डाइट प्लान

मन शांत और एकाग्र करने के उपाय – खाएं ये आहार

आपने कभी विचार किया है कि मन क्या है? आज हम सबसे पहले इस बारे में बात करते हैं, जिसे हम न देख सकते हैं, न अपने हाथों के अधीन कर सकते हैं। मन का किसी भी प्रकार का कोई रूप, आकार या रंग नहीं होता। लेकिन फिर यह हमें देखता है, सुनता है। हमारे अंदर एक शक्ति होती है जिसको हम मन के नाम से जानते हैं। मनुष्य जीवन में दो चीजो से विजय प्राप्त कर सकता है मन और तलवार। लेकिन मन के आगे तलवार भी दुर्बल होती है। हमारे जीवन में सफलता की एक जड़ होती है जिसे हम मन के नाम से जानते हैं। हमें अपने जीवन में मन पर संयम बनाने की जरूरत होती है, अगर हम ऐसा नहीं करते तो हमारे मन के पांच बड़े दुश्मन इसे कमजोर कर देते हैं। वो पांच दुश्मन होते हैं- क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या, निराशा, संदेह। ये हमारे मन के ऊपर हावी हो जाते हैं। इसलिए जब भी हमें सफलता मिलती है तब हमें अहंकार नहीं करना चाहिए और असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए, हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। जब भी हम तनाव में हो तो हमें कुछ ऐसी वस्तुओं का सेवन करना चाहिए जिससे हम आसानी से तनाव मुक्त हो सकें और हमारा मन भी जल्दी से शांत हो जाता है।

चॉकलेट
जब भी हमारा मन दुखी होता है या फिर हम तनाव में होते हैं, तब हमें चॉकलेट खानी चाहिए। इसमें मौजूद अनांडमाइन (Anandamide) तत्व मस्तिष्क के डोपामाइन के स्तर को बनाए रखता है। जिससे आप का मन शांत और तनाव से मुक्त रहता है।

मेवे
मेवे का सेवन आपको करते रहना चाहिए क्योंकि इसकी कमी से आप का मन अशांत, चिंता और आपको थकान महसूस होती है। इसमें सेलेनियम नामक खनिज होता है जो आपके मन को शांत रखने में आपकी मदद करेगें।

पालक
पालक का सेवन करने से आप का मन शांत रहता है। इसमे विटामिन ए और विटामिन सी के साथ लोहा इसे एक स्वस्थ आहार बनाते हैं।

पास्ता
साबुत आनाज से बने पास्ते में मैग्नीशियम की भारी मात्रा पाई जाती है। जब भी हमारे शरीर में इसकी कमी आ जाती है तो हम तनाव में आ जाते हैं।

साबुत आनाज से बनी डबल रोटी

साबुत आनाज से बनी हुई डबल रोटी पास्ते जितनी ही असरदार होती है इसका सेवन करने से हमारे शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है इसलिए हमें अपने नाश्ते में डबल रोटी या सैड्बिच का सेवन करना चाहिए। इससे आप पूरा दिन तनाव मुक्त रहते हैं।

ब्लूबेरी
ब्लूबेरी ऐसा फल है जिसमें एंटी ऑक्सीजन मौजूद होते हैं। जब भी हम तनाव में हो तो हमें इसका सेवन करना चाहिए, इससे हम तनाव मुक्त हो जाते हैं।

बादाम
बादाम में जिंक और विटामिन बी 12 जैसे तत्व मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हमारे मन को शांत और चिंता को दूर करके मन को स्थिर करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी
जब भी हम अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं तो हमारा मन पूरा दिन शांत रहता है, अक्सर लोग तनाव को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

मछली
सामन और मैकरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे मस्तिष्क को सेलेनियम और ट्रायपोपन प्रदान करता है, जिससे आपका दिमाक तेज और शांत रहता है।

जई
जई का सेवन कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में तथा अपने दिन को शांतिपूर्ण ढंग से बिताने का एक आसान तरीका होता है।

दूध
दूध पीने से हमारा मन शांत रहता है, क्योंकि इसमें मौजूद ट्रायपोपन, सेरोटोनिन के निर्माण में मदद करते हैं। जिससे हमारा मन तनाव से मुक्त होकर शांत हो जाता है।

केला
केले में फाइबर की मात्रा होती है, जिससे हमें गैस का सामना नहीं करना पड़ता। इसका सेवन आप की स्थिरता को बढ़ाता है जिससे आप तनाव मुक्त रहते हो।

चावल
चावल में कार्बोहाइड्रेट को भरपूर मात्रा होती है, जिससे हमारा मन शांत रहता है और साथ ही चावल आसानी से पच जाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment