लाइफस्टाइल

लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है ?

लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है Gift ideas for girls in hindi

गिफ्ट एक ऐसी चीज है जिसकी बदौलत आप किसी के भी दिल में जगह बना लेते हैं। ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को गिफ्ट बहुत ही ज्यादा पसंद है लेकिन सवाल यह उठता है कि लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है ? दरअसल जिससे आप प्यार करते हैं उसे गिफ्ट देकर एक अलग तरह का रिश्ता कायम कर पाते हैं। अगर आप भी किसी लड़की को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उनके पसंद के बारे में जरूर जान लें।

लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है?

1. लड़कियों के लिए चॉकलेट है पसंदीदा गिफ्ट

लड़कियों के लिए चॉकलेट है पसंदीदा गिफ्ट

चॉकलेट खाना या गिफ्ट में चॉकलेट देना लड़की या गर्लफ्रेंड को बहुत ही पसंद है। उन्हें खुश करने का यह एक बेहतर तरीका है। चॉकलेट खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है इससे मूड बहुत ही अच्छा हो जाता है।

इसलिए यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने जा रहे हैं तो आप उसे चॉकलेट्स देना मत भूलिए। अगर आप सोच रहे हैं कि चॉकलेट में कौन सा फ्लेवर सबसे सही रहेगा तो जवाब यही है कि फ्लेवर के मामले में हर लड़की की अलग-अलग पसंद है। इसलिए कोशिश करें कि दो-चार फ्लेवर वाले चॉकलेट ले जाएं।

2. लेडी पर्स भी है पसंदीदा गिफ्ट

लड़कियों के लिए पसंदीदा गिफ्ट में लेडी पर्स भी शामिल है। हर उम्र की लड़कियां इसे पसंद करती है। कोशिश करें कि आप उन्हें अलग तरह का पर्स दें जो उन्हें बहुत ही पसंद आए। वैसे आजकल की लड़कियां कॉलेज में हो या फिर स्कूल में उन्हें बैग से अच्छा हैंड बैग्स बेहद पसंद आते हैं और ज्यादा वह यहीं इस्तेमाल करती है। – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

3. गिफ्ट के रूप में गर्लफ्रेंड को दें फोटो वालपेपर

गिफ्ट के रूप में गर्लफ्रेंड को दें फोटो वालपेपर

अगर आप सच में अपनी गर्लफ्रेंड या अपने प्यार को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आप उन्हें फोटो वालपेपर दें। यह उन्हें बहुत ही पसंद आएगा। आप बिना बताए उनके फोटो को फ्रेम करवाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

कोशिश करें आप उनका पसंदीदा फोटो ले जो कुछ साल पुराना हो और जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हों। इससे आप गिफ्ट के साथ-साथ आप भी उनके दिल में जगह बना लेंगे। आप चाहें तो कई सारे फोटो का कोलाज बनाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें उनके कई रंग हो। लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

4. लड़कियों को पसंद है ड्रेस

अलग-अलग कपड़े पहनना या कपड़ों की शॉपिंग करना हर किसी को पसंद है। इस मामले में लड़कियां हर किसी से आगे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करें तो ट्रेड के हिसाब से उन्हें ड्रेस जरूर गिफ्ट करें।

यह उनके चेहरे पर कई दिनों तक मुस्कान लाएगा। जब वह ड्रेस पहनेंगी तो आपको जरूर याद करेंगी। आप चाहे तो कपड़ों के साथ कुछ और मैचिंग गिफ्ट भी दे सकते हैं।

5. लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर है पसंद

वैसे लड़कियों के लिए उनका पहला प्यार टेडी बियर है, जिसे वह दिल से लगाकर रखती हैं। लड़कियों को इप्रेस करना है या फिर उन्हें खुश करना है तो टेडी बियर से अच्छा कोई उपहार नहीं है। ऐसा देखा गया है कि लड़कियां हर वक्त टेडी को गले लगाकर उनके प्रति अपने प्यार को दर्शाती हैं। टेडी बियर के साथ सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है।

लड़कियों के लिए टेडी बियर इतना महत्वपूर्ण है कि वेलेंटाइन डे वीक में इसको लेकर एक दिवस भी मनाया जाता है। इसलिए टेडी बियर डे पर ज्यादातर लड़के ही लड़कियों को यह गिफ्ट में देते हैं। इसलिए आपको अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना हो या फिर अपनी वाइफ को गिफ्ट देना है तो आप एक टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। विश्वास कीजिए उन्हें यह उपहार बेहद पसंद आएगा।

6. गर्ल्स के लिए गिफ्ट ईयर रिंग्स और अन्य एक्ससरीज

अगर बात करें लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है तो आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कियों या गर्लफ्रेंड को ईयर रिंगस बेहद पसंद होते हैं, ड्रेस के अनुसार, पार्टीवेयर, फेस्टिवल के अनुसार वह ईयर रिंगस पहनती हैं इसलिए गिफ्ट में ईयर रिगंस जरूर दें।

इसके अलावा बाजार में ऐसे बहुत से एक्ससरीज उपलब्ध है जो लड़कियों को पसंद आते हैं। जिसमें ब्रेसलेट, सैंडल, सनग्लासेस, ज्वैलरी आइटम आदि।  – लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

7. लड़कियों को पसंद है रोमांटिक डेट

लड़कियों को पसंद है रोमांटिक डेट

हर लड़की का सपना होता है कि कोई उन्हें रोमांटिक डेट पर ले जाए। इसलिए आप भी अपने गर्लफ्रेंड को रोमांटिक डेट पर ले जाकर उन्हें सरप्राइज जरूर करें। आपको उनके साथ कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं।

यह उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। इसके लिए आप एक बेहतरीन रेस्तरां को चुनें और शानदार एंबिएंस क्रिएट करें। रोमांटिक माहौल में आप उन्हें डांस के लिए भी पूछ सकते हैं। यहां सारा माहौल लड़की को आपसे पूरी तरह से जोड़ देगा।

8. छुट्टी का बनाएं प्लान

बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं, जिन्हें घूमना फिरना बहुत ही पसंद है। इसलिए आप दोनों कहीं रोमांटिक जगह पर जाने का जरूर प्लान बनाएं। अगर लड़की को ऐडवेंचर पसंद है तो आप कुछ ऐसे जगहों को चुनें जो ऐडवेंचर होने के साथ-साथ रोमांटिक भी हो। छुट्टियां प्लान करने से आप अपनी गर्लफ्रेंड को समय भी दे पाते हैं।

9. सरप्राइज पार्टी दें

सरप्राइज पार्टी दें

लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है, उसमें सरप्राइज पार्टी भी शामिल है। इसके लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज पार्टी की व्यवस्था कीजिए। यह पार्टी आप किसी रेस्तरा या अपने घर भी दे सकते हैं। इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड के दोस्तों को बुलाना मत भूलिए। यह चीज आपकी गर्लफ्रेंड को अच्छा महसूस कराएगी।

10. फिल्म दिखाने ले जाएं

कई लड़कियों को फिल्में देखना बहुत ही पसंद है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहते हैं या किसी लड़की को पसंद करते हैं तो उन्हें फिल्म दिखाने जरूर ले जाएं। यह उनके लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। आप चाहे तो उन्हें किसी प्ले या म्यूजियम में भी ले जा सकते हैं।

11. फूल से आती है लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान

फूल से आती है लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान

फूल तो हर किसी को पसंद है, लेकिन जब लड़किया फूल को देखती हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आती है। इसलिए उन्हें गिफ्ट के रूप में फूल या फूल का गुलदस्ता जरूर दें। आप फूल के साथ एक हाथ का बना कार्ड भी दे सकते हैं जिसपर कुछ रिमांटिक लाइन लिखी हो। यह चीज आपके शुरुआती संबंध को और ज्यादा मजबूत बनाएगा। – लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है

12.गिफ्ट में मेकअप की किट देनी चाहिए

लड़कियों के लिए चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए कई खास मौकों पर या फिर रोजाना की लाइफ में मेकअप का बहुत ही महत्व है। लड़कियों को खुश करना है तो आप उन्हें मेकअप की किट जरूर दें। मेकअप से लड़की का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही वो हमेशा खिली-खिली नजर आती है। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को मेकअप का किट देना मत भूलिए।

13. लड़कियों को गिफ्ट में नेकलेस है पसंद

लड़कियों को गिफ्ट में नेकलेस है पसंद

अगर आपके पास अच्छा खासा बजट है और आप पैसे खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो लड़की को नेकलेस भी दे सकते हैं। नेकलेस भी कुछ खास और स्टाइल का होना चाहिए, जो उन्हें पसंद आए। इसके लिए आप किसी महिला दोस्त की राय भी ले सकते हैं। आप डिजाइन को देखर नेकलेस का चुनाव करें, जो उनकी लुक को और निखार सके। आप इस बात का भी ध्यान दें कि नेकलेस का ट्रेंड किस तरह का चल रहा है।

14. सैंडल या जींस भी है बेहतर गिफ्ट

अगर आप उन्हें सैंडल या जींस गिफ्ट में देने के लिए विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए सही फैसला हो सकता है। ये दो चीज लड़कियों में बहुत ही पसंद किया जाता है।

15. लड़कियों के लिए गिफ्ट में परफ्यूम खरीदना भी है सही फैसला

लड़कियों के लिए गिफ्ट में परफ्यूम खरीदना भी है सही फैसला

लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है इसके लिए आपके मन में महिला परफ्यूम का भी विचार आना चाहिए। दरअसल हम परफ्यूम का इस्तेमाल कर अपने पार्टनर का ध्यान अपनी केंद्रित करना चाहते हैं, जो कि हमारे पार्टनर को पसंद आता है। आप उन्हें ऐसा परफ्यूम दीजिए जो उनकी पसंद का हो। वैसे परफ्यूम की रेंज क्या होना चाहिए, अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रेंज की परफ्यूम खरीदते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment