैक्ट होता है। आपको डिस्ट्रैक्शन से दूरी बनाकर रखना चाहिए। अब आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि आपकी लाइफ में डिस्ट्रैक्शन क्या है। आपके जरूरी काम के अलावा सभी चीजें डिस्ट्रैक्शन में ही आती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment