पुरुष स्वास्थ्य

स्वप्नदोष रोकने के उपाय और अंग्रेजी दवा

विस्तार में जाने स्वप्नदोष रोकने के के घरेलू आयुर्वेदिक उपाय और अंग्रेजी दवा, swapnadosh ayurvedic and home remedies in hindi.

क्या है स्वप्नदोष ? यह सवाल उन लोगों के मन से सबसे ज्यादा आता है जो इस समस्या से पीड़ित हैं। दरअसल निद्रा में वीर्यपात को स्वप्नदोष कहा जाता है। यह ज्यादातर किशोरावस्था में पुरुषों को होता है। आपको बता दें कि स्वप्नदोष एक स्वाभाविक दैहिक क्रिया है जिसके अंतर्गत एक पुरुष को नींद के दौरान वीर्यपात (स्खलन) हो जाता है जो एक सामान्य सी बात है। लेकिन यदि यह महीने में 1 या 2 बार से ज्यादा हो तो व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी का एहसास होता है तथा व्यक्ति खुद को दोषी मानता है। ऐसे में पीड़ित को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

स्वप्नदोष रोकने के के घरेलू उपाय

1. आधा चम्मच मुलहठी का चूर्ण और एक चम्मच आक की छाल का चूर्ण दूध के साथ लें। आपको फायदा मिलेगा।

2. लहसुन की एक कली लें और उसे कुचलकर गोली की तरह निगल जाएं। थोड़ी देर बाद गाजर का रस पी लें।

3. रोजाना आंवले का मुरब्बा खायें और उसके ऊपर से गाजर का रस पिएं।

4. स्वप्नदोष में तुलसी की जड़ के टुकड़े को पीसकर पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है।

5. स्वप्नदोष की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से नीम की पत्तियां चबाएं।

6. इसके साथ ही आपको सही आहार भी लेना चाहिये। विटामिन बी से भरपूर आहार स्वप्नदोष में फायदा देता है।

स्वप्नदोष रोकने के के घरेलू आयुर्वेदिक उपाय, swapan dosh rokne ke upay hindi

स्वप्नदोष से बचने के लिए इन आदतों अपनाएं

1. खुद को अकेला न रखें और काम में व्यस्त रहें 2. मन शांत रखें, योग अभ्यास करें और धार्मिक चीजों में रुचि दिखाएं। 3. अपने सोने और उठने का समय भी निर्धारित करें।
4. किताबें पढ़े, संगीत सुनें और दोस्तोंु से बाते कीजिए।

यदि आप स्वप्नदोष से आप अपने आप दोषी और असज महसूस कर रहे हैं तक इसे छुपाने की बजाय आपको किसी से बात करने की जरूरत है। आप डॉक्टर से सलाह ले ही सकते हैं। इसके अलावा आप माता-पिता, परामर्शदाता, या किसी अन्य वयस्क पर जिसपर आप भरोसा करते हैं अपनी बात अपनी बात साझा कर सकते हैं।

स्वप्नदोष की अंग्रेजी दवा

हालांकि बाजार में बहुत सारी अंग्रेजी दवाईयां उपलब्ध है, लेकिन आप इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से न करें। सबसे पहले तो आपको डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए क्योंकि एक डॉक्टर ही बताएगा कि आपको किस तरह की अंग्रेजी दवा की जरूरत है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment