फलों के गुण और फायदे

मूंगफली खाने के फायदे

Read here benefits of peanuts or moongfali in hindi

सभी पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूंगफली को गरीबों का काजू कहा जाता है। इसे हम आमतौर पर ‘टाइम पास’ के नाम से भी जानते हैं। प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत मूंगफली पाचन शक्ति को बढ़ाने में मददगार है। ऐसा माना जाता है कि मूंगफली में जितना प्रोटीन होता है उतना दूध व अंडे में भी नहीं पाया जाता है। 

मूंगफली एक खरीब फसल है। मूंगफली की उत्पत्ति शरद ऋतु में अधिक होती है। यह ज्यादातर मई से लेकर अगस्त तक बोयी तथा नवंबर से जनवरी तक खोदी जाती है। लेकिन दक्षिण भारत में इसे रबी फसल के रूप में उगाया जाता है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मूंगफली का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है। देश के सभी रेतीले क्षेत्रों में मूंगफली की उत्पत्ति होती है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। 

मूंगफली बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण शरीर को शक्ति प्रदान करती है। जमीन से निकलने के बाद मूंगफली को भूनकर सेवन किया जाता है। मूंगफली से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। उर्जा से भरपूर मूंगफली के सेवन से स्नायविक तंतुओं को बहुत ही शक्ति मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फास्फोरस मस्तिष्क को बहुत ही लाभ पहुंचाते हैं। 

मूंगफली खाने के फायदे

1. गर्भावस्था में पचास ग्राम मूंगफली रोजाना खाने से गर्भवती स्त्री और गर्भस्थ शिशु को पौष्टिक आहार मिलता है। 

2. मूंगफली का तेल, गुलाब पानी और कच्चा दूध मिलाकर शरीर पर मलने से त्वचा की शुष्कता या रुखापन नष्ट होती है। शीत ऋतु में बर्फीली हवा से खुरदरी हुई त्वचा कोमल और मुलायम होती है। 

3. कच्ची मूंगफली खाने से स्तनों में दूध की कमी को दूर किया जा सकता है।              

4. मूंगफली खाने से न केवल पाचनशक्ति विकसित होती है बल्कि भूख भी अधिक लगती है। 

5. रोजाना मूंगफली खाने और दूध पीने से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है।  

6. मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है और खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। 

7. रोजाना मूंगफली खाने से शरीर में मांस बढ़ता है। मूंगफली की खीर बनाकर खाने से मोटापा भी बढ़ता है। 

8. शारीरिक में उर्जा और स्फूर्ती मूंगफली के सेवन से विकसित होती है। 

9. बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से मूंगफली खिलानी चाहिए।

10. ठंड के मौसम में ठंडी हवा से त्वचा रुखी हो जाती है और फटने लगती है। ऐसे में सुबह-शाम सोते समय होंठो पर मूंगफली का तेल मलने से बहुत लाभ होता है। मूंगफली का तेल लगाकर स्नान करने से त्वचा का रुखापन दूर होता है और त्वचा मुलायम होती है।

11. कैल्शियम और विटामिन डी होने की वजह से मूंगफली के सेवन से हड्डिया मजबूत होती है। 

12. मूंगफली के तेल में गुलाब जल और अंडे की जरदी मिलाकर रात को सोते समय चेहरे और हाथ-पावों पर मालिश करने से त्वचा में ग्लो आता है। रुखरता दूर होता है। मालिश करने के बाद हल्के गर्म पानी से लेप को साफ कर लेना चाहिए।

13. विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मूंगफली के नियमित सेवन से चूहे के कारण उत्पन्न प्लेग रोग से भी सुरक्षा मिलती है। 

नोट: ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में मूंगफली आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment