लाइफस्टाइल

पहली मुलाकात में क्या करें – लड़की को इंप्रेस करने के तरीके

पहली मुलाकात में क्या करें

जब लड़का अपने लुक से लड़की को इप्रेस कर लेता है और बात बढ़कर फर्स्ट मीटिंग पर आ टिकती है, ऐसे में लड़के के सामने चुनौती रहती है कि वह पहली मुलाकात में क्या करें ताकि बात बिगड़े नहीं। आइए आज के लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

फर्स्टन इ्ंप्रेशन इज द लास्टक इंप्रेशन

‘फर्स्ट। इ्ंप्रेशन इज द लास्टा इंप्रेशन’, ये बात तो आपने बहुत बार सुन रखा होगा। आप इसे दिमाग में अच्छी तरह से उतार लें। इसका मतलब यह हुआ कि पहली मुलाकात में आपका प्रभाव बहुत ही अच्छा दिखना चाहिए।

आपकी तरफ से किया हुआ अजीब हरकत लड़की को हैरत में डाल सकता है। इसलिए ऐसी हरकत न करें जिससे आपका गलत प्रभाव लड़की के सामने आये और वह आपको पसंद करने की बजाय घृणा करने लगे। इसलिए पहली मुलाकात में अपने इंप्रेशन पर जरूर ध्यान दीजिए। – लड़की को इंप्रेस करने के तरीके

पहली मुलाकात में उनका हाल चाल पूछें

पहली मुलाकात में उनका हाल चाल पूछें

ऐसा देखा गया है पहली मुलाकात में लड़के शर्माते हैं और उन्हें पता नहीं होता कि लड़की से बात करने की शुरुआत कैसे की जाए। ऐसे में वह कई तरह की गड़बड़ियां भी कर देते हैं। जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो उनसे हाथ मिलाएं और उनका हाल चाल पूछें। यह आपके खुले विचारों को दर्शाता है। इस बात का ध्यान दीजिए कि हाल चाल पूछते समय आपके चेहरे पर स्माइल होनी चाहिए।

तमीज से पेश आएं

आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ही पसंद आते हैं जो तमीज में रहते हैं और सामने वाले का सम्मान करते हैं। जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो तमीज के साथ मिलें। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ‌ऑफर करें। ऑडर देते समय उन्हें खाने में क्या पसंद है यह जरूर पूछ लें। लड़की को शराब और धूम्रपान के लिए ऑफर ना करें। – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

शांत रहने की कोशिश

शांत रहने की कोशिश

पहली मुलाकात में लड़के एक गलती जरूर करते हैं। वह कोई भी काम बढ़ा-चढ़ाकर करने लगते हैं जिससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है। जैसे किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बोलना, उतावलापन दिखाना आदि। ऐसा लगता है कि उनका मन अशांत है। ऐसी हरकत आपके बात को बिगाड़ सकती है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें।

इसके अलावा लड़के अक्सीर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लंबी-लंबी डींगें मारने लगते हैं और झूठ बोलने लगते हैं। यह आदत आपकी पहली मुलाकात में आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

पहली मुलाकात में पहनावे पर ध्यातन दें

पहली मुलाकात में किसी लड़की को इंप्रेस करना है तो आप अपने पहनावे पर ध्यान दीजिए। आपके साफ सुथरे कपड़े लड़की पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आपको अराम हो। इस दौरान आप सिंपल कपड़े पहन सकते हैं। साधारण कपड़ों का ज्यापदा असर लड़की पर होता है।

लड़की की बात को सुनें

लड़की की बात को सुनें

हर किसी को अपनी बात कहना अच्छा लगता है। पहली मुलाकात में लड़की को भी अच्छा लगेगा अगर आप उन्हें बोलने का मौका देंगे। यह उन्हें इंप्रेस करने का बहुत ही अच्छा तरीका है। अगर वह नहीं बोल रही हैं तो आप उन्हें बोलने के लिए टॉपिक दे सकते हैं। उनकी बातें सुनकर आप उसके बारे में जान जायेंगे और आपको अपनी दोस्ती आगे कायम रखने में भी परेशानी नहीं होगी। – लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment