पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाले आहार

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाले आहार

टेस्टोस्टेरोन समग्र स्वास्थ्य और पुरुष शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का महत्व यह है कि इससे हड्डी और मांसपेशियों के स्वास्थ्य, शुक्राणु उत्पादन और बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन खोने लगते हैं। आइए जानते हैं उन आहारों के में जिससे आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ा सकते हैं।

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाले आहार

अनार

अनार

ऐसा माना जाता है कि अनार के रस में अधिकांश अन्य फलों के रस की तुलना में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा ज्यादा होती। इसमें रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को हटाने, कोशिकाओं को क्षति से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। जो पुरुषों टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें आनार का सेवन करना चाहिए। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक गिलास अनार का रस पीने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कई गुना बढोतरी होती है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट कर सकता है। जैतून के तेल के स्वास्थ्य लाभ बेजोड़ होते हैं। जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। यह एक स्वस्थ वसा है जो कि हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, और यहां तक कि ब्लड शुगर में भी मदद करता है।

बीन्स

बीन्स एक सुपर स्वस्थ, सुपर बहुमुखी और सुपर सस्ती भोजन हैं| बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन, बी विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और तांबे से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसे नियमित रूप से खाने से मधुमेह, हृदय रोग, कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है।

जब पुरुष हार्मोन के स्वास्थ्य की बात आती है, तो बीन्स से अधिक लाभ मिल सकता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में बीन्स का बहुत ही योगदान रहता है। बीन्स को विटामिन डी और जिंक का स्रोत माना जाता है। बीन्स प्रोटीन से भरे होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं।

अंडे की जर्दी

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाले आहार अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी विटामिन डी का समृद्ध स्रोत है। बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि एग यॉक यानी अंडे की जर्दी खाना नुकसानदायक होता है। अंडे की जर्दी में सफेद वाले भाग की तुलना में अधिक पोषक तत्व होता है। अंडे की जर्दी में अधिक लाभकारी फोलेट और विटामिन बी12 भी होता है। अंड़ा एक मजबूत प्राकृतिक टेस्टोस्टेरोन है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाकर पुरुषों के लिए लाभ प्रदान कर सकती है।

दूध

दूध हड्डियों के लिए अच्छा है क्योंकि यह कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत प्रदान करता है जिससे हड्डियां और दांत स्वस्थ रहते हैं। गाय का दूध विटामिन डी के साथ भरे हुए है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को भी लाभ देता है। कैल्शियम और विटामिन डी ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करते हैं।

दूध प्रोटीन और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। बच्चों और महिलाओं को बेहतर हड्ड़ी के स्वास्थ्य के लिए दूध पीने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, लेकिन दूध पुरुषों की हड्डियों को भी मजबूत रखता है। विटामिन डी से भरपूर दूध पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ा सकता है। सुनिश्चित करें कि आप विटामिन डी का सेवन कम वसा वाले दूध के साथ करें।

लहसुन

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाले आहार लहसुन

दैनिक जीवन में लहसुन का उपभोग (भोजन या कच्चे) एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह रक्तचाप और ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने के लिए बहुत उपयोगी है। लहसुन को टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए सिद्ध किया गया है। इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो लहसुन में सक्रिय घटक है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment