प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे

सेब सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं। सेब फाइबर और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत हैं। इसमें पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो दिल के लिए बहुत ही अच्छा है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में सेब खाने के फायदों के बारे में…

अनिद्रा की समस्या को दूर करे

अनिद्रा की समस्या को दूर करे

अनिद्रा नींद विकार का एक प्रकार है। अनिद्रा वाले व्यक्तियों को बहुत ही मुश्किल से नींद लगती है। इसके अलावा अनिद्रा वाले लोग अक्सर सोते या जागते समय ताज़ा महसूस नहीं करते हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को अनिद्रा की समस्या हो जाती है। सेब अनिद्रा जैसे रोग में काफी लाभदायक है।

पौष्टिक तत्व से भरपूर सेब

क्लोरिन, तांबा, आयरन, मैगनीशियम तथा फोलिक ऐसिड से भरपूर सेब का सेवन गर्भावस्था में महिलाओं को करना चाहिए। रोज एक सेब खाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों बचा जा सकता है।

बच्चों में दमा की संभावना

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं के होने वाले बच्चों में दमा की संभावना नहीं रहती। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान सेब खाने से बच्चेव ज्याादा स्ववस्थी और तंदुरूस्ता रहते हैं। इस दौरान सेब खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

सेब के अन्य फायदे

सेब के अन्य फायदे

1. सेब में बाल झड़ने और उसे रोकने की क्षमता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट स्कैल्प के सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

2. सेब का सेवन विटामिन सी या एस्कॉर्बिक एसिड के सेवन को बढ़ावा देती है। यह विटामिन कोलेजन के गठन में सहायता करता है।

3. सेब में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। त्वचा विकास में विटामिन ए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए त्वचा के कैंसर के खतरे को भी कम कर देता है।

4. सेब अद्भुत टोनर्स हैं जो आपकी त्वचा को कसने में मदद करता है और त्वचा की सतह पर ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment