दिल

हार्ट को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए

हार्ट को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए

आज के समय में दिल के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण है खराब जीवनशैली। ऐसे में आपको हार्ट को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए, इसके बारे में सोचना चाहिए। आप पौष्टिक डाइट व्यायाम के अलावा कुछ और चीजों पर भी ध्यान दे सकते हैं।

फैट का सेवन करें लेकिन ट्रांस फैट मत लें

केक, कुकीज, तली हुई फास्ट फूड, स्नैक फूड, पैकेज प्रोडक्टम और सड़क किनारे बिकने वाले स्नैक्स में भारी मात्रा में ट्रांस फैट होता है। हार्ट को ठीक रखने के लिए आप इसका सेवन सीमित मात्रा में कीजिए। ट्रांस फैट से हृदय रोग के विकास के जोखिम को बढ़ावा मिलता है। आपको स्ट्रोक का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रांस वसा आपके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर (एलडीएल) बढ़ाकर और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल स्तर (एचडीएल) को कम करके आपके धमनियों को रोकता है।

ज्यादा से ज्यादा नींद लीजिए

ज्यादा से ज्यादा नींद लीजिए

अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से वह कम नींद भी ले रहे हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद ले पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

कुछ लोगों तो अपने काम में इतने व्यस्त होतो है कि वो छोटी-छोटी झपकियों में ही अपनी नींद पूरी करते हैं। वैसे व्यस्को को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी लेनी चाहिए। अगर आप कम नींद लेते हैं तो आपको हार्ट या दिल से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए नींद आपके दिल को स्वस्थ रखने का एक अनिवार्य हिस्सा है। यदि आप पर्याप्त नहीं सोते हैं, तो आप कार्डियोवस्कुलर रोग के लिए एक उच्च जोखिम में हो सकता है।

45 साल से अधिक उम्र के 3,000 वयस्कों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि जो लोग प्रति रात छह घंटे से कम सोते थे, स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने की संभावना उनमे ज्यादा दिखती थी।

एक जगह पर ज्यादा समय तक मत बैठिए

हाल के वर्षों में, अनुसंधान ने सुझाव दिया है कि एक जगह पर लंबे समय तक बैठे रहना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। चाहे आप कितना भी व्यायाम कर रहे हैं। यह उन सारे लोगों के लिए बुरी खबर है जो एक जगह पर बैठकर कई-कई घंटे काम करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग एक जगह पर सबसे ज्यादा बैठते थे उनमें हृदय संबंधी घटनाओं में 147 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

नियमित रूप से व्यायाम

नियमित रूप से व्यायाम

दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह खानपान के अलावा व्यायाम में कमी मानी जाती है। घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करना और जंक फ़ूड का अधिक सेवन जैसी आदतों के अलावा यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते तो हार्ट को ठीक रखने का आपका मकसद पूरा नहीं हो सकता। इसके अलावा आप कम शराब और सिगरेट का सेवन करना भी छोड़ दीजिए।

अपने दांतों की सफाई करें

डेंटल हेल्थ आपके हृदय सहित समग्र स्वास्थ्य का एक अच्छा संकेत है, क्योंकि जिन्हें गम या मसूड़े का रोग है उनमें अक्सर हृदय रोग के लिए समान जोखिम वाले कारक होते हैं। हालांकि इस विषय पर अभी भी अध्ययन जारी है। इसलिए नियमित रूप से दांत की सफाई और फ्लोसिंग कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment