प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था का तीसरा सप्ताह

गर्भावस्था का तीसरा सप्ताह

जैसा की हमने गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह में क्रोमोसोम्स के बारे में बताया था। गर्भावस्था का तीसरा सप्ताह कैसे करता है बच्चा ग्रो हम इसके बारे में बताएंगे। इसके अलावा आप इस सप्ताह के दौरान भी अपने खान पान पर पूरा ध्यान दीजिए।

कैसे करता है बच्चा ग्रो

फर्टिलाइज्ड या निषेचित होने के कुछ घंटों के भीतर, आपका अंडा आपके फैलोपियन ट्यूब से आपके गर्भाशय में यात्रा करना शुरू कर देता है। आपको बता दें कि गर्भधारण में भ्रूण का विकास गर्भाशय में होता है। महिला के शरीर में गर्भाशय के दोनों तरफ ओवरी रहती है जो गर्भाशय से फैलोपियन ट्यूब द्वारा जुड़ी होती है।

अंडा आपके फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में पहुंचने के लिए तीन से चार दिन का समय लेता है। जहां यह धीरे-धीरे एक ठोस बॉल से कोशिकाओं की द्रव से भरी हुई बॉल के रूप में विकसित होता है जिसे हम एक ब्लास्टोसिस्ट के नाम से जानते हैं। ब्लास्टोसिस्ट का काम यूट्रस या गर्भाशय में लाइनिंग (अस्तर) जोड़ना होता है। – गर्भावस्था का दूसरा सप्ताह

कैसे करता है बच्चा ग्रो

एक बार जब यह जुड़ जाता है तो ब्लास्टोसिस्ट पोषक तत्व प्रदान करने लगता है और भ्रूण से कचरे को हटाने लगता है। ब्लास्टोसिस्ट की सतह पर कोशिकाएं बाद में प्लेसेंटा में विकसित होती हैं, जबकि आंतरिक कोशिकाओं के छोटे समूह आखिरकार आपके बच्चे में विकसित होता है।

अंडा, जो एक कोशिका के रूप में शुरू हुआ, गर्भाशय तक पहुंचते-पहुंचते, यह 100 से अधिक कोशिकाओं का संग्रह हो जाता है। कोशिकाओं का यह सूक्ष्म बॉल गर्भावस्था के पहले 8 सप्ताह के लिए भ्रूण या एब्रो के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि भ्रूण गर्भाशय की परत में स्थित होगा जहां वह अगले 9 महीनों तक ग्रो करेगा।

कभी-कभी प्रत्यारोपण रक्तस्राव तब होता है जब गर्भाशय में भ्रूण प्रत्यारोपण होता है। गर्भाधान के बाद पांच या दस दिनों के दौरान, आप इसे हल्के रक्तस्राव के रूप में, गुलाबी से लाल या भूरे रंग के डिस्चार्ज में अनुभव कर सकती हैं।
इस दौरान आपको पेट पर दबाव, शरीर में बदलते हार्मोन की वजह से मेटालिक स्वाद जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए आप डॉक्टर से समय-समय पर जरूर मिलें।

गर्भावस्था के तीसरे हफ्ते क्या खाएं

गर्भावस्था के तीसरे हफ्ते क्या खाएं

डेयरी उत्पाद, हरी सब्जियां, अंडा और मछलिया फॉलिक एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं साथ ही इनसे मिलने वाले कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन बच्चे की हड्डियों, मसल्स और ऊतकों के विकास में मदद करते हैं। स्वस्थ खाना हार्मोंस के कारण होने वाले बदलाव को सही करने में मदद करता है।

आपके बच्चे विकास के लिए अतिरिक्त प्रोटीन की आवश्यकता होगी, इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। इसके अलावा अगर आप गर्भवती होने पर अपने आहार में पर्याप्त कैल्शियम नहीं लेती हैं, तो आपके बच्चे की हड्डिया कमजोर हो सकती हैं। इसलिए प्रोटीन के अलावा आपके शरीर को पर्याप्त कैल्शियम की भी आवश्यकता होती है। इसके अलावा आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कीजिए। – प्रेग्नेंसी का पहला सप्ताह

गर्भावस्था के तीसरे हफ्ते क्या न करें

1. गर्भावस्था के तीसरे हफ्ते आप शराब और सिगरेट से दूरी बना कर रखें। यह गर्भाशय में भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. उन मछलियों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए जो पानी के ऐसे स्रोत से आते हैं जिनमे कीटनाशकों मिले होते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment