प्रेगनेंसी टिप्स

प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के नुकसान

प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के नुकसान

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब एक मां के भीतर एक छोटी सी जिंदगी पल रही होती है। ये एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता बल्कि एक मां ही समझ सकती है। प्रेगनेंसी में हर महिला को अपनी सेहत का ध्यान देना चाहिए। गर्भावस्था में खानपान पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता जाता है। बेहतर खानपान के साथ ही गर्भवती महिला अपने और अपने बच्चे की देखभाल कर सकती है।
ऐसी स्थिति में एक महिला को पता होनी चाहिए कि उसकी सेहत के लिए कौन से आहार सही है और कौन से नहीं। कई बार जानकारी के

अभाव में और क्रेविंग के चलते महिलाएं कुछ ऐसी चीजें खाने लगती है, जो उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
इस बात का ध्यान दीजिए कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक छोटी सी गलती भी मां और बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है कि होने वाली मां कुछ भी ऐसा नहीं खाए, जिसका उस पर उसके बच्चे पर गलत असर पड़े। अब यह सवाल उठता है कि प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीना चाहिए या नहीं।

प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के नुकसान

प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के नुकसान

 

वैसे ऐसा देखा गया है कि गर्भावस्था में महिलाओं को सॉफ्ट ड्रिंक पीने लगती हैं। इस तरह की आदत मां और बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे आम कार्बोनेटेड पेय सोडा है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान ज्यादा पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन के बारे में विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है, जो डॉक्टर द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

आपके बच्चे के विकास के लिए विटामिन और खनीजों की जरूरत होती है। कार्बोनेटेड पेय या सॉफ्ट ड्रिंक में किसी भी तरह का पौष्टिक तत्व नहीं होता है। इसे पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। आप इसकी जगह फ्रेश और शुद्ध फलों का जूस पी सकती हैं, जो आपके बच्चे को पोषक तत्व देने का काम करेगा। इससे आपके बच्चे को विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम भी मिलेगा। कार्बोनेटेड पेय या सॉफ्ट ड्रिंक हर्टबर्न को ट्रिगर कर सकता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसे पीने से बचना चाहिए।

क्या कहता है शोध

एक शोध के मुताबिक, गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा और दूसरे शुगर से भरपूर ड्रिंक पीने से बच्चे में वजन बढ़ सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था में जो महिलाएं हर रोज सॉफ्ट ड्रिंक पीती हैं उनके होने वाले बच्चों का बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स काफी हाई होता है।

प्रेगनेंसी में क्या बरतें सावधानी

प्रेगनेंसी में क्या बरतें सावधानी

प्रेगनेंसी में गर्भवती महिलाओं को न केवल सॉफ्ट ड्रिंक बल्कि सिगरेट और शराब से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा वह अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करें और फैटी फूड, जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें। इसके लिए कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह लेकर ही कुछ खाएं या पिएं। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिए नियमित रूप से टेस्ट भी करवाएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment