पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों की पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय

पुरुषों की पाचन शक्ति बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय, purushon ki pachan shakti badhane ke upay hindi me

पुरुषों की पाचन शक्ति मजबूत न होने की वजह से न तो वह ठीक तरह से खा पाते हैं और न ही शारीरिक गतिविधियों में भाग ले पाते हैं, जैसे- खेल कूद, जिम आदि। पाचन शक्ति का मजबूत होना हमारे बेहतर स्वास्थ के लिए बहुत ही जरूरी होता है। पुरुषों की पाचन शक्ति कैसे बढ़ाया जाए आइए जानते हैं ।

पुरुषों की पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय – Purushon ki pachan shakti ke upay

#1 फाइबर का सेवन कीजिए

पुरुष उन फलों, सब्जियों और अनाजों का सेवन कीजिए जिसमें ज्यादा से ज्यादा फाइबर होता है। साबुत अनाज, सब्जियां, फलियां और फल में ज्यादा फाइबर युक्त आहार होता है। यह आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। एक उच्च फाइबर आहार पेट की कई तरह की बीमारियों जिसमें शामिल है डायवर्टिकुलोसिस और बवासीर में रामबाण के रूप में काम करता है।

आप पाचन शक्ति बढ़ाने वाले आहार का सेवन कर सकते हैं। जैसे – बथुआ, साबुत अनाज, अंगूर, सेब आदि। बथुआ और पालक तथा अन्य दूसरे साग का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

#2 चबा-चबाकर खाइए

अच्छी सेहत के लिए खाने के तरीके का बहुत ही बड़ा रोल है। अगर आप खाना जल्दी खा रहे हैं तो यह आदत आपकी पाचन के लिए सही नहीं है। आपको धीरे-धीरे खाना खाने की आदत होनी चाहिए। अगर आपको कहीं जाने की जल्दी है फिर भी आप जल्दी-जल्दी न खाएं। आराम से और चबा-चबाकर खाना ही खाने का सही तरीका है। इससे आपके शरीर में खाना भी लगेगा और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

#3 नियमित रूप से व्यापयाम कीजिए

पुरुषों की पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय - Exercise daily

नियमित व्यायाम करना पुरुषों के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है तथा इससे भूख भी लगती है, साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है। व्यायाम आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है, जो आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत करना है तो सुबह का कुछ समय व्यायाम में लगाइए।

#4 गरम पानी पियें

सुबह-सुबह गरम पानी का सेवन पेट के कई रोगों को दूर कर सकता है। इससे न केवल आपकी पाचन तंत्र मजबूत होगी बल्कि मल के जरिए शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाएंगे। आप गरम पानी को दिन में भी सेवन कर सकते हैं। सामान्यन पानी की तुलना में गरम पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए पानी को पीने से पहले हल्काल गरम कीजिए।

पानी पीने के नियम

#5 खाने का समय

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सेवन कब और कैसे करना चाहिए बहुत लोगों को पता नहीं है। यदि पाचन तंत्र को मजबूत करना है तो ध्यान दीजिए कि सुबह का नाश्ता 8 बजे से पहले होना चाहिए। वहीं दोपहर 1 बजे तक लंच और शाम 8 बजे तक डिनर हो जाना चाहिए। इस बात का ध्यान दीजिए कि खाना खाने के बीच 4 घंटे का अंतराल है। सोने से दो घंटा पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्छी तरह से पचता है।

खाने का सही समय – कब क्या खाएं

#6 विटामिन सी युक्त आहार का सेवन

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप विटामिन सी वाले फल और सब्जियों का सेवन कीजिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को उर्जा भी मिलती है। विटामिन सी युक्तज आहारों में संतरा, अंगूर, पपीता, अन्नास, किवी, स्ट्रॉहबेरी, ब्रोकोली, टमाटर, आंवला आदि शामिल है।

#7 कुछ चीजों का रखें ध्यान

पेट को स्वस्थ रखना है तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाना है तो पुरुषों को ओवरईटिंग से बचना चाहिए। इसके उन खाद्य पदार्थ का कम सेवन करना चाहिए जो वसायुक्त और मसालेदार हो। आपको फास्ट फूड और जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment