फलों के गुण और फायदे

संतरा खाने के फायदे

Orange health benefits in hindi

विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत संतरा फल नींबू, नारंगी और मौसमी की जाति का फल है। अपने ग़ुणों और स्वाद से भरपूर संतरा हर किसी के लिए एक पसंदीदा फल है। नारंगी की तरफ दिखने वाला संतरे में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज़ भी पाया जाता है।

संतरे की खेती 

भारत में जिन जगहों पर संतरे की सबसे ज्यादा खेती होती है उसमें महाराष्ट्र का नागपुर सबसे आगे है। नागपुर के संतरे अपने स्वाद और मधुरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा झालावाड़ में भी बड़े पैमाने पर संतरे की खेती होती है। असम, गुजरात, सिक्किम, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी संतरों को बहुतायत में उगाया जाता है। 

स्वास्थ्यवर्धक फल संतरा खनिज एवं विटामिन के जरिए शरीर में उर्जा प्रदान करता है। इससे न केवल पेट की समस्या दूर होती है बल्कि चुस्ती-फुर्ती भी बढ़ती है और त्वचा में भी निखार आता है। यह शक्तिवर्द्धक फल आपके भूख को बढ़ता है साथ ही खून को भी साफ करता है।

संतरा का जूस

साबूत संतरे के अलावा संतरा जूस पीने से पाचन क्रिया तो दूर रहती है साथ ही शरीर में रक्त और मांस में भी वृद्धि होती है। एनीमिया के रोगी के लिए संतरे का जूस फायदेमंद है।  

संतरा के फायदे 

1. जो लोग संतरे का नियमित सेवन करते हैं वो मोटापे पर नियंत्रण पा सकते हैं।

2. बच्चे, बूढ़े, रोगी और दुर्बल लोगों को अपनी दुर्बलता दूर करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए।

3. भोजन में अरूचि होने, भूख नहीं लगने पर संतरे और अनार के रस में काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से भूख न लगने की समस्या दूर होती है।

4. संतरे में डेढ़ सौ ग्राम रस में काला नमक और अदरक का रस मिलाकर पीने से बदहजमी के दोष से निजात मिलता है।

5. संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।

6. उलटी होने या उलटी की आशंका होने पर संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है, वमन नहीं होती है। 

7. संतरे का शर्बत पीने से गर्मी में उमस के प्रकोप से सुरक्षा होती है।

8. प्रतिदिन संतरे का जूस पीने से खून के सभी विकार दूर होते हैं।

9. गर्मी से बचने के लिए और तीव्र प्यास से सुरक्षा के लिए संतरे का शर्बत पीना फायदेमंद होता है।

10. बवासीर की बीमारी में भी संतरा एक गुणकारी फल है

11. संतरे के जूस में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर कुछ सप्ताह तक सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

12. सिर में चक्कर आने पर संतरे के दो सौ ग्राम जूस में पचास ग्राम अनार का रस मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

13. संतरे के अलावा संतरे का छिलके भी फायदेमंद होता है। संतरे के ताजे छिलकों को चेहरे व त्वचा पर रगड़ने से त्वचा में निखार आता है। 

14. संतरे के छिलकों को छाया में सुखाकर, कूट-पीसकर गुलाब जल में कुछ घंटे मिलाकर रखें। इस मिश्रण के लेप को चेहरे पर मलने से चेहरे की त्वचा चिकनी और कोमल होती है और सौंदर्य विकसित होता है।

15. अम्लपित्त के दोष होने पर संतरे के जूस में सफेद जीरा भूनकर, पीसकर मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर पीने से अम्लपित्त की समस्या दूर होती है।

16. संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी रोग से सुरक्षा मिलती है। इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।

17. मिरगी रोग में संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है। 

18. एनीमिया से पीड़ित मरीज यदि संतरे और मौसमी का रस मिलाकर रोज पिए तो खून तीव्र गति से वृध्दि होती है।

19. संतरे का सेवन करने से पेशाब की जलन और अवरोध की समस्या दूर होती है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment