लाइफस्टाइल

लड़की को इंप्रेस करने के तरीके

लड़की को इंप्रेस करने के तरीके

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं लेकिन आपको पता नहीं है कि उसे अपना दोस्त कैसे बनाया जाए, तो आपको लड़की को इंप्रेस करने के तरीके के बारे में जानना चाहिए। यह ऐसे तरीके हैं जिसे लड़कियां बहुत ही पसंद करती हैं और जिसकी मदद से आप लड़की के दिल में जगह बना सकते हैं।

लड़की के सामने पहला इंप्रेशन बहुत ही अच्छा हो

यदि आप चाहते हैं कि कोई पहली मुलाकत में आपसे इंप्रेस हो जाए तो उसके लिए आपको कुछ खास तरीको को अपनाना होगा। इसके लिए आपके बातचीत का तरीका और कपड़ों का चुनाव बहुत ही अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा चलने का ढंग और बॉडी लैंग्वेज भी आपकी बेहतर होनी चाहिए। इसमें स्थिति के हिसाब से फेस का एक्सप्रेशन भी बहुत मानने रखता है।

आत्वविश्वास है बहुत जरूरी

आत्वविश्वास है बहुत जरूरी

लड़की को इंप्रेस करने का तरीका यह है कि आप जो भी काम करें उसमें आत्मविश्वास पूरी तरह से झलकना चाहिए। बिना आत्मविश्वास के बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है। आप इस टिप्स को अपनाकर किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।

ऐसा देखा गया है कि जो लड़का स्वभाविक रूप से कॉन्फिडेंट होता है, लड़कियां उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। यहां कॉन्फिडेंस का मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा लड़कियों के सामने डींगे मारते रहें। इसका मतलब यह है कि आप अपने साथ सहज हैं।

अच्छी तरह से करें बात

वैसे तो आप बिना बात करके भी लड़की इंप्रेस कर सकते हैं, लेकिन जब आपको लड़की से बात करने का मौका मिले तो आप उनके साथ अच्छी तरह से बात करें। आपको बता दें कि आपका पहला इंप्रेसन आपके सही बातचीत पर निर्भर करता है। इसलिए बाते करते समय कॉंन्फिडेंट रहें और शर्माएं नहीं।

अपनी बात कम और लड़की की बात को ज्यादा सुने

किसी के दिल में जगह बनाना है या किसी को इंप्रेस करना है तो आप वक्ता की जगह श्रोता बने रहें, भले ही आपके पास कहने के लिए बहुत कुछ हो। इससे आप सामने वाले के दिल में अपनी जगह बना सकते हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने का यह बहुत ही बेहतरीन उपाय है और इससे रिलेशन भी बहुत अच्छा बना रहता है। – लड़कियों से बात करने के तरीके

उन्हें कॉप्लिमेंट देना न भूलें

लड़कियों को प्रशंसा करवाना या कॉप्लिमेंट लेना बहुत ही पसंद है। इससे आप उनके साथ अच्छी दोस्ती कायम कर सकते हैं। यह उन्हें इंप्रेस करने का बहुत ही अच्छा तरीका है। लेकिन इस बात को ध्यान दीजिए कि आप उन्हें सही चीजों के लिए कॉप्लिमेंट दें, क्योंकि फिजूल के कॉप्लिमेंट उन्हें इरिटेट कर सकती है।

अपने ग्रूमिंग पर दीजिए ध्यान

अपने ग्रूमिंग पर दीजिए ध्यान

लड़की को इंप्रेश करने के लिए आप अपने ग्रूमिंग पर ध्यान दीजिए। अधिकतर लड़किया लड़को के लुक को देखकर बहुत ही ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसलिए रोज अपने आप ग्रूम को कीजिए और फैशन के साथ रहिए तथा अपने बालों और नाखून को ट्रिम करवाते रहिए। –लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है ?

अपनी इंटेलेक्चुअल साइड को शो करना न भूलें

आप किसी चीज को लेकर कितना इंटेलेक्चुअल हो यह चीज लड़की को इंप्रेस करने में मदद करेगी। दूसरे लोगों के साथ आपके कैसे संबंध अगर आप इसमें इंटेलेक्चुअलिटी दिखाते हैं तो लड़कियां इससे बहुत ही ज्यादा इंप्रेस होती हैं।

लड़की की फैमिली का सम्मान करना न भूलें

लड़की की फैमिली का सम्मान करना न भूलें

हर किसी के लिए फैमिली बहुत ही महत्व रखती है। लड़कियां भी अपनी फैमिली के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई होती हैं। अगर आपने लड़की के फैमिली वालों को इंप्रेस कर लिया तो समझों की आपने लड़की को भी इंप्रेस कर लिया है।

टैलेंट को करें प्रदर्शित

अगर आपके अंदर कोई टैलेंट है तो आपके लिए लड़की को इंप्रेस करना बहुत ही आसान हो जाता है। इसलिए यदि आपको कहीं टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है तो आप चूके नहीं बल्कि उसे प्रदर्शित करें।

उसके दोस्त को न भूलें

किसी लड़की को इंप्रेस करने का एक तरीका यह है कि आप उसके दोस्त को न भूलें। अगर आप उसके फ्रेंड से सही तरह से बात करते हैं तो आप लड़की को भी अच्छी तरह से इंप्रेस कर पाते हैं।

सकारात्मक बने रहें

सकारात्मक बने रहें

अगर आप किसी परेशानी में हैं या फिर कोई अन्य समस्या है तो आप कूल बने रहें। आप परेशानियों के बारे में सोचने या गुस्सा करने की बजाय उसके हल के बारे में सोचिए। यह आदत लड़की को इंप्रेस करने में मदद करती है। – लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

बच्चे की तरह न रोयें

लड़कियों कोए ऐसे लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते जो बच्चे की तरह रोते रहते हैं। अगर आप किसी लड़की को इप्रेस करना चाहते हैं तो आप लड़की के सामने बेवजह कभी न रोएं। अगर आप फिल्म को देखते हुए यदि आप रोते हैं तो आप लड़की को इप्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

अपनी आंखों को नहीं चुराएं

लड़कियों को ऐसे लड़के कभी भी पसंद नहीं है जो अपनी आंखों को चुराए। अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं तो उसकी आंखों में जरूर देखें। अगर वह कुछ कह रही है तो उसमें रूचि जरूर दिखाएं।

सेंस ऑफ ह्यूमर का होना बहुत जरूरी

सेंस ऑफ ह्यूमर का होना बहुत जरूरी

जिंदगी बहुत ही छोटी है, उसे बेकार की चीजें सोचकर खराब न करें। यदि लड़कियां आपसे इप्रेस हो तो आपके पास सेंस ऑफ ह्यूमर का होना बहुत ही जरूरी है। लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत ही पसंद करती है जो उन्हें हंसाएं।

पैसे और हैसियत की बाते न करें

आप कभी भी लड़की को इप्रेस नहीं कर पाएंगे यदि आप उसके सामने पैसे और हैसियत की बाते करते हैं। यह आपकी ख्याति को खराब कर सकता है। लड़कियां ऐसे लड़कों से दूर ही रहती है जिनके मन में इंसान से ज्यादा किसी वस्तु के प्रति प्यार है। जैसे फोन या गाड़ी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment