प्रेगनेंसी टिप्स

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के उपाय

how to increase fertility hindi

ऐसे कई कारक हैं जो इनफर्टिलिटी या बांझपन का कारण बन सकते हैं। तनाव किसी की भी प्रजनन क्षमता में एक प्रमुख बाधा उत्पन्न करता है। इसके अलावा गलत खानपान और शराब और सिगरेट की लत भी आपकी प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। आइए जानते हैं प्रजनन क्षमता बढ़ाने के उपाय के बारे में…

तनाव को कीजिए कम

तनाव को कीजिए कम

तनाव आपकी प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी को धीमा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए अपने तनाव को कम करने की कोशिश कीजिए। योग मन को शांत करने का एक शानदार तरीका है। योग से जुड़ी श्वास तकनीक शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में मदद कर सकती है। यह गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।

इसके अलावा कुछ योग आसन है जो शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने में सहायता करते हैं और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। योग तंग मांसपेशियों और जोड़ संबंधित ऊतकों को आराम करने में भी सहायता कर सकता है।

भरपूर नाश्ता लें

पर्याप्त नाश्ता लेने से प्रजनन समस्या से ग्रसित महिलाओं को आराम मिल सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नाश्ते में अधिक कैलोरी खाने और शाम के भोजन में कम आहार लेने से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।

हेल्दी फैट का सेवन

प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए हर दिन स्वस्थ वसा लें। हालांकि प्रजनन स्तर को बढ़ावा देने के लिए, ट्रांस फैट में उच्च आहारों से बचें। इसके बजाय हेल्दी फैट में समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।

फाइबर का ज्यादा सेवन कीजिए

फाइबर का ज्यादा सेवन कीजिए

फाइबर आपके शरीर को अतिरिक्त हार्मोन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और रक्त शर्करा या ब्लड शुगर को संतुलित रखता है। आप साबूत अनाज फल, सब्जियां और सेम का सेवन कर सकते हैं जिनमें अधिक फाइबर पाया जाता है।

लो-कार्ब आहार

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए लो-कार्ब आहार का सेवन करना चाहिए। लो-कार्ब आहार आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने, इंसुलिन के स्तर को कम करने और मासिक धर्म नियमितता (menstrual regularity) को प्रोत्साहित करने में मदद कर सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट का सेवन

फोलेट और जिंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में मुक्त कणों को निष्क्रिय कर देता हैं। यही मुक्त कण या फ्री रेडिकल्स शुक्राणु और अंडा कोशिकाओं दोनों को नुकसान पहुंचाते है। – एंटीऑक्सीडेंट वाले आहार जो आसानी से उपलब्ध हैं

प्रोटीन का सेवन

प्रोटीन का सेवन

एनिमल से मिलने वाले प्रोटीन स्रोत की बजाय यदि सब्जियों से मिलने वाले प्रोटीन का सेवन किया जाता है तो महिलाओं में प्रजनन स्तर में सुधार हो सकता है। आप मीट की जगह सब्जियां, सेम, दाल और नट्स से प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।

सिगरेट पीना छोड़ दें

धूम्रपान करने वाले पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होती है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता धूम्रपान न करने वाली महिलाओं की तुलना में 30 फीसदी तक कम होती है। धूम्रपान के कारण गर्भाशय में भ्रूण का आरोपण रुक सकता है।

कैफीन छोड़ें

कैफीन महिला प्रजनन क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। शोध से यह पता चलता है की रोजाना एक कप कॉफी भी आपकी गर्भधारण की क्षमता को कम कर सकता है। आपको बता दें कि गर्भावस्था से पहले कैफीन का ज्यादा सेवन गर्भपात के बढ़ते जोखिम से भी जुड़ा हुआ है।

शराब के अतिरिक्त सेवन बचें

शराब के अतिरिक्त सेवन बचें

शराब का अतिरिक्त सेवन प्रजनन क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। शराब का ज्यादा सेवन गर्भवती होने के समय को बढ़ाता है। इसलिए अपनी शराब की मात्रा को सीमित करें या फिर छोड़ दीजिए। – शराब के दुष्परिणाम – ये 7 अंग होते हैं खराब

नियमित रूप से कीजिए व्यायाम

सेडेंटिरी लाइफस्टाइल इनफर्टिलिटी के उच्च जोखिम से जुड़ा हुआ है। उधर व्यायाम आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने में आपकी बहुत ही सहायता करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment