लाइफस्टाइल

पॉजिटिव रिलेशन विकसित करने के तरीके

पॉजिटिव रिलेशन विकसित करने के तरीके

शोध से पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति की परेशानी या तनाव की वजह उसका खराब रिलेशन है। जिस व्यक्ति ने अपने रिलेशन को बेहतर करना सीख लिया और बहुत से क्षेत्रों में तरक्की हासिल कर सकता है। आज हम पॉजिटिव रिलेशन विकसित करने के तरीकों के बारे में बात करेंगे।

प्रभावी ढंग से सुनें

सुनना किसी अन्य व्यक्ति के आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कौशल है। यह सामने वाले को समर्थित और मूल्यवान महसूस कराता है। सुनना और समझना सफल बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है यह पॉजिटिव रिलेशन विकसित करने सबसे आसान तरीका है।

हमेशा बोलते रहना, दूसरों की बात बिना सुने-समझे प्रतिक्रिया देना, विषय की जानकारी न होने के बावजूद यह जाहिर करना कि उसके बारे में बहुत पता है आदि इस तरह के आदत से रिलेशन खराब हो जाते हैं।

सामने वाले को समय दीजिए

सामने वाले को समय दीजिए

रिलेशन को बेहतर बनाने के लिए आप सामने वाले को समय दीजिए। लोग आजकल काम, तकनीक और मनोरंजन की दुनिया में इस कदर फंस चुके हैं कि उनके पास अपने लोगों के लिए समय नहीं है।

जिसकी वजह से रिलेशन में दरार पड़ रही है इसलिए अपने लोगों के लिए समय निकालें। लोगों के लिए सबसे जरूरी बात है कि वह अपनों के लिए समय निकालें। जीवन में बिजी होने के कारण लोग अपनों के साथ टाइम स्पेंट नहीं करते हैं और उन्हें खो देते हैं। फिर उन्हें जिंदगीभर पछतावा होता है।

कम्युनिकेशन स्किल बेहतर

सही समय पर सही बात, सही प्रकार से कहना एक महत्वपूर्ण कला है, जो आज के दौर में आपके रिलेशन को सफल बनाने में बड़ा योगदान दे सकता है। रिलेशन में कम्युनिकेशन स्किल का बेहतर होना बहुत ही जरूरी है। गलत तरह का कम्युनिकेशन आपके रिलेशन को खराब कर सकता हैं।

अक्सर देखा गया है कि किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा कही गई बात पर अपने खास के साथ रिलेशन को खराब कर लेते हैं। इस तरह का कम्युनिकेशन पूवर कम्युनिकेशन कहलाता है। आप बिना समझे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए राय बनाते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी कम्युनिकेशन स्किल की वैल्यू जिरो है। इसलिए पॉजिटिव रिलेशन विकसित करना है तो कम्युनिकेशन स्किल ध्यान दीजिए।

फीडबैक लेना स्वीकार करें

कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं हो सकता इसलिए यदि आपने कोई गलती की है तो फीडबैक लेना स्वीकार करें। फीडबैक या आलोचना से आप अपने में सुधार कर सकते हैं। बेहतर रिलेशन के लिए अपने बारे में फिडबैक स्वीकार करना बहुत ही जरूरी है। दूसरों की रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने की क्षमता आपके व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकती है और सकारात्मक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंध बनाने में मदद कर सकती है।

अपनी गलती को मानें

यदि आपने कोई गलती की है तो उसे स्वीकार करने की कोशिश कीजिए। खुद को जरा विनम्र बना लें सच्चे मन से माफ़ी मांगें, अपने किये के जिम्मेदार आप खुद ही होंगे, और इसका दोष जबरदस्ती में किसी के ऊपर डाल के उसको ही अपने किये का जिम्मेदार भी नहीं बना सकते। यह आपके रिलेशन को बेहतर बनाने में सहायता करेगा।

सच्चा और वास्तविक

किसी भी रिलेशनशिप में सच्चा और वास्तविक रहना बहुत ही जरूरी है। इससे आपका रिलेशन कभी भी खराब नहीं होगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment