सब्जियों के फायदे

पालक के आयुर्वेदिक फायदे

Spinach or palak health benefits in hindi

पालक खाने की सलाह घर-परिवार से लेकर डॉक्टर तक हर कोई देता है। पालक अन्य हरी सब्जियों की अपेक्षा ज्यादा पौष्टिक और गुणकारी होता है। वैसे पालक हर किसी के लिए पसंदीदा सब्जी नहीं है। लेकिन इसके फायदे अनेक है। डायबटीज और कैंसर के रोगियों के लिए बहुत गुणकारी है यह सब्जी। यह एकमात्र ऐसी सब्जी है जिसमें कैल्शियम, विटामिन-सी और लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सब्जी रोगियों के लिए रामबाण है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कई तरह की औषधियां बनाने में इसकी मदद ली जाती है। प्रोटीन, सोडियम, फास्फोरस, क्लोरिन, थायामिन, फाइबर, पोटेशियम, सेलेनियम और जिंक से भरपूर पालक न केवल बुद्धि बढ़ाने में सहायक है बल्कि खून को साफ करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पालक के औषधीय फायदे 

1. खांसी और श्वास फूलने की समस्या से मुक्ति के लिए पालक के रस में शहद और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा पिएं। 

2. पालक के सौ ग्राम रस में गाजर का सौ ग्राम रस मिलाकर पीने से एनीमिया रोग में तेजी से खून की वृद्धि होती है। 

3. पालक के पत्तों को अजवायन के साथ पीसकर, पानी में घोलकर पीने से कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े दूर होते हैं और मल के साथ निष्कासित होते हैं। 

4. सौ ग्राम पालक के रस में सौ ग्राम गाजर का रस मिलाकर पीने से गर्मियों में रक्तविकार के कारण अधिक फोड़े-फुंसियां निकलने पर बहुत लाभ होता है।

5. शारीरिक निर्बलता को दूर करने के लिए रोगी को पचीस ग्राम पालक के रस में पचीस ग्राम टमाटर का रस मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है। 

6. मूत्रावरोध की समस्या पर पचास ग्राम पालक के रस में पचास ग्राम कुल्थी का रस मिलाकर, नींबू का रस डालकर, सुबह शाम सेवन कीजिए। पथरी के रोगी को बहुत लाभ होता है, पथरी नष्ट होने लगती है। 

7. चेहरे के मुहांसे और झुर्रियों को दूर करने के लिए और त्वचा में निखार के लिए पालक के रस में गाजर और टमाटर का रस मिलाकर रोजाना सुबह शाम सेवन कीजिए। 

8. थायराइड की समस्या होने पर सौ ग्राम पालक के रस में शहद और थोड़ा-सा जीरे का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है। 

9. रतौंधी की समस्या होने पर रोगी को सौ ग्राम गाजर के रस में पचास ग्राम पालक का रस मिलाकर सुबह-शाम पिलाने से बहुत लाभ होता है। 

10. सर्दी में आवाज बैठ जाए तो पालक के पत्तों को पानी में उबालकर, उस पानी को छानकर गरारे करने से कण्ठ का सूजन नष्ट होता है। 

11. पालक के बीजों को मट्ठे के साथ पीसकर त्वचा पर लेप करने से दाद और खुजली की समस्या भी दूर होती है। 

12. पालक में पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट स्त्री-पुरूषों के वजन को बढ़ने नहीं देता। 

13. कैल्शियम से भरपूर पालक हड्डियों के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसे बच्चों को खिलाना चाहिए।  

14. पालक के पत्तों को पीसकर फोडे-फुंसी या सूजन वाली जगह पर बांधने से घाव जल्दी भरते हैं। 

15. पालक के रस में अनार का रस मिलाकर पीने से नक्सीर की समस्या में बहुत लाभ होता है।

16. गर्भवती स्त्रियों के शरीर में फोलिक अम्ल की पूर्ति के लिए पालक की सब्जी खिलाना चाहिए|

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment