लाइफस्टाइल

कैसे जाने कि वह आपसे प्यार करती है

कैसे जाने कि वह आपसे प्यार करती है

कहते हैं कि प्यार किया नहीं जाता हो जाता है लेकिन प्यार करने वालो के सामने यह दुविधा है कि वह कैसे जाने कि सच्चा प्यार कैसे पता चलता है अर्थात कैसे जाने कि वह आपसे प्यार करती है। अगर आप लड़की की निगाहों, मुस्कुराहट और हावभाव को समझ नहीं पा रहे हो तो आज हम आपको प्यार के संकेत के बारे में कुछ बताएंगे जिससे आपको जरूर मदद मिलेगी।

आपको हमेशा देख रही हो

जो लड़की आप पर नजर रखती हो या फिर आपको घूर रही हो तो समझ लीजिए उसका दिल आपके लिए धड़कता है। इसके लिए आप उसके शारीरिक हावभाव को देखें। वह शायद आपसे सीधा संपर्क न करे लेकिन आपकी बातों पर जरूर मुस्कुराएगी। जब आप उसकी तरफ देखते हैं तो वह शर्माने लगती है।

अगर कोई लड़की आपको घूरना बंद नहीं करती है, खासकर तब जब आप व्यस्त हो तो यह इस बात का संकेत है कि उसके मन में आपको लेकर प्यार है जिसे वह जाहिर नहीं कर पा रही है।

वह अक्सर आपसे टकराती है

वह अक्सर आपसे टकराती है

कैसे जाने कि लड़की आपसे प्यार करती है तो उसके शारीरिक हावभाव को देखें। जैसे कि लड़को आपको छूने की कोशिश करेगी या आपसे टकराएगी। यदि वह बार-बार आप को छूने के वजह खोजती रहती है तो समझ लीजिए कि आपको लेकर उसके दिल में कुछ न कुछ जरूर है। हांलाकि हर लड़की इस तरह से छूने को लेकर सहज नहीं होती।

लड़की के दोस्त उत्साहित लगेंगे

लड़की के प्यार का पता कैसे चलता है, यह जानने के लिए आप लड़की के दोस्त पर नजर दौड़ाएं। यह पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि कोई लड़की आपको पसंद करती है या नहीं।

इसके लिए जब लड़की अपने दोस्तों के साथ होती है तो आप उनके व्यवहार को देखिए। अगर लड़की ने अपने महिला दोस्तों से आपके बारे में बता रखा है तो वह भी आपको घूरते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा आपको देखकर हंसेंगी या कुछ बोलेगी। – लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

आपको छूने के लिए बहाने ढ़ूड़े

आपको छूने के लिए बहाने ढ़ूड़े

कुछ लड़कियां टच करके आपको तंग करती हैं, लेकिन सभी लड़कियां ऐसी नहीं होती हैं। यदि कोई लड़की आपको छूए या आपका हाथ पकड़े तो समझिए कि वह आपसे प्यार करती है।

यदि आप उसके इस व्यवहार को देखते हैं जो आपके लिए है और दूसरे किसी लड़के लिए नहीं है तो शायद वह आपको प्यार करती है।

वह सोचती है कि तुम एक अच्छे लड़के हो

प्यार के संकेत को यदि जानना है तो इस बात का ध्यान दें कि जब आप इस लड़की के साथ बातचीत करते हैं, तो क्या वह लगातार आपको याद दिलाती है कि आप कितने अच्छे हैं?

अगर वह आपकी तारीफ करती है तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर वह कहती है कि कोई भी लड़की भाग्यशाली होगी, जो आपके साथ होगी तो निश्चित रूप से उसके दिल में आप हैं।  – लड़कियों से बात करने के तरीके

आपकी बहुत प्रशंसा करती हो

आपकी बहुत प्रशंसा करती हो

क्या लड़की आपको वरीयता से व्यवहार करती है? क्या वह हर समय आपकी तरफ लेती है? अगर वह आपको पसंद करती है तो हर समय आपकी छोटे छोटे वजहों के लिए प्रशंसा करेगी। फिर यह आपके लिए अच्छा मौका है कि उसके प्यार को स्वीकार करें।

अगर लड़की आपके पूर्व प्रेमिका के बारे करे बात

जब कोई लड़की किसी लड़के को पसंद करती है, तो वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए लड़के पिछले रिश्तों के बारे में सबकुछ जानना चाहती है। इससे यह पता चलता है कि वह लड़की आपसे प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती है।

वह आपके विकेंड के प्लान के बारे जानना चाहती है

वह आपके विकेंड के प्लान के बारे जानना चाहती है

अगर कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वह काम या कॉलेज के घंटों से हटकर आपको अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहती है। मित्र आकस्मिक रूप से एक-दूसरे से पूछते हैं कि वे वीकेंड में क्या कर रहे हैं, लेकिन यदि कोई लड़की आपको डेट करना चाहती है, तो वह अक्सर इसी तरह की गतिविधियों की तलाश करने की कोशिश करती है, इसलिए वह आपसे जुड़ सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment