महिला स्वास्थ्य

लिपिस्टिक के नुकसान

Harmful effects of lipsticks in hindi.

हम अक्सर देखते हैं कि महिलाएं अपने शिंगार में लिपिस्टिक को बहुत ही महानता देती है। लिपिस्टिक के बिना उनका शिंगार अधूरा होता है। लेकिन वो इस बात को नहीं जानती की लिपिस्टिक लगाने से उनके शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, क्योंकि लिपस्टिक में कई तरह के खतरनाक कैमिकल होते हैं, जो हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान पहुचांने हैं। लिपस्टिक लगाने से कैंसर और ट्यूमर जैसी भयानक बीमारियो का सामना करना पड़ता है।

लिपस्टिक में होते है खतरनाक कैमिकल
कई ब्रेड लिपस्टिक और लिप ग्लॉस में घातक धातु पाएं जाते हैं। यह बात अमेरिका की शॉप पर रखी हुई लिपस्टिक का परीक्षण करने के बाद सामने आई। लिपस्टिक में सीसा, कैडियम, क्रोमियम, एल्युमिनियम और पांच अन्य धातुएं पाए गई है।

शोधों ने अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवसिर्टी के पब्लिक हेल्थ आँफ बार्कले स्कूल के अनुसंधानकर्ताओं ने कई अच्छे ब्रांड़ो की लिपस्टिक पर शोध प्रकट किया है और लिपस्टिक में पाया है सीसा, कैडियम, क्रोमियम, एल्मुनियम और लेड जैसी खतरनाक धातुएं पाई जाती है। लिपस्टिक में कुछ ऐसी धातुएं पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होती है, जिससे हमें जानलेवा रोग लग सकते हैं। इसका इस्तेमाल हम केवल अपने सौंदर्य के लिए नहीं करते बल्कि अपने लिए खतरा पैदा करते हैं।
इसमें पाए जाने वाले धातु जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही घातक सिद्द होते हैं वो कुछ इस प्रकार से है…

सीसा
33 विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों ने लिपस्टिक की जांच की और इसके जो नतीजे सामने आये वो सचमुच में ही हमें चौका देने वाले थे। लिपस्टिक में लेड की मात्रा बहुत ही अधिक होती है। लेड एक रसायन पदार्थ है, जो हमारे शरीर में पहुंचकर हमारे शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है। यही कारण है कि कई बार हमारी स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि हमारा बच पाना मुशिकल हो जाता है। कई बार हमें कैंसर जैसे रोग का भी सामना करना पड़ता है।

क्रोमियम
महिलाएं अपनी लिप को ठीक रखने के लिए अपने होठों पर बार-बार लिपस्टिक लगाती हैं, लेकिन वो इस बात से अनजान है कि वो 87 मिलीग्राम लिपस्टिक उनके पेट के अंदर लेकर जा रही है। जो लिपस्टिक वो खा रही है उससे उनको फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो रहा है, क्योंकि उस लिपस्टिक में क्रोमियम की अधिक मात्रा होती है जिसके कारण महिलाओं के पेट में ट्यूमर हो सकता है, साथ ही याददाश्त भी कम होती है।

एल्मुनियम
लिपस्टिक में एल्मुनियम पाया जाता है, जो मानव के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। जब महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल अपने होठों पर करती हैं, तो मुंह के जरिये वो लिपस्टिक उनके पेट में चली जाती है। जिसके कारण पेट में अल्सर, पक्षाघात जैसे रोग हो जाते हैं और साथ ही हमारे शरीर में फास्फेट की कमी आ जाती है।

कैडमियम
कैडमियम हमारी किडनी के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। जिन लोगों को किडनी की बीमारी हो या फिर मधुमेह का रोग हो उन्हें कैडमियम से बचना चाहिए।

मैग्नीशियम
जब भी लिपस्टिक का अधिक इस्तेमाल होता है, तो सीसा, एल्मुनियम, कैडमियम की तरह ही मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में हमारे शरीर में चली जाती है। जिसके कारण हमारा स्नायु तन्त्र प्रभावित होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment