हेल्थ टिप्स हिन्दी

मॉर्निंग वॉक के फायदे

Morning walk health benefits in hindi.

मॉर्निंग वॉक हमारे लिए कितनी फायदेमंद है इस बात से हम अनजान नहीं है। यदि सुबह-सुबह जब भी हम सैर करते हैं, तो हम हमेशा फिट रहते हैं। इससे हमारे चेहरे पर चमक बनी रहती है। मॉर्निंग वॉक करने से हमारा ब्लड कोलेस्ट्रोल कम होता है जिससे हमें हृदय के रोग का खतरा नहीं होता। वॉकिंग करने से हमें जोड़ों के दर्द का सामना नहीं करना पड़ता। मॉर्निंग वॉक किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इसको करने से हम पूरा दिन स्वस्थ्य रहते हैं और साथ में हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। इसको करने से हमें जोड़ों के दर्द का सामना नहीं करना पड़ता। मॉर्निंग वॉक फिट रहने का बहुत ही सरल और सुविधाजनक तरीका होता है। वॉक करने से हमें कई तरह की बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसलिए जो वॉक नहीं करते उन्हें करनी चाहिए ताकि वो अपने आप को फिट रख सकें।

मॉर्निंग वॉक के फ़ायदे

सुबह-सुबह दौड़ना सबसे अच्छा और बेहतर व्यायाम माना जाता है। लेकिन जब भी आप वॉक करते हो तो आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। सुबह की सैर करके आप अपने आप को तरोताजा तो महसूस तो करते हैं और साथ में आप को बहुत सी बीमारियों के साथ लड़ने की शक्ति मिलती है। आप को सैर करने से स्वच्छ हवा मिलती है, जो आपको दिन को भाग दौड़ में नहीं मिलती। आजकल प्रदूषण इतना है कि हमें शुद्ध ऑक्सीजन बहुत ही मुश्किल से मिलती है। जब हम सुबह कम से कम आधा घंटा भी सैर करते हैं तो वो जिम में जाकर पसीना बहाने से बहुत ही फायदेमंद होती है।
वॉक करने से हमें कौन से फायदे होते हैं आज हम इसके बारे में बात करते हैं-

दिल के लिए फायदेमंद
जब हम सुबह की सैर करते हैं, तो उससे हमारे दिल को बहुत ही फायदा मिलता है। सुबह की सैर करने से हमारा ब्लडप्रेशर सही रहता है। इससे हमारा ब्लड सर्कुलर तेजी से काम करता है, जिससे हमें दिल से जुड़ी हुई बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता। सैर करने से ब्लड कोलेस्ट्रोल कम होता है। अगर किसी को सांस की प्रोब्लम होती है, तो उन्हें सुबह की सैर करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें इस तकलीफ से राहत मिलती है।

हड्डियों और जोड़ों के लिए
सुबह की सैर करने से हमारी हड्डीयां मजबूत बनती है और साथ में हमें जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। सैर करने से हमारी हड्डियों और जोड़ों को नई उर्जा मिलती है।

वजन को कम करे
जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं उनको सुबह की सैर करनी चाहिए। क्योंकि इससे कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है। सुबह दौड़ने से हमारा वजन तेजी से कम होने लगता है। इसके अलावा जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें स्वच्छ हवा में दौड़ना चाहिए। इससे उनको फायदा मिलता है।

शरीर आकर्षित बनता है
जब हम सुबह दौड़ते हैं या व्यायाम करते हैं तो हम अपने आप को अच्छे से फिट कर सकतें है। अपने शरीर को आकर्षित बनाने का व्यायाम सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

दिमाग का तरोताजा होना
आजकल इस दौड़ भरी जिंदगी में तनाव सभी को रहता है। जब हम सुबह दौड़ते हैं तो हम अपने आप को तरोताज़ा और हल्का महसूस करते हैं। सुबह की सैर करने से आपकी आँखों को शीतलता का अहसास होता है।

कैंसर से लड़ने में सहायक
जो लोग कैंसर से परेशान होते हैं, उन्हें कम से कम 45 मिनट तक सैर करनी चाहिए। सैर करने से कैंसर के मरीजों को बहुत ही फायदा मिलता है। महिलाओं के कैंसर की सम्भावना भी सैर करने से कम होती है।

मधुमेह के मरीजों के लिए
अगर आप शुगर के मरीज हो तो आप को सुबह-सुबह दौड़ लगानी चाहिए। ऐसा करने से आप की शुगर कंट्रोल में रहती है और कैलोरी की मात्रा घटती है। जो लोग डायबीटीज के मरीज नहीं होते, उन्हें भी सुबह की सैर करनी चाहिए ताकि वो बीमारियों से राहत पा सकें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment