प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था में किन चीजों का करें परहेज

गर्भावस्था में किन चीजों का करें परहेज

वैसे तो महिला को पूरी जिंदगी अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए, लेकिन प्रेग्नेंसी में उन्हें और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भावस्था में किन चीजों का करें परहेज और किन चीजों का करें सेवन यह हर गर्भवती महिला को पता होना चाहिए। आइए जानते हैं गर्भावस्था में क्या नहीं खाएं?

गर्भावस्था में किन चीजों का करें परहेज

कॉफी और शुगर ड्रिंक

गर्भावस्था में आपको चाय, कॉफी और शुगर ड्रिंक से परहेज करना चाहिए। भले ही कॉफी आपके लिए स्ट्रेस बस्टर के रूप में काम करे लेकिन आपको प्रेंग्नेंसी में इसका सेवन कम कर देना चाहिए। कई तरह के शोध से पता चला है कि यदि आपके आहार में कैफीन की मात्रा अधिक है, तो आपको अकाल प्रसव या बच्चा कम वजन वाला हो सकता है। इसके अलावा शुगर ड्रिंक्स आपके और आपके बच्चे की सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है।

गर्भावस्था में कच्चे अंडे का परहेज

गर्भावस्था में कच्चे अंडे का परहेज 

अंडा गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। अगर प्रेग्नेंसी में महिला अंडा खाना चाह रही है तो इस बात का ध्यान दीजिए कि वह सही तरह से पका हुआ हो। दरअसल कच्चे अंडे में हानिकारक जीव, ई-कोलाई और साल्मोहनेला पाया जाता है और यह गर्भवती महिला में आंतों का इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, घर का बना सलाद ड्रेसिंग और सॉस से बचें जिसमें कच्चा अंडा शामिल है।

सॉफ्ट चीज

पनीर मील और डाइट प्लान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। वैसे सॉफ्ट चीज एक अनपॉश्चराइड दूध से बना पनीर होता है और इसमें बैक्टीरिया हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को सॉफ्ट चीज खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अनपॉश्चराइड दूध भी आपके और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। अनपॉश्चराइड दूध और पनीर से आपको फूड पॉइजनिंग सकता है, जो संभावित रूप से आपको और आपके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।

 प्रेग्नेंसी में कच्ची अंकुरित सब्जियां का परहेज

 प्रेग्नेंसी में कच्ची अंकुरित सब्जियां

गर्भावस्था में महिलाओं को उन सब्जियों और फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो अच्छी तरह धुली न हो। टोक्सोप्लाज्मा गोंडी परजीवी और लिस्टेरिया बैक्टीरिया अक्सर फलों और सब्जियों में छिपे रहते हैं। अगर आपको इसे खाना है, तो आप इसे अच्छी तरह से धो लें। इसके अलावा गर्भवस्था में कच्ची सब्जियों से बचा जाना चाहिए, विशेष रूप से कच्चे स्प्राउट्स और सलाद ड्रेसिंग, क्योंकि इसमें हानिकारक जीवाणु और वायरस शामिल हो सकते हैं।

कच्ची सीफूड और मीट

गर्भवती महिलाओं को कच्ची सीफूड और मीट खाने से परहेज करना चाहिए। शेलफिश, मार्लिन, स्वोर्डफ़िश, शार्क और सुशी इन सभी में मिथाइल मर्करी हैं, जो भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हैं। किसी भी तरह का फिश ऑइल खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा कच्चा तथा अंडर कुक्ड मांस को जीवन में कभी भी नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्था में और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

गर्भावस्था में शराब और सिगरेट का परहेज

गर्भावस्था में शराब और सिगरेट का परहेज 

गर्भावस्था के दौरान शराब का सेवन आपके होने वाले बच्चे के लिए एक जहर के समान है। इससे आपके बेबी में स्थाई रूप से स्वास्थ्य संबंधित समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा आपको धूम्रपान से भी दूरी बनाकर रखना होगा। धूम्रपान के लिए हर सिगरेट आपके बच्चे के लिए हानिकारक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन भ्रूण के विकास को कम कर सकता है। इससे बच्चा कमजोर भी पैदा हो सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment