प्रेगनेंसी टिप्स

प्रेग्नेंसी का पहला महीना – क्या खाना चाहिए

Pregnancy first month diet tips hindi.

विस्तार में जाने प्रेग्नेंसी का पहला महीना और इस दौरान डाइयेट टिप्स जाने क्या खाएं जैसे की फल, ड्राइ फ्रूट आदि, pregnancy first month diet tips hindi.

गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था है जिसमें हर महिला को पूरा ध्यान देना होता है। ऐसी अवस्था में उसे क्या खाना चाहिए और किस चीज का परहेज करना चाहिए इस बात का पूरा ज्ञान उस महिला को हो।

मां बनना एक सुखद अहसास है। इस सुखद अहसास को बरकरार रखने के लिए गर्भवती महिला को अपने सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख में हम गर्भवती महिला को पहले महीने क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी देंगे।

प्रेग्नेंसी का पहला महीना या गर्भावस्था के पहले महीने के दौरान खराब खाने से भ्रूण के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद यह सवाल उठता है कि किसी गर्भवती महिला को पहले महीने क्या खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी का पहला महीना

#1 ड्राई फ्रूट का करें सेवन

विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर ‘बादाम’ प्रेगनेंट महिला के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके अलावा उन्हें एक सीमित मात्रा में अखरोट और मूंगफली का भी सेवन करना चाहिए।

#2 गर्भावस्था में करें हरी सब्जियों का सेवन

गर्भावस्था में करें हरी सब्जियों का सेवन

  • कैल्शियम और लौह युक्त पालक मां के शरीर में अधिक रक्त का उत्पादन करता है। आयरन से भरपूर पालक प्रेग्नेंट महिला के शरीर को बीमारियों से दूर करता है।
  • ब्रोकली में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में इसे जरूर खाना चाहिये। इसे खाने रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।
  • गर्भवती महिला को पहले महीने भिंड़ी का भी सेवन करना चाहिए इसमें फोलिक एसिड होता है, जो कि जन्मक के समय की परेशानियों को दूर करता है। साथ ही यह मधुमेह की समस्या को भी दूर करती है।
  • इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पहले महीने फूलगोभी, सेम, गोभी, शिमला मिर्च तथा पालक आदि का सेवन करना चाहिए।

#3 इन प्रेगनेंसी में फलों का करें सेवन

प्रेगनेंसी में फलों का करें सेवन

  • विटामिन सी से लबालब भरपूर संतरा मां के अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। यह एक तरह के इंफेक्शरन को दूर करता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड जन्म दोष को मिटाता है। वैसे इसका जूस भी पिया जा सकता है।
  • अमरूद फोलेट की कमी को पूरा करता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। अमरूद की मदद से गर्भावस्था के दौरान कब्ज से संबंधित समस्या से निजात या राहत पाया जा सकता है।
  • अनार विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। प्रेग्नेंसी के पहले महीने महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसके अलावा पहले महीने गर्भवती महिला तरबूज, खरबूज और नारियल पानी का भी सेवन कर सकती हैं।

#4 अंडे और मछली का सेवन

  • अंडा
    इसमें प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है जो कि प्रेग्नेंसी का पहला महीना की प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा होता है। आप इसे उबाल कर खा सकती हैं।
  • साल्मन मछली
    कैल्शिायम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी से भरपूर साल्मिन मछली पहले महीने में खाया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी का पहला महीना – अन्य आहार

शकरकंद का सेवन

शकरकंद का सेवन

कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शकरकंद उच्च होते हैं। शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते हैं। यह ऊर्जा का खजाना होता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। इसमें न केवल फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है बल्कि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज और कई अन्य विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

उपरोक्त पोषक तत्वों के अतिरिक्त, शकरकंद में रिबोफ्लैविविन, फास्फोरस, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम और आयरन भी शामिल है। इतना पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। शकरकंद बीटा-कैरोटीन में बहुत समृद्ध हैं, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित होता है। विटामिन ए शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। स्वस्थ भ्रूण विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप इसका ज्यादा सेवन न करें।

गर्भवती महिला को पहले महीने चुकंदर का सेवन

गर्भवती महिला को पहले महीने चुकंदर का सेवन

प्रेग्नेंसी का पहला महीना अगर है तो आपको चुकंदर खाना चाहिए। शरीर के लिए चुकंदर के बहुत ही लाभ हैं। यह न केवल निम्न रक्तचाप की सहायता करता है बल्कि आपकी सहनशक्ति में भी सुधार करता है इसके अलावा यह दिल की विफलता वाले लोगों में मांसपेशियों की शक्ति में सुधार हो सकता है। यह कैंसर की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

फोलिक एसिड से भरपूर चुकंदर गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है। चुकंदर के सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के रीढ़ की हड्डी के निर्माण में मदद मिलती है। इससे गर्भ और गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगतियों को टालने में काफी मदद मिलती है।

पहले महीने गर्भवती महिला को डेयरी प्रोडक्ट का भी करना चाहिए सेवन

दूध कई आवश्यक खनिजों और विटामिन का एक अद्भुत स्रोत है, जिसमें कैल्शियम और फोलिक एसिड भी शामिल है, जिसकी जरूरत गर्भवती महिला को पहले महीने रहती है। इसके अलावा दही का भी सेवन किया जा सकता है। दही आसानी से पच जाती है और पेट को ठंडक पहुंचाती है।

पहले महीने गर्भवती महिला खाए फोलिक एसिड वाले आहार

पहले महीने गर्भवती महिला खाए फोलिक एसिड वाले आहार

यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की संभावना है, तो आपको पर्याप्त फोलिक एसिड लेना बहुत ही जरूरी है। फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (एनटीडीएस) को रोकने में मदद करता है – यह रोग रीढ़ की हड्डी के गंभीर जन्म दोष (जैसे स्पाइना बिफिडा) और मस्तिष्क दोष (जैसे एनेन्सफैली) है। तंत्रिका ट्यूब भ्रूण का हिस्सा है, जहां से आपके शिशु की रीढ़ और मस्तिष्क का विकास होता है।

कुछ शोधों से यह पता चलता है कि फोलिक एसिड आपके बच्चे के अन्य दोषों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, जैसे फांक होंठ, फेटे हुए तालू, और कुछ प्रकार के हृदय दोष। इससे प्रीक्लम्पसिया का खतरा भी कम हो सकता है, एक गंभीर रक्तचाप विकार जो 5 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है।

प्रेग्नेंसी के पहले महीने में डॉक्टर फोलिक एसिड लेने की सिफारिश करते हैं। फोलिक एसिड एक आवश्यक पोषक तत्व है जो आपके बच्चे को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं जैसे कि स्पाइना बिफिडा से बचाता है।

आपको फोलिक एसिड (विटामिन बी9) के एक 400 माइक्रोग्राम (एमसीजी) पूरक की आवश्यकता है। आप फार्मेसी से इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक संतुलित आहार खाने से आपको सभी विटामिन और खनिज प्राप्त करने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में सावधानियां – क्या नहीं खाना चाहिए

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment