दिमाग

सर्दियों में बढ़ जाती है यह गंभीर बीमारी, कैसे करें उपचार

ब्रेन से संबंधित कई तरह की बीमारी हम लोगों में देखते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है ब्रेन स्ट्रोक। सेडेंट्री लाइफस्टाइल की वजह से आज कल ब्रेन स्ट्रोक के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब आपके दिमाग के हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित होती है या कम हो जाती है।

वैसे आपको बता दें कि सर्दियों का मौसम आते ही स्ट्रोक की संभावनाएं 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि ठंड के महीनों में सभी प्रकार के स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

ऐसे में लोगों में स्ट्रोक के लक्षणों और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरुकता को अधिक प्रमुखता दी जानी चाहिए। वैसे आपको बता दें कि स्ट्रोक के प्रथम 24 घंटों के भीतर समय पर इलाज से नुकसान को दूर करने का 70 प्रतिशत मौका मिलता है।

सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ने के कारण

कई अध्ययनों से पता चला कि सर्दियों के महीनों में ब्रेन स्ट्रोक इसलिए होता है कि क्योंकि इस दौरान इंफेक्शन की दर और हाई ब्लड प्रैशर में वृद्धि हो जाती है। इसके अलावा सर्दियों के दौरान वायु काफी हद तक प्रदूषित रहती है। प्रदूषित वायु के कारण लोगों की छाती और हृदय की स्थिति और भी बिगड़ जाती है। साथ ही व्यायाम न करने से भी ऐसे मामले बढ़ जाते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

1. बोलने और समझने में परेशानी
2. चेहरे, हाथ या पैर पर पैरालिसिस
3. एक या दोनों आंखों में देखने में परेशानी
4. सिर दर्द और चलने में परेशानी

किसे हो सकता है स्ट्रोक

किसे हो सकता है स्ट्रोक

जो लोग हाई बल्ड प्रेशर, डायबिटीज, उच्च रक्त कालेस्ट्रॉल से ग्रस्त हैं, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा अधिक हो सकता है। गर्भनिरोधक दवाइयां लेने वाली महिलाओं को इसका अधिक खतरा होता है।

इसके अलावा जो लोग धूम्रपान करते हैं और शारीरिक रूप से बिलकुल भी सक्रिय नहीं रहते हैं उन्हें भी यह बीमारी होने की संभावना रहती है। इसके अलावा शराब का ज्यादा सेवन करने वालों में भी यह बीमारी देखने को मिलती है। – ब्रेन पावर को बढ़ाने वाले आहार

स्ट्रोक आने पर क्या करें

स्ट्रोक आने पर क्या करें

यदि किसी भी व्यक्ति के हाथ में कमजोरी या कभी बोलने में कठिनाई होती है तो सतर्क रहना चाहिए। ऐसी हालत में रोगी को किसी पास के अस्पताल में ले जाना चाहिए, जहां सीटी स्कैन, एमआरआई की सेवा उपलब्ध हो। लक्षण के शुरुआती घंटे के भीतर उसका इलाज कर बचाया जा सकता है। – दिमाग को ठंडा रखने के उपाय

ब्रेन स्ट्रोक न आए उसके लिए क्या करें

ब्रेन स्ट्रोक न आए उसके लिए क्या करें

 

वैसे तो स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाने वाले कुछ कारक आपके नियंत्रण से बाहर हैं, लेकिन जीवनशैली में ऐसी कई आदते हैं जिनको खत्म करके स्ट्रोक होने की संभावना को दूर किया जा सकता है।

1. फल, सब्जियां और मछली का सेवन कीजिए।

2. आप लो फैट और लो सोडियम वाले आहारों का सेवन कीजिए।

3. नियमित रूप से व्यायाम कीजिए।

4. धूम्रपान और शराब का सेवन करना छोड़ दीजिए।

यदि आप मोटापे से ग्रस्त हैं या उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, या क्रोनिक डिजीज के शिकार हैं तो आपको इसे नियंत्रण में रखने के लिए अपने डॉक्टर के सुझाव का पालन करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment