हेल्थ टिप्स हिन्दी

पानी पीने के नियम

Pani peene ka sahi time aur niyam in hindi

निरंतर पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन 24 घंटे में कब पानी पीना चाहिए इस बात की भी आपको जानकारी रखनी चाहिए। अगर आप हाइड्रेशन, चयापचय और पाचन तंत्र को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको पानी के महत्व को समझना चाहिए।

दरअसल आधुनिक युग में ज्यादातर लोग पेट संबंधित रोगों से परेशान रहते हैं। खान-पान का सही समय ना होना और हेवी तथा जंक फूड से दोस्ती बनाना ये कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से पेट संबंधित रोगों को पनपने का मौका मिल जाता है। एक वजह और भी है जिसे पेट संबंधित सभी विकारों की मुख्य वजह माना जाता है, वह है पानी का सही समय पर सदुपयोग ना करना।

कहा जाता है कि यदि पेट को दुरुस्त ना रखा जाए तो 100 से ज्यादा रोग आपके ऊपर हमला कर सकते हैं। अगर आप भोजन के साथ-साथ पानी पीते हैं, तो पित्त और पेट में अम्लस के आवश्यक स्तसर पर असर डाल सकता है। इससे आपका भोजन ठीक प्रकार से हजम नहीं होगा और पेट में विषाक्त तत्व जमा होने शुरु हो जाएंगे। इसलिए जितना वक्त आप खाना खाने में लगाते हैं, थोड़ा वक्त उसे पचाने के बारे में सोंचे।

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद या साथ-साथ पानी पीते हैं तो वह एक जहर के समान है। खाने के साथ पानी पीने से भोजन पचता नहीं बल्कि सड़ता है। इससे पेट में विषाक्त तत्व जमा होने शुरू हो जाते हैं और आपका शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है।

पानी कब और कैसे पिएं

1. भोजन के 30 से 40 मिनट पहले पानी का सेवन करें। इससे आप भोजन के बीच में पानी पीने से बच जाएंगे तथा भोजन पचाने वाले तत्व आपके पेट में असरदार तरीके से काम करने लगेंगे।

2. अगर आपको भोजन के दौरान प्यास लगती है तो आप एक-दो घूंट पानी पी सकते हैं। यदि पानी में नींबू या एप्‍पल साइडर वेनिगर मिला हुआ हो, तो इससे पाचन क्रिया और भी तेज हो जाती है।

3. भोजन करने के एक से डेढ़ घंटे बाद पानी पियें, जिससे भोजन को पचने का समय मिल सके और शरीर को जरूरी पोषण।

4. आप पानी जब भी पियें घूंट-घूंट पर पीये, क्योंकि एक साथ पानी पीने से मुंह के लार जिसकी वजह से पेट में अम्ल बनता है वह पेट में नहीं जा पाएगा।

5. अक्सर लोग गर्मियों में खुद को राहत देने के लिए ठंड़ा पानी पीना शुरू कर देते हैं। अगर आपको भी यह आदत है तो उसे जल्द ही बदल दें। आप गर्मियों में मटके और सर्दियों में गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं।

pani-pine-ka-sahi-samay

पानी पीने के सही समय 

पानी का सेवन हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है क्योंकि जब हम पानी पीते हैं तो हमारी प्यास बुझ जाती है इसके इलावा पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि जब हम पानी का सेवन करते हैं तो हम कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं जैसे कि पेट की समस्या, मोटापे की समस्या, सिर दर्द, बालों का झड़ना बंद होना आदि। जब हम अधिक मात्रा में पानी का सेवन करते हैं तो हमारे चेहरे पर चमक रहती है। इसके साथ हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में पानी करता है फायदा

जैसे कि हम जानते हैं कि पानी का सेवन करने से हमें कई तरह की बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन क्या आप जानते हो कि इसका फायदा हमें तभी होता है जब हम इसका सेवन सही ढंग से और सही समय पर करते हैं , और जब हम गलत समय पर पानी का सेवन करते हैं तो वो पानी अमृत की जगह पर जहर बन जाता है अर्थात् इससे हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है , इसलिए आज हम आपको पानी पीने के सही समय के बारे में बताएंगे :-

drinking-water_4654.jpg

सुबह उठने के बाद पियें पानी
जब आप सुबह उठते हैं तो आप को उस समय खाली पेट एक से दो गिलास पानी के पीने चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर की सारी गंदगी शरीर से बाहर निकल जाती है और आपके शरीर के सभी अंग सही ढंग से कम करने लगते हैं।

खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए – होते हैं यह रोग 

खाना खाने से आधा घंटा पहले पीना चाहिए पानी
हमें पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप को भूख कम लगती है जिसके कारण आप खाना कम खाते हैं और आप को मोटापे का सामना नहीं करना पड़ता।

खाना खाने के साथ पानी का सेवन नहीं करना चाहिए
जब भी आप खाना खाते हैं तो आप को उसके साथ ही पानी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप का खाना जल्दी से हजम नहीं होता। जिसके कारण आप को पेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पानी की जगह पर दही, छाछ या रायता का सेवन
जब भी आप को खाना खाते समय प्यास लगती है तो उस समय आप को दही या छाछ या रायता का सेवन करना चाहिए, क्योंकि जब आप इसका सेवन करते हो तो आप के शरीर को ठंडक तो मिलती है साथ ही आप का खाना अच्छे से पच जाता है।

water-drinking-health_2696.jpg

थकान लगने पर पानी का सेवन
जब भी हम काम करके थक जाते हैं और हमारा इससे अधिक काम करने का मन नहीं होता तो ऐसे में हमें पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हमारी थकान तो दूर होती है साथ ही हमारा दिमाग अच्छे से काम करने लगता है।

दिन की शुरुआत में करे पानी का सेवन
जब हमारा दिन शुरू होने लगता है तो हमें पानी का अधिक सेवन करना चाहिए लेकिन जब शाम का समय हो तो हमें पानी का सेवन कम कर देना चाहिए क्योंकि शाम के समय पानी का अधिक सेवन करने से हमें बार बार बाथरुम जाना पड़ेगा, जिसके कारण हमारी नींद पूरी नहीं होगी।

नहाने से पहले पानी का सेवन
जब भी आप नहाने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो आप का ब्लडप्रेशर कम होने में आप सहायता मिलती है लेकिन जब आप गर्म शावर ले रहे हो तो आप को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में पानी का सेवन करें
जब भी आप एक्सरसाइज करते हो तो आप को पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि जब आप पानी पीते हो तो आप की मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और आप को थकान कम लगती है लेकिन जब आप पानी का सेवन नहीं करते तो आप एक्सरसाइज करते हुए जल्दी थक जाओगे। इसलिए आप को पानी का सेवन करना चाहिए।

बीमारी और प्रेगनेंसी में पानी का सेवन
जब भी आप बीमार हो जाते हो तो आप को पानी का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि जब आप पानी पीते हो तो आप की बॉडी बहुत ही जल्द रिपेयर हो जाती है और आप ठीक हो जाते हो और प्रेगनेंसी के दिनों में भी महिलाओं को अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। उन दोनों उन्हें कम से कम 10 गिलास पानी के पीने चाहिए।

गर्मी में दही खाने के फायदे

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment