फलों के गुण और फायदे

सेब के फायदे – अच्छी सेहत के लिये

Apple health benefits in hindi

गुणकारी और पौष्टिक फलों में से एक सेब क्लोरीन, तांबा, फास्फोरस, लोहा, मैग्नीशियम, मॅन्गनीज तथा फोलिक ऐसिड  का सबसे बड़ा स्रोत है. इससे न केवल मस्तिष्क को भरपूर शक्ति मिलती है बल्कि शरीर का प्रबल विकास भी होता है। यह एक ऐसा फल है जिसे हम सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खा सकते हैं। सेब के बारे में ऐसा माना जाता है कि इस फल का निरंतर सेवन करने वालों को कम ही डॉक्टर के पास जाने का मौका मिलता है।  

सेब की खेती 

पहाड़ी या पर्वतीय क्षेत्रों में सेब के पेड़ तेजी से विकसित होते हैं। भारत में हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश, नैनीताल आदि पहाड़ी क्षेत्रों में सेब पैदा होता हैं। कश्मीरी सेब गुणकारी और पौष्टिक होने की वजह से विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा निलगिरी और हिमाचल प्रदेश में भी सेब की खेती होती है। 

सेब के फायदे – अच्छी सेहत के लिये

विटामिन एवं खनिज पदार्थों से भरपूर सेब में कई आयुर्वेदिक गुण भी है। सेब दस्त और कब्ज के लिए उत्तम फल है। साथ ही यह फल ह्रदय रोगों में सुरक्षा प्रदान करता है और स्मरण शक्ति के विकास में मददगार भी है। सेब दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और पार्किंसन और अल्जाइमर जैसे दिमागी रोगों से बचाव करता है। आइए इसके औषधीय फायदों के बारे जानते हैं। 

  1. भोजन से पहले सेब खाने से पाचनशक्ति मजबूत होती है और मस्तिष्क को अधिक शक्ति मिलती है। 
  2. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब का रस निकालकर उसमें मिश्री मिलाकर सुबह सेवन करने से खांसी रोग में लाभ मिलता है। 
  3. सेब के रस में मिश्री मिलाकर पीने से भूख ज्यादा लगती है। 
  4. प्रतिदिन सेब खाने से जुकाम से अधिक पीड़ित रहने वाले रोगियों को लाभ होता है। 
  5. सेब को गर्म राख में दबाकर रखने के बाद प्रतिदिन खाने से पाचन क्रिया की समस्या दूर होती है। 
  6. गर्भावस्था में सेब का रस पीने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। कैल्शियम से भरपूर सेब के रस से राख, चाक, मिट्टी, स्लेटी खाने से सुरक्षा मिलती है।
  7. गर्भावस्था में प्रतिदिन सेब और गाजर का सौ-सौ ग्राम रस मिलाकर पीना गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद है। 
  8. सेब के रस में गाजर का रस मिलाकर पीने से गर्मी में लूह के प्रकोप से सुरक्षा मिलती है और अधिक प्यास नहीं लगती है। 
  9. स्त्रियों की शारीरिक सौंदर्य वृद्धि व स्तनों में दूध के विकास के लिए सेब का रस फायदेमंद है। सेब खाने से चेहरे की लालिमा विकसित होती है।
  10. टायफाइड में सेब खिलाने व रस पिलाने से दुर्बलता कम होती है और पाचनक्रिया में भी सुधार होता है।  
  11. सेब का मुरब्बा खाने और दूध पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। 
  12. हाई ब्लडप्रेशर के रोगी को सेब खाने और रस पीने से बहुत लाभ होता है। एनीमिया के कारण उत्पन्न लो ब्लड प्रेशर के रोग में सेब का रस पीने से व मुरब्बा खाने से बहुत जल्दी रोग का निवारण होता है। 
  13. रात के समय सेब खाने से कुछ दिनों में पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। 
  14. सेब का रस पीने से आंतों में जख्म होने की समस्या दूर होती है। आंतों के सूजन में सेब का रस लाभदायक है। 
  15. मोटापा को कम करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है.
  16. ऐसा माना जाता है कि सेब के सेवन से कैंसर की समस्या भी दूर होती है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment