डाइट प्लान

गर्मियों में शरबत पीने के फायदे

Sharbat peene ke fayde garmiyon me

गर्मी बढ़ी हुई है और ऐसे में प्यास का ज्यादा लगना स्वभाविक सी बात है। पानी की मात्रा हमारे शरीर में थोड़ी सी भी कम हो जाने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती है। गर्मियों में तरह-तरह के शर्बत न तो सिर्फ आपके शरीर और दिमाग को ठंडक देते हैं बल्कि शरीर से कई बीमारियों को भी दूर भगाते हैं। 

आइए आपको बताते हैं कुछ रंग बिरंगे शर्बतों के नाम जिन्हें पीने से है सिर्फ लाभ ही लाभ :

खस शर्बत

इस शर्बत के बारे में आपको पता ही होगा कि यह आपके शरीर को ठंडा करने का काम करती है। खस शर्बत गर्मी में सन स्ट्रोक होने से भी आपको बचाती है। इस शर्बत को पीने से गर्मियों में होने वाले बुखार और आंखों की जलन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

सबजा जूस

गर्मी में यह सबजा जूस काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही सन स्ट्रोक को रोकने और दुनिया भर के स्ट्रेस को दूर भगाने में सहायक होता है।

टडगोला शर्बत

टडगोला शर्बत में बी 12 विटामिन की मात्रा काफी अधिक होती है। जिसकी वजह से यह शर्बत शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ डीहाईड्रेशन और अल्सर जैसी बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है।

सत्तू का शर्बत

बिहार और यूपी व पूरे उत्तर भारत में सत्तू का शर्बत लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। इससे शरीर को काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। यह शर्बत खाने को जल्दी पचाता है। साथ ही गर्मी में शरीर को एनर्जी भी देता है। बाल और त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभकारी है।

आम पन्ना

आम पन्ना में कैलोरी काफी कम मौजूद होती है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले लोग बड़ी ही आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस शर्बत में पोटाशियम बहुत अधिक होता है जो आपके शरीर के लिए काफी अच्छा है। आम पन्ना गर्मियों में ठंडक के साथ-साथ पाचन शक्ति को भी तेज करता है। इसके अलावा डायेबेटिस और एनेमिया जैसे रोगों में भी लाभकारी होता है।

बेल शर्बत

बेल का शर्बत पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग पेट की समस्याओं से जूझते हैं और ऐसे में बेल पाचन शक्ति को बढ़ाता है। डायबीटिज और किडनी संबंधित रोगों से भी बेल का शर्बत छुटकारा दिलाता है।

नारियल-पुदीना शर्बत

बढ़ती गर्मी के दिनों में नारियल-पुदीना शर्बत शरीर को एक अलग एनर्जी देता है। इसके अलावा विटामिन-मिनिरल से भी यह शर्बत भरपूर होता है। यह शर्बत गैसिट्रक और पाचन शक्ति संबंधी रोगों में बहुत लाभकारी होता है, यही नहीं यह मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाता है।

लस्सी

गर्मियों में ठंडी-ठंडी लस्सी पीने से आपका शरीर अंदर से ठंडा होता है। लस्सी साथ-साथ शरीर में कैल्शियम, पोटाशियम और प्रोटीन की कमी को भी पूरा करती है। लस्सी पीने से गर्मियों में होने वाली पेट की परेशानियां, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

नींबू पानी 

खट्टा मीठा नींबू पानी तो हर घर में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। प्यास बुझाने के साथ-साथ यह शरीर में विटामीन-सी की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल कम करना और यूरीन से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment