लाइफस्टाइल

मन को खुश रखने के 6 उपाय

मन को खुश रखने के उपाय

खुश रहना हर व्यक्ति का एक उद्देश्य है इसलिए वह हर चीज में खुशी की तलाश करता है। कोई पैसे से खुशी को देखता है, तो कोई रिश्तों में खुशी की तलाश करता है।

किसी के लिए खुशी का साधन मनोरंजन है तो किसी के लिए क्षण भर के लिए प्लेजर। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो आप कुछ अलग तरीके अपनाएं। आइए जानते हैं मन को खुश रखने के उपाय के बारे में…

नकारात्मक और सकारात्मक

नकारात्मक और सकारात्मक

देखा गया है कि जब भी हम किसी नकारात्मक चीज या व्यक्ति से मिलते हैं, तो हमारा ब्लड-प्रेशर हाई हो जाता है और हम डिप्रेस्ड फील करते हैं। यह स्थिति हमारी सेहत पर सीधा असर डालती है।

दरअसल इस दुनिया में आपके साथ सकारात्मक चीजें होंगी तो कहीं न कहीं नकारात्मक चीजें भी उपलब्ध है। अब आप सोच रहे हैं कि आपको सकारात्मक चीजें तो मिले लेकिन नकारात्मक नहीं, लेकिन बाहर की दुनिया में यह संभव नहीं है।

हां यदि आप अंदर अपने मन को समझाते हैं कि कौन सी चीजें आपको स्वीकार करनी है कौन सा नहीं तो आपके ऊपर नकारात्मक और सकारात्मक चीजों का असर नहीं पड़ेगा और हमेशा खुश और शांत महसूस करेंगे।

पौष्टिक खाना खाएं

पौष्टिक खाना खाएं

खुशी का संबंध हमारे खानपान से है। पौष्टिक खाना हमें फास्ट फूड की तरह थोड़े समय के लिए प्लेजर तो नहीं देगा, लेकिन यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह आपकी शरीर की जरूरतों को पूरा करते हुए आपके मन को शांत रखेगा और हमेशा खुश रखेगा।

अपने आहार में फल, सब्जियां, नट्स, साबूत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट को जरूर शामिल करें। माना जाता है कि अलसी के तेल और अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैट आपको सेहतमंद रखने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन देने और तनाव से लड़ने में मदद करता है तथा शरीर में गर्मी होने से बचाता है। यानी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप अच्छा और पौष्टिक खाना खाएं। – पौष्टिक आहार लेने के लिए टिप्स

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

 

हमारे शरीर का 60 से 70 फीसदी भाग पानी से बना है। सही समय पर और सही तरीके से पानी पीकर हम शरीर के कई रोगों को दूर कर सकते हैं। इसलिए अच्छी सेहत के लिए कम-से-कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिएं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र तो ठीक रहता ही है। यह शरीर से बेकार टॉक्सिन्स को निकालकर आपको स्वस्थ रखता है। अगर आप हल्का गर्म पानी पीते हैं तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद है।

नियमित रूप से एक्सरसाइज कीजिए

हमारी स्वस्थ्य बॉडी का खुशी से बहुत ही गहरा संबंध है। एक्सरसाइज एक ऐसी चीज है जिसके चलते आप अपनी बॉडी की हर समस्या को दूर कर सकते हैं, जिसमें पेट के रोग, शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द, डायबिटीज और ह्रदय रोग आदि बीमारी और लक्षण शामिल है। इसलिए रोजाना कम से कम आधा एक्सरसाइज को जरूर दें। – याददाश्त तेज करने प्रभावी उपाय हैं ये 6 दिमागी एक्सरसाइज

अच्छी नींद लें

अच्छी नींद लें

ऐसा देखा गया है कि काम के बोझ के चलते आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में आप पूरे दिन सुस्त महसूस करते हैं, जो आपके स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने काम के साथ-साथ नींद के लिए भी समय निकालें।

जिस तरह आहार और व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है उसी तरह नींद भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। स्वस्थ मन और शरीर के लिए अच्छी नींद जरूरी है। अच्छी नींद न केवल हमें उर्जा देती है बल्कि सकारात्मक सोच और खुशी भी देती है।

ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे और काम करने में भी आपका मन लगेगा। आप कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लीजिए।

ध्यान लगाएं

अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा-पाठ और ध्यान में लगाएं। इसका सीधा संबंध आपकी शांति और खुशी से है। पूजा-पाठ करने से आपका मन भी शांत रहेगा और आपको आत्मिक शांति भी मिलेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment