ब्यूटी टिप्स

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए टिप्स

Mehndi ka rang gehra karne ke tips in hindi

टूट कर डाल से हाथों में बिखर जाती है…यह तो मेंहदी है। जी हां, मेंहदी बहुत ही शुभ मानी जाती है इसलिए तो इसे हर तीज-त्यौहार और शादी में लगाया जाता है। लड़कियां तो लगाती ही हैं लड़के भी इसे लगाने से पीछे नहीं रहते हैं। लड़कियों के लिए खासकर मेंहदी सोलह श्रृंगार में से एक है। यही नहीं इसे शुभ शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। 

देश में कोई भी खास मौका होता नहीं कि  हाथों में मेंहदी रच जाती है। मेंहदी का रंग जल्दी हर किसी पर नहीं चढ़ता है। अगर रंग ठीक से ना चढ़े तो मेंहदी लगाना बेकार हो जाता है। क्योंकि रंग के बिना मेंहदी की खूबसूरती ही कहां रहती है। मेहंदी का एक खास गहरा लाल रंग होता है जो हाथों पर बेहद सुंदर लगता है।

इन दिनों तो मेंहदी लगाना भी एक पेशा बन गया है। बढ़िया बढ़िया डिजाइन आपके हाथों में बस कुछ मिंटों में मेंहदी डिजाइनर बना देते और अच्छा खासा पैसा भी कमा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मेंहदी लगी तो बहुत अच्छी होती है लेकिन सही से न रचने के कारण खूबसूरत डिजाइन भी बेकार लगने लगती है क्योंकि डिजाइन खिलकर सामने नहीं आ पाती है। ऐसे में आप इन उपायों को अपनाकर गहरी और खूबसूरत मेंहदी रचा सकती हैं : 

 

•मेंहदी लगाना बहुत ही मुश्किल काम है क्योंकि इसके लिए आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कोशिश यही करें कि मेंहदी आपके हाथों में कम से कम पांच से छह घंटे के लिए जरूर रहे। इससे मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है।

•नींबू और चीनी का घोल भी के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है। बता दें कि इस घोल को लगाने से आपकी मेंहदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है जिससे कि उसका रंग गहरा हो जाता है।

• फ्राइंग पैन में लौंग की कुछ कलियों को डालकर हाथ पर उनका धुंआ लेना भी एक कारगर उपाय है। ऐसा करने से मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है।

•मेंहदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। हो सके तो 10 से 12 घंटों तक हाथों पर पानी के इस्तेमाल से बचें। साबुन के इस्तेमाल से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। मेंहदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल को थोड़ा हाथों पर मल लें। इन उपायों को अपनाने से मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है।

आम के फायदे – चेहरे के लिए

अगर आपके हाथों में मेंहदी का रंग नहीं चढ़ पाता है तो ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो जरूर करें और फिर देखें कमाल। मेंहदी का रंग खूब चढ़ेगा और आपको शिकायत भी नहीं रहेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment